Latest Updates
-
कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति? जानिए 13 साल से कोमा में क्यों थे -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी पर चाय पी सकते हैं या नहीं? जानें व्रत से जुड़े सभी जरूरी नियम -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी के दिन झाड़ू लगाना शुभ या अशुभ? बसौड़ा पर भूलकर भी न करें ये गलतियां -
Sheetala Ashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है शीतला अष्टमी? जानिए सही डेट, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि -
Sheetala Ashtami Vrat Katha: शीतला अष्टमी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, घर में आएगी सुख-समृद्धि -
Sheetala Ashtami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद बना रहे...इन संदेशों के साथ अपनों को दें बसौड़ा की बधाई -
कौन हैं संजू सैमसन की पत्नी चारुलता रमेश? टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद क्रिकेटर ने लिखा भावुक पोस्ट -
रणदीप हुड्डा बने पापा, लिन लैशराम ने बेटी को दिया जन्म, इंस्टाग्राम पर शेयर की क्यूट फोटो -
Kalashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है कालाष्टमी का व्रत? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
गर्मियों में वजन घटाने के लिए पिएं ये 5 ड्रिंक्स, कुछ ही दिनों में लटकती तोंद हो जाएगी अंदर
शुक्र के मेष राशि में प्रवेश के साथ ही इन जातकों की खुल जाएगी किस्मत, मां लक्ष्मी की बरसेगी कृपा
शुक्र ग्रह को भौतिक सुख-सुविधा, विलासिता और प्रेम जीवन का कारक माना गया है। जब यह ग्रह किसी के पक्ष में होता है तो व्यक्ति को पेशेवर जीवन में ही नहीं बल्कि निजी जीवन में भी इसका लाभ मिलता है। ऐशोआराम और सुखमय जीवन के लिए शुक्र ग्रह का मजबूत होना बहुत जरूरी है। शुक्र ग्रह 23 मई 2022 को 08.39 बजे मेष राशि में गोचर कर जाएंगे और 18 जून 2022 तक सुबह 08.28 बजे वो वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे।
इस लेख के माध्यम से जानते हैं 23 मई 2022 को शुक्र ग्रह के मेष राशि में प्रवेश कर जाने से सभी 12 राशियों के जातकों पर किस तरह का प्रभाव देखने को मिल सकता है। साथ ही जानते हैं शुक्र ग्रह को मजबूत करने के उपाय।

मेष राशि: 21 मार्च - 19 अप्रैल
इस अवधि में आप अपने सभी सपनों और लक्ष्यों को पूरा कर सकेंगे। शादीशुदा जातकों का जीवन आनंद और प्रेम से भरा रहेगा। आप नए लोगों से मिलेंगे और काफी लोकप्रिय भी होंगे। आप अपने परिवार के सदस्यों का ख्याल रखेंगे और उनसे जुड़े रहेंगे। यदि आप रचनात्मक उद्योग में हैं, तो आप उत्कृष्टता प्राप्त करेंगे और एक नया उद्यम भी शुरू करेंगे। आप सकारात्मकता से घिरे रहेंगे।
उपाय: शुक्रवार के दिन गुलाबी और क्रीम रंग के वस्त्र धारण करें।

वृषभ राशि: 20 अप्रैल - 20 मई
आपके जीवन में बड़े बदलाव होंगे। आपको अपने जीवन को बेहतर बनाने के कई अवसर मिलने की संभावना है। काम करने वाले पेशेवरों को अच्छी वेतन वृद्धि या बढ़ोतरी मिल सकती है। यात्रा का योग बन रहा है। व्यवसायियों को लाभ मिल सकता है। उनके लिए नए उपक्रमों में निवेश करने का समय सही है। आपके स्वास्थ्य पर बहुत पैसा खर्च हो सकता है। स्वस्थ रहने के लिए सही खाना खाएं और व्यायाम करें।
उपाय: 'ॐ शुक्राय नमः' का प्रतिदिन 108 बार जाप करें।

मिथुन राशि: 21 मई - 20 जून
आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी और इस दौरान आप फलते-फूलते रहेंगे। व्यवसायी लाभ कमाएंगे। आप अपने शौक में भी रुचि ले सकते हैं और उस से कमाई भी कर सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के वेतन में बढ़ोतरी हो सकती है। जो छात्र रचनात्मक क्षेत्र में हैं वे प्रगति करेंगे। आप इस दौरान नए संपर्क बनाएंगे। निजी जीवन की बात करें तो आप अपने बच्चों के साथ कुछ क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं।
उपाय: धन और समृद्धि की प्राप्ति के लिए आप शुक्रवार के दिन देवी सरस्वती की पूजा और सरस्वती वंदना कर सकते हैं।

कर्क राशि: 21 जून - 22 जुलाई
कारोबारियों के लिए समय अनुकूल रहेगा। कामकाजी पेशेवरों को अपने कार्यस्थल पर कुछ राजनीति का सामना करना पड़ सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति धीमी रहेगी इसलिए इस पर नियंत्रण रखें। आपके वरिष्ठों के साथ कुछ वाद-विवाद हो सकते हैं। व्यवसायी शायद अच्छा मुनाफा न कमा सकें इसलिए उन्हें नए उपक्रमों में निवेश करने से बचना चाहिए। आपको अपने परिवार के साथ समय बिताने की योजना बनानी चाहिए। ज्यादा तनाव न लें और आराम करने के तरीके खोजें।
उपाय: आप देवी लक्ष्मी की पूजा करें और हर सुबह "महालक्ष्मी" अष्टकम का पाठ करें।

सिंह राशि: 23 जुलाई - 22 अगस्त
आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में सक्षम होंगे और पेशेवर मोर्चे पर सफल होंगे। साथ ही आपको नौकरी के नए अवसर भी मिलेंगे। जो लोग पर्यटन उद्योग से जुड़े हैं, उनमें वृद्धि देखने को मिलेगी। आप अपने काम के लिए प्रशंसा अर्जित करेंगे। निजी जीवन की बात करें तो आप अपने परिवार वालों के साथ काफी समय बिता सकेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी और आप इस दौरान कुछ निवेश भी कर सकते हैं।
उपाय: आप शुक्रवार के दिन देवी सरस्वती को सफेद फूल चढ़ाएं और शुक्र मंत्र का जाप करें।

कन्या राशि: 23 अगस्त - 22 सितंबर
आपके जीवन में कुछ परिवर्तन होगा और वह आपकी नौकरी से जुड़ा हो सकता है। व्यवसायी कुछ नए संपर्क बना सकते हैं और कुछ नए ग्राहक भी आपसे जुड़ सकते हैं। इस दौरान आप कुछ निवेश कर सकते हैं जिसके अच्छे परिणाम मिलेंगे। आपको किसी पैतृक संपत्ति से लाभ मिल सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ आपकी कुछ अनबन हो सकती है। इस अवधि में आपके पिता का स्वास्थ्य खराब हो सकता है।
उपाय: आप अपने माथे पर सफेद चंदन का तिलक लगाएं और रोजाना चंदन की सुगंध का इस्तेमाल करें।

तुला राशि: 23 सितंबर - 22 अक्टूबर
यह समय आपके लिए काफी बदलाव लेकर आएगा। करियर के लिहाज से आप अपने काम को लेकर काफी एक्सपेरिमेंटल हो सकते हैं। यात्रा का योग बन रहा है और इसका आपके काम पर सकारात्मक प्रभाव पड़ने की उम्मीद है। आपको नाम और यश की प्राप्ति होने की संभावना है। व्यवसायी नई रणनीतियों की तलाश करेंगे और इसमें उन्हें सफलता भी मिलेगी। निजी जीवन की बात करें तो आप काफी सकारात्मक लोगों से घिरे रहेंगे। शादीशुदा लोगों के लिए समय अच्छा रहने की उम्मीद है।
उपाय: आप अपनी अनामिका उंगली या कलाई में रोज क्वार्ट्ज पहन सकते हैं।

वृश्चिक राशि: 23 अक्टूबर - 21 नवंबर
इस चरण के दौरान आर्थिक नुकसान हो सकता है इसलिए अपने खर्चों को लेकर सावधान रहें। यह आपके लिए उथल-पुथल भरा दौर रहेगा। विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। आप यात्रा की योजना बना सकते हैं लेकिन यह ज्यादा लाभकारी नहीं रहेगा। व्यवसायियों को अपने प्रतिस्पर्धियों से सावधान रहने की आवश्यकता है। जो लोग शादीशुदा हैं उनका अपने जीवनसाथी के साथ विवाद हो सकता है। कोई पुरानी बीमारी फिर से परेशान कर सकती है, इसलिए अपने स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें।
उपाय: कन्याओं को वस्त्र और आभूषण का दान करें।

धनु राशि: 22 नवंबर - 21 दिसंबर
नौकरीपेशा लोगों को अच्छी तनख्वाह मिलेगी। अन्य स्रोतों से भी आपको अच्छी खासी रकम मिलेगी। आपको सलाह दी जाती है कि इस दौरान पैसे उधार न लें। छात्र अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित कर पाएंगे और इससे उन्हें अनुकूल परिणाम मिलेंगे। जो लोग अविवाहित हैं उनके जीवन में कोई ख़ास आ सकता है। वहीं शादीशुदा लोग छोटी-छोटी बातों पर झगड़ सकते हैं।
उपाय: आप देवी लक्ष्मी को गुलाबी फूल चढ़ाएं और "श्री सूक्तम" का पाठ करें।

मकर राशि: 22 दिसंबर - 19 जनवरी
नौकरीपेशा लोगों को ढेर सारे अवसर मिलेंगे। जो लोग फैशन उद्योग से जुड़े हैं, उनके करियर में वृद्धि देखने को मिल सकती है। इस दौरान आपका रचनात्मक स्तर बढ़ेगा। व्यवसाय के स्वामी इस अवधि के दौरान कुछ नए सौदे करेंगे। व्यक्तिगत मोर्चे पर प्रसन्नता रहेगी। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं। शादीशुदा लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा।
उपाय: आप नवविवाहित लड़कियों को सौंदर्य प्रसाधन दान कर सकते हैं।

कुंभ राशि: 20 जनवरी - 18 फरवरी
आपका करियर ग्राफ ऊंचा उठेगा और आपको प्रमोशन भी मिल सकता है। व्यवसायी नए सौदे करेंगे। जो लोग मीडिया इंडस्ट्री से जुड़े हैं उनके लिए समय अनुकूल रहेगा। जो लोग शिक्षा संबंधी कारणों से यात्रा कर रहे हैं, उन्हें सफलता मिलेगी। भाग्य आपका साथ देगा। व्यवसायी मुनाफा कमाने के लिए नई रणनीति बना सकते हैं। आप अपने आसपास के लोगों के साथ प्रभावी ढंग से संवाद करने में सक्षम होंगे।
उपाय: आप अनामिका उंगली में चांदी की अंगूठी या फिर गले में चांदी की चेन पहन सकते हैं।

मीन राशि: 19 फरवरी - 20 मार्च
आपके जीवन में अचानक बदलाव आएगा। शेयर बाजार में निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो समय ठीक नहीं है। बाजार में आपके विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। व्यापार मालिकों को इस अवधि के दौरान कुछ नुकसान हो सकता है। गलत संचार के कारण आपके निजी जीवन में कुछ समस्याएं आ सकती हैं। आपके परिवार के किसी सदस्य का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। पैसों की बात करें तो आप कुछ अनावश्यक चीजों पर पैसा खर्च कर सकते हैं।
उपाय: शुक्रवार के दिन व्रत रखें और कन्याओं को चावल, दूध, चीनी या सफेद मिठाई का दान करें।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











