Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
प्रेम, धन और वैभव का ग्रह शुक्र करेगा राशि परिवर्तन, क्या होगा आपको आर्थिक लाभ
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक हर ग्रह कुछ समय के बाद अपनी स्थिति में परिवर्तन करता है। इन ग्रहों की हर छोटी बड़ी गतिविधि का लोगों के जीवन पर काफी प्रभाव पड़ता है। इस बार शुक्र ग्रह राशि परिवर्तन करने वाला है।

शुक्र ग्रह 23 जुलाई, 2019 को दोपहर करीब 12 बजकर 35 मिनट पर कर्क राशि में प्रवेश करेगा। शुक्र एक राशि में लगभग 23 दिन रहता है और वो 16 अगस्त, 2019 की रात 8 बजकर 23 मिनट तक कर्क राशि में रहने वाला है। जानते हैं शुक्र ग्रह का कर्क राशि में गोचर सभी राशि के जातकों के लिए कैसा रहने वाला है।

मेष
घर में किसी सदस्य से चल रही अनबन समाप्त हो सकती है। घर का माहौल अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में बेहतर परिणाम मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिता सकेंगे।

वृषभ
इस गोचर के चलते आपको छोटी छोटी यात्राएं करनी पड़ सकती हैं जो आपके अनुभव में इजाफा करेगी। इस राशि के जातक अपने प्रेम को विवाह के बंधन तक ले जा सकते हैं। घर परिवार और अपने करीबी दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। बाहर घूमने का प्लान भी बना सकते हैं। वैवाहिक जीवन आपका अच्छा रहेगा।

मिथुन
आपकी वाणी की मिठास लोगों को आपकी तरफ आकर्षित करेगी। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे और संभावना है कि किसी पारिवारिक समारोह में आपका जाना हो। आपका आर्थिक पक्ष अच्छा रहेगा। पिछले कुछ समय से जो जातक आर्थिक तंगी के शिकार थे वो भी बचत कर सकेंगे। शादीशुदा जातक अपने पार्टनर की सेहत का ख्याल रखें।

कर्क
शुक्र ग्रह का गोचर कर्क राशि में ही हो रहा है। शुक्र देव का आशीर्वाद आपको मिलेगा। भौतिक सुख सुविधाओं में इजाफा होगा। इस राशि के जो जातक प्रेम संबंधों में हैं, उनके लिए समय अच्छा रहेगा। अपने दिल की बात कह दें, सकारात्मक जवाब मिलने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में आपको वरिष्ठों से पूर्ण सहयोग मिलेगा और वो आपके काम से प्रसन्न रहेंगे। वैवाहिक जीवन में प्रेम रहेगा। विद्यार्थियों के लिए भी अध्ययन के लिए उपयुक्त समय है।

सिंह
शुक्र ग्रह के इस गोचर से आपके खर्चों में वृद्धि होने के आसार नजर आ रहे हैं। आप अतिरिक्त व्यय से बचना चाहते हैं तो पहले से ही अपना बजट तैयार कर लें। विदेश यात्रा का योग बनता नजर आ रहा है। विलासितापूर्ण जीवन जीने की इच्छा पूरी हो सकती है। सेहत को लेकर सजग रहें। इस दौरान सिंगल जातक किसी खास के प्रति आकर्षित होता हुआ महसूस करेंगे।

कन्या
कन्या राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। आमदनी में इजाफा हो सकता है। इस दौरान आपकी कोई महिला मित्र आपकी मदद कर सकती है। आपको भाग्य का साथ मिलेगा और बिगड़ते हुए काम भी बन जाएंगे। वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है लेकिन रिश्तों में खटास नहीं आएगी। कार्यक्षेत्र में आपका रुतबा बढ़ेगा। व्यापारियों के लिए भी समय अच्छा रहेगा। मन में किसी भी तरह की उलझन या दुविधा हो तो घर में बड़ों से बात करें।

तुला
आपको इस दौरान सतर्क रहने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में किसी से अनबन हो सकती है। विवादों से बचने के लिए आप कम ही बोलें तो बेहतर होगा। गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। जीवनसाथी के साथ तनाव होने पर उसका जिक्र किसी दूसरे के सामने ना करें। जीवन में उतार चढ़ाव आएंगे लेकिन आपको कोई शुभ समाचार मिलने की प्रबल संभावना है। सेहत आपकी सामन्य रहेगी।

वृश्चिक
शुक्र के कर्क राशि में गोचर करने से आपको मिलेजुले परिणाम मिलेंगे। वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। किसी के साथ पार्टनरशिप में व्यापार कर रहे हैं तो आपको विदेशों से लाभ मिल सकता है। काम से जुड़ी यात्रा का योग बन रहा है और इसका आपको सकारात्मक नतीजा मिलेगा। प्रेम जीवन काफी रोमांटिक रहेगा। विद्यार्थियों को एकाग्रता बढ़ाने के लिए ध्यान का सहारा लेना चाहिए, लाभ होगा।

धनु
आपका मन वासनापूर्ण क्रियाओं की तरफ ज्यादा रहेगा जिस कारण आपका मानसिक तनाव बढ़ सकता है। खुद को व्यस्त रखने का प्रयास करें। इस दौरान किसी से विवाद होने की भी संभावना है। नियम कायदे का ध्यान रखते हुए वाहन चलाएं वरना नुकसान हो सकता है। आपको अकेले रहना ज्यादा अच्छा लगेगा। आर्थिक स्थिति कुछ खास नहीं रहेगी, अपने खर्चों पर नजर रखें। आप मन को शांत रखने के लिए आध्यात्म का सहारा ले सकते हैं।

मकर
ये समय आपके वैवाहिक जीवन के लिए शानदार रहेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। इस दौरान आप दोनों के बीच की आपसी समझ बेहतरीन रहेगी और बिना कहे ही एक दूसरे के भावों को समझ सकेंगे। प्रेमी जोड़े शादी के बंधन में बंध सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी समय अच्छा रहेगा और आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी।

कुंभ
आपको हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी लेकिन उसके लिए अपनी मेहनत और लगन पर भरोसा रखें। ऑफिस में किसी के साथ खासतौर से किसी महिला के साथ विवाद में ना पड़ें। विद्यार्थियों का पूरा ध्यान पढ़ाई पर होगा। सेहत पर ध्यान दें। पढ़ाई या नौकरी के कारण घर से दूर हैं तो आपको अकेलापन महसूस हो सकता है, फोन के जरिए रिश्तेदारों से बात करें।

मीन
शुक्र ग्रह के गोचर से आपके अंदर छिपी कला लोगों के सामने आ सकती है। आप नयी चीजें सीखने में समय व्यतीत करेंगे। आपको आय के नए स्रोत मिलेंगे जिससे आपकी आर्थिक स्थति और मजबूत होगी। प्रेम जीवन आपका अच्छा रहेगा, पार्टनर के साथ यात्रा का प्लान बन सकता है। आप जीवन में आ रही किसी दिक्कत के लिए घर के बड़ों से सलाह ले सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
