Latest Updates
-
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका
Shukra Rashi Parivartan 2022: शुक्र करने वाला है मकर राशि में प्रवेश, जानें किन जातकों की चमकेगी किस्मत
शुक्र ग्रह को धन, दौलत, वैभव, भौतिक सुख-सुविधा और रोमांस का कारक माना जाता है। जिस जातक की कुंडली में शुक्र की स्थिति मजबूत है, उन्हें इनसे जुड़ी किसी भी समस्या का सामना नहीं करना पड़ता है। जल्द ही शुक्र ग्रह अपनी राशि में परिवर्तन करके मकर में प्रवेश करने वाले हैं। इसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर देखने को मिलेगा। जानते हैं 27 फरवरी को शुक्र के मकर राशि में प्रवेश से सभी 12 राशियों के जातकों पर किस तरह का असर देखने को मिल सकता है।

मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए ये गोचर शुभ रहने की उम्मीद है। करियर में कामयाबी हासिल होगी। पिता का समर्थन आपको प्राप्त होगा। पिता के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे। वाहन की खरीदारी का योग बन रहा है।
उपाय: मन्दिर में दही का दान करना आपके लिए लाभकारी रहेगा।

वृषभ राशि:
इस अवधि में आपका भाग्य पक्ष मजबूत रहेगा। आप जिस काम की शुरुआत करेंगे उसमें आपको सफलता हासिल होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। संतान पक्ष से भी कोई खुशखबरी मिल सकती है। ये समय आपके लिए काफी सुखद रहेगा।
उपाय: काली या लाल रंग की गाय की सेवा करें।

मिथुन राशि:
इस अवधि में आपको सेहत से जुड़ी कोई परेशानी नहीं होगी। आप स्वस्थ रहेंगे। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। आप दोनों सुखद समय व्यतीत करेंगे। आप शत्रु पक्ष पर हावी रहेंगे।
उपाय: शुभ फल की प्राप्ति के लिए आप मंदिर में माथा टेकते रहें।

कर्क राशि:
इस अवधि में आपको अपनों के साथ अपने रिश्तों को कायम बनाये रखने के लिए मेहनत करनी होगी। भौतिक सुख सुविधा के पीछे आप काफी खर्च कर सकते हैं। आपको अपने बजट का ख्याल रखने की सलाह दी जाती है।
उपाय: माता पिता का सम्मान करें और उनके आशीर्वाद के बाद ही कोई काम करें।

सिंह राशि:
संतान पक्ष से आपको मनवांछित फल नहीं मिल पाएगा। इस अवधि में आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पैसों को लेकर किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होगी। दोस्तों का साथ बना रहेगा।
उपाय: घर की महिला को बालों में सुनहरे रंग का क्लिप लगाने की सलाह दें।

कन्या राशि:
कन्या राशि के जातकों के लिए ये समय काफी बढ़िया रहेगा। घर परिवार में सुखद माहौल रहेगा। संतान सुख की प्राप्ति का योग बन रहा है। परिवार के सदस्यों के बीच प्यार बना रहेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। शत्रु पक्ष पर आप हावी रहेंगे। आप जिस क्षेत्र में काम करते हैं, उसमें आपको तरक्की हासिल होगी। वैवाहिक जीवन भी सुखद रहने की उम्मीद है।
उपाय: मंदिर में दूध का दान करना आपके लिए लाभकारी रहेगा।

तुला राशि:
तुला राशि के जातकों के लिए ये समय कुछ खास नहीं रहेगा। आपको अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ सकती है। सुख-सुविधा के मामलों में भी आपको समझौता करना पड़ सकता है। अपनी माता के साथ रिश्तों को बेहतर बनाने के लिए काम करें।
उपाय: अपनी स्थिति में सुधार लाने के लिए आप मंदिर में रुई का दान करें।

वृश्चिक राशि:
इस गोचर के प्रभाव से आपकी पर्सनालिटी में निखार आएगा। आप लोगों के बीच काफी लोकप्रिय रहेंगे और आपका आकर्षण बढेगा। इस दौरान कुछ ऐसे संपर्क बन सकते हैं जो भविष्य में आपके काम आएंगे। अभिभावकों का पूरा समर्थन और आशीर्वाद प्राप्त होगा।
उपाय: घर की महिलाओं का आदर-सत्कार करें।

धनु राशि:
धनु राशि के जातकों के लिए ये समय पैसों के लिहाज से काफी अच्छा रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत होगी। आय के नए स्रोत भी प्राप्त हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।
उपाय: मंदिर अथवा किसी जरूरतमंद को आलू और हल्दी का दान करना हितकारी रहेगा।

मकर राशि:
गृहस्थ जीवन में कुछ मुश्किलें आ सकती हैं। इस अवधि में आपको अपने व्यवहार का ध्यान रखना होगा। ये गोचर आपके पक्ष में नहीं रहेगा। आपको धैर्य बनाये रखने की जरूरत है। आध्यात्म की तरह अपना ध्यान लगाएं।
उपाय: सात प्रकार के अनाज का दान करना लाभकारी रहेगा।

कुंभ राशि:
आपकी लव लाइफ शानदार रहेगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ता मजबूत होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा और किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं आयेगी।
उपाय: घर की धुल को किसी वीरान जगह पर जाकर दबा आयें।

मीन राशि:
आर्थिक लिहाज से ये समय आपके लिए अनुकूल रहेगा। आमदनी में किसी तरह की दिक्कत नहीं आएगी। आप बचत करने में भी सफल रहेंगे। इस अवधि में कोई बड़ी इच्छा पूरी हो सकती है। आपका सौंदर्य और आकर्षण बढेगा। सकारात्मक बदलाव आने की उम्मीद है। वैवाहिक जीवन अनुकूल रहेगा।
उपाय: गाय की सेवा करना लाभकारी रहेगा।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
