Latest Updates
-
सुबह खाली पेट जौ का पानी पीने से दूर होंगी ये 5 समस्याएं, जानें इसे बनाने का तरीका -
Baglamukhi Jayanti 2026: बगलामुखी जयंती कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
फैटी लिवर में कौन सा योग करें? जानें लिवर को साफ और मजबूत रखने के लिए योगासन -
May 2026 Vrat Tyohar: वट सावित्री, शनि जयंती सहित मई माह में पड़ रहे हैं कई व्रत-त्योहार, देखें पूरी लिस्ट -
Swapna Shastra: सपने में मरे हुए व्यक्ति को देखने का क्या मतलब होता है? जानें ये शुभ होता है या अशुभ -
Bael Juice Benefits: गर्मियों में रोजाना पिएं एक गिलास बेल का जूस, सेहत को मिलेंगे ये 5 फायदे -
Who Is Divyanka Sirohi: कौन हैं एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही? जिनका 30 साल की उम्र में हार्ट अटैक से हुआ निधन -
Kedarnath Yatra 2026: केदारनाथ यात्रा आज से शुरू, रजिस्ट्रेशन से हेलीकॉप्टर बुकिंग तक जानें सभी जरूरी नियम -
बालों की ग्रोथ के लिए इस तरह करें केले के छिलके का इस्तेमाल, कुछ ही दिनों में घुटनों तक लंबे हो सकते हैं बाल -
दीपिका कक्कड़ की MRI रिपोर्ट में मिले 2 नए सिस्ट, अब होगी इम्यूनोथेरेपी, जानें क्या है ये ट्रीटमेंट
मिथुन राशि में पहले से मौजूद है सूर्य-राहु, अब शुक्र भी करने वाला है प्रवेश
29 जून को शुक्र ग्रह राशि परिवर्तन करने वाला है और वो वृषभ से मिथुन राशि में पहुंचेगा। मिथुन राशि में पहले से ही राहु और सूर्य विराजमान हैं। व्यक्ति के जीवन में प्रेम तथा लाभ के लिए शुक्र ग्रह महत्वपूर्ण होता है। मिथुन राशि का स्वामी बुध ग्रह है। अब मिथुन राशि में शुक्र, सूर्य और राहु के एक साथ आ जाने से सभी 12 राशियों पर कोई ना कोई असर जरूर होगा। जानते हैं शुक्र ग्रह के गोचर से किस राशि को सबसे ज्यादा लाभ होगा और किसको नुकसान पहुंचेगा।

मेष
मेष राशि के लिए शुक्र का ये गोचर सफलता के साथ धन योग भी बना रहा है। इस दौरान आपको खुद पर गर्व होगा। आपमें सहयोग की भावना बढ़ेगी। कामकाज के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है जो सफल रहेगी।

वृषभ
वृषभ राशि से ही शुक्र निकलकर मिथुन राशि में जा रहा है। आपके बातचीत के कौशल में बेहतरी आएगी। अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए भी आप कुछ अच्छे आईडिया सोच सकते हैं। आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। शुक्र के इस गोचर से पार्टनर के साथ आपके संबंधों में सुधार आएगा।

मिथुन
शुक्र का गोचर मिथुन राशि में ही होने वाला है। आर्थिक तौर पर ये समय आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। जो जातक अपनी जिंदगी में लाइफ पार्टनर का इंतजार कर रहे थे, उनका वो सब्र पूरा होगा। आपकी जिंदगी में कोई ख़ास आ सकता है और आप उम्र की सीमा की परवाह भी नहीं करेंगे।

कर्क
इस गोचर से आपके खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। संभावना है कि ये खर्च आपके भले के लिए ही होंगे। घर में अच्छा माहौल रहेगा। धन की वजह से यदि आपको कोई काम रुका हुआ था तो वो बाधा दूर हो सकती है। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा।

सिंह
सिंह राशि के जातकों के लिए ये गोचर लाभदायक रहेगा। आपके लिए स्थिति अनुकूल रहेगी। आपके खर्चों में कमी आएगी जिससे आप बचत करने में कामयाब हो पाएंगे। परिवार का साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में भी समय अनुकूल रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी।

कन्या
कन्या राशि के जातकों को इस दौरान अपने कामकाज पर ध्यान देने की जरूरत है। दफ्तर में अपने काम को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। आपको सफलता हासिल करने के लिए फोकस के साथ दृढ़ निश्चय की जरूरत है। कामयाबी पाने के लिए आपको आलस त्यागना होगा। रोमांटिक लाइफ आपकी अच्छी रहेगी। पार्टनर का पूरा साथ मिलेगा। आपको धन लाभ के भी अवसर मिल सकते हैं।

तुला
तुला राशि के जातकों के लिए सौभाग्यशाली समय की शुरुआत हो सकती है। मगर सिर्फ किस्मत के भरोसे बैठने की गलती ना करें। भाग्य का साथ भी तभी मिलेगा जब आप मेहनत करेंगे। लव लाइफ में पार्टनर का साथ मिलेगा। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।

वृश्चिक
इस राशि के जातकों के दांपत्य जीवन में थोड़ा उतार चढ़ाव आ सकता है। आप जीवनसाथी की सेहत को लेकर परेशान रह सकते हैं। मानसिक तौर पर भी दबाव महसूस करेंगे। पार्टनर के साथ साथ अपनी सेहत का भी ख्याल रखें। मानसिक शांति के लिए आप ध्यान और योग का सहारा लें। आप फैसले लेते समय सहज महसूस नहीं करेंगे और आपको आर्थिक नुकसान भी झेलना पड़ सकता है।

धनु
इस गोचर से आपके पार्टनर की इच्छाशक्ति पर असर पड़ सकता है। संभावना है कि आपको उनका सहयोग ना मिले। कामकाज के क्षेत्र में स्थिति सामान्य बनी रहेगी। सेहत के लिहाज से समय ठीक रहेगा।

मकर
मकर राशि के जातक संभलकर रहें। आपके शत्रुओं की संख्या बढ़ सकती है। आप बच्चों के भविष्य की चिंता से परेशान रहेंगे। धन का प्रवाह धीमा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में फोकस करने की जरूरत है। लोगों को आपकी खामियां ढूंढने का मौका ना दें।

कुंभ
इस राशि के लोगों को नाम और शोहरत मिल सकती है। धन लाभ के संकेत मिल रहे हैं। आप खुद को एक राजा की तरह समझ सकते हैं। आप ज्यादा पाने की उम्मीद करेंगे। इस दौरान आप थोड़ी सी मेहनत करके बड़ा लाभ कमा सकते हैं। रोमांटिक लाइफ आपकी अच्छी रहेगी।

मीन
आपको अपनी मां की सेहत पर ध्यान देना चाहिए। अगर आप काफी समय से घर या वाहन खरीदने का सपना देख रहे थे तो आपके लिए अच्छा समय है। कार्यक्षेत्र में उन्नति हो सकती है लेकिन संभावना है कि वो उम्मीद के अनुरूप नहीं होगी। यात्रा करने से बचें। अगर सफर करना ही पड़े तो अतिरिक्त सावधानी बरतें।



Click it and Unblock the Notifications