Latest Updates
-
Mangalwar Vrat: पहली बार रखने जा रहे हैं मंगलवार का व्रत तो जान लें ये जरूरी नियम और पूजा विधि -
Sheetala Saptami Vrat Katha: शीतला सप्तमी के दिन जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, मिलेगा आरोग्य का आशीर्वाद -
Sheetala Saptami 2026: कब है शीतला सप्तमी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Sheetala Saptami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को दें शीतला सप्तमी की शुभकामना -
मंगलवार को कर लें माचिस की तीली का ये गुप्त टोटका, बजरंगबली दूर करेंगे हर बाधा -
लंच में बनाएं उत्तर प्रदेश की चना दाल कढ़ी, उंगलिया चाटते रह जाएंगे घरवाले -
Gangaur Ke Geet: 'आ टीकी बहू गोराँ ने सोवै'...इन मधुर गीतों के बिना अधूरी है गौरा पूजा, यहां पढ़ें पूरे लिरिक्स -
प्रेगनेंसी के शुरुआती 3 महीनों में भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें, वरना बच्चे की सेहत पर पड़ेगा बुरा असर -
Viral Video: टीम इंडिया की T20 वर्ल्ड कप जीत पर पाकिस्तान में जश्न, काटा केक और गाया 'जन-गण-मन' -
कौन हैं Mahieka Sharma? जिसके प्यार में 'क्लीन बोल्ड' हुए Hardik Pandya, देखें वायरल वीडियो
Shukra Gochar 2022: 13 जुलाई को शुक्र देव का मिथुन राशि में हो रहा है गोचर
भोग विलास के कारक माने जाने वाले शुक्र देव 13 जुलाई, बुधवार को मिथुन राशि में गोचर करने वाले हैं। शुक्र देव वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे और पूरे 23 दिनों तक वहीं विराजमान रहेंगे। शुक्र देव के इस राशि परिवर्तन का सभी 12 राशियों के जीवन पर किसी न किसी प्रकार से असर पड़ने वाला है। एक ओर जहां कुछ लोगों को अपार सफलता मिल सकती है, वहीं कुछ लोगों के जीवन में कई उतार चढ़ाव आएंगे।
शुक्र देव 13 जुलाई, 2022 को सुबह 11 बजकर 01 मिनट पर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे और 7 अगस्त, 2022 तक यहीं रहेंगे।
चलिए जानते है शुक्र देव के इस गोचर का सभी राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा।

मेष:
मेष राशि वालों पर शुक्र देव की कृपा बरसेगी। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। इस दौरान आप अपना हर महत्वपूर्ण फैसला बहुत ही समझदारी से लेंगे जिसका मनचाहा परिणाम आपको मिलेगा। कार्यस्थल पर आपका मान सम्मान बढ़ेगा और आपके प्रदर्शन में भी सुधार आएगा। नौकरी करने वाले लोगों की तरक्की का योग बन रहा है। इस अवधि में आप अच्छे स्वास्थ्य का आनंद उठाएंगे।

वृषभ:
इस अवधि में आपको किसी कीमती वस्तु की प्राप्ति हो सकती है। यदि लंबे समय से आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आपको सफलता मिलने के आसार हैं। व्यापार से जुड़े लोगों को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आप हर चुनौतियों को पार करने में सफल रहेंगे। वैवाहिक जीवन में खुशहाली आएगी। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।

मिथुन:
चूंकि शुक्र देव मिथुन राशि में गोचर करने वाले हैं तो इसका सुखद परिणाम आपको मिलने की प्रबल संभावना है। निजी हो या पेशेवर जीवन इस दौरान कुछ बड़े और सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। व्यापार से जुड़े लोगों को जबरदस्त आर्थिक फायदा हो सकता है। स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानी से भी आपको छुटकारा मिल सकता है, जो लोग अपनी पढ़ाई पूरी करके नौकरी की तलाश कर रहे हैं उन्हें नए और अच्छे अवसरों की प्राप्ति हो सकती है।

कर्क:
आर्थिक मोर्चे पर यह समय आपके लिए बहुत ही खर्चीला रहने वाला है। आपके खर्चे अचानक बढ़ सकते हैं। कामकाज की बात करें तो यदि आप विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं तो इस दौरान आपको कोई बढ़िया मौका मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां उतार-चढ़ाव से भरी रहने के आसार हैं। आपकी माता की सेहत में अचानक बड़ी गिरावट आ सकती है।

सिंह:
पेशेवर जीवन में आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है, विशेष रूप से व्यापारियों के लिए यह समय बहुत ही फायदेमंद लेने वाला है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। भाई बहनों के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। घर के बड़ों का आशीर्वाद आपको मिलेगा, साथ ही वे आपका मार्गदर्शन भी कर सकते हैं। इस अवधि में यदि आप किसी नए कार्य की शुरुआत करना चाहते हैं तो आपको सफलता मिल सकती है।

कन्या:
घर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। परिजनों के साथ आपको धार्मिक यात्रा करने का मौका मिल सकता है। रिश्तो में मजबूती आएगी और विपरीत परिस्थितियों में आपको अपनों का पूरा सहयोग मिलेगा। अगर आप अपने पारिवारिक व्यापार से जुड़े हुए हैं तो आपको अच्छा फायदा हो सकता है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में चल रही राजनीति से संभलकर रहने की जरूरत है।

तुला:
आपका भाग्य पक्ष मजबूत रहेगा और आपको अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी। अगर आप नौकरी करते हैं तो इस अवधि में आपको उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है, साथ ही आपकी आमदनी बढ़ने के भी आसार हैं। हालांकि व्यापारियों के लिए यह समय थोड़ा कम अनुकूल रहेगा, विशेष रूप से यदि हाल ही में आपने कोई नया कारोबार शुरू किया है तो इस दौरान आपको कुछ खास फायदा नहीं होगा। निजी जीवन में स्थितियां सामान्य होती नजर आ रही है। रिश्तो में सुधार आएगा। सेहत को लेकर आप किसी भी तरह की लापरवाही न करें।

वृश्चिक:
आपको कुछ बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। कामकाज के दृष्टिकोण से यह समय आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। कई प्रयासों के बावजूद आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम न मिलने से काफी निराशा हो सकती है। आपके बनते हुए कार्यों में भी बाधाएं आएंगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में कड़वाहट बढ़ सकती है। परिजनों का भी सहयोग न मिलने से भावनात्मक रूप से आप काफी कमजोर महसूस करेंगे। आपको कई अनावश्यक यात्राएं करनी पड़ सकती है जिससे आपके खर्चों में भी वृद्धि होगी।

धनु:
सेहत को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही न करें, खासतौर पर अगर आपको डायबिटीज की समस्या है तो इस अवधि में आपको अधिक सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। अगर आप शादीशुदा हैं तो जीवनसाथी के साथ यह समय कुछ खास नहीं गुजरेगा। छोटी-छोटी बातों को लेकर आपके बीच कहासुनी हो सकती है। इस राशि के अविवाहित जातकों को मनचाहा जीवनसाथी मिलने की प्रबल संभावना है। नौकरीपेशा जातकों का प्रदर्शन सराहनीय रहेगा। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को लाभ कमाने के अच्छे मौके मिलेंगे।

मकर:
नौकरी करने वाले लोगों के लिए यह समय अच्छा संकेत दे रहा है। इस दौरान दफ्तर का माहौल काफी अच्छा रहेगा और आप अपने काम पर ठीक से फोकस कर पाएंगे। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को बड़ा आर्थिक लेनदेन करते समय पूरी सावधानी बरतने की जरूरत है। अगर आप विद्यार्थी हैं तो इस दौरान आपकी शिक्षा में कोई बड़ी बाधा आ सकती है। रोमांटिक लाइफ में स्थितियां उतार-चढ़ाव से भरी रहेंगी। पार्टनर के साथ आपसी तालमेल बिगड़ सकता है। इस अवधि में आपके बीच दूरियां बढ़ने के आसार हैं। अगर आप विवाहित हैं तो आपको अपने वैवाहिक जीवन पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है, खासतौर पर बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य को लेकर इस दौरान आप आप लापरवाही न करें।

कुंभ:
अगर आप विद्यार्थी और उच्च शिक्षा के लिए कोई प्रयास कर रहे हैं तो आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। प्यार मोहब्बत के मामले में भी है समय बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है। पार्टनर के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा और आपके बीच का प्रेम गहरा होगा। अगर आप सिंगल हैं तो आपको प्रेम प्रस्ताव भी मिल सकता है। व्यापारी अगर अपना कारोबार आगे बढ़ाना चाह रहे हैं तो उसके लिए यह समय उचित है। कार्यस्थल पर नौकरीपेशा जातकों की स्थिति में मजबूत हो सकती है।

मीन:
व्यापारियों को इस अवधि में बहुत ही सावधान रहने की सलाह दी जाती है। आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे और आपके महत्वपूर्ण कार्यों में बाधाएं डाल सकते हैं। नौकरीपेशा जातक यदि तरक्की प्राप्त करना चाहते हैं तो उन्हें कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को इस दौरान किसी बड़ी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेंगी। पैसों के मामले में यह समय आपके लिए अच्छा संकेत नहीं दे रहा है। कर्ज का बोझ आप पर बढ़ सकता है।



Click it and Unblock the Notifications











