Latest Updates
-
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा
शुक्र करने वाला है मिथुन राशि में प्रवेश, जानें किन राशियों का होगा भाग्योदय
साल 2021 में शुक्र ग्रह मई की 28 तारीख को मिथुन राशि में प्रवेश करेगा। शुक्र ग्रह को भौतिक सुख सुविधा, धन-दौलत, सौंदर्यता, प्रेम, रोमांस, वैवाहिक जीवन, कला, संगीत, मनोरंजन का कारक माना जाता है। शुक्र के राशि परिवर्तन से सभी जातकों के जीवन में थोड़ा-बहुत प्रभाव जरुर देखने को मिलता है। इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि 28 मई को शुक्र ग्रह के मिथुन राशि में प्रवेश कर जाने से सभी 12 राशियों पर किस तरह का प्रभाव पड़ सकता है।

मेष राशि:
मेष राशि के जातकों के लिए ये समय काफी सुखद रहने वाला है। कामकाज के क्षेत्र में आपको कामयाबी हासिल होगी। वरिष्ठों और सहकर्मियों का साथ मिलेगा। इस अवधि में हैरी से काम लेना लाभकारी रहेगा। नौकरीपेशा जातकों के अलावा व्यापार से जुड़े लोगों के लिए भी ये समय अनुकूल है। वैवाहिक जीवन में प्रेम बढ़ेगा। सेहत के लिहाज से समय अच्छा है।

वृषभ राशि:
वृषभ राशि के जातकों के लिए ये समय उत्तम रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। पैसों के लेनदेन के लिए ये समय अच्छा है। इस अवधि में आप नए वाहन या मकान की खरीदारी कर सकते हैं। दफ्तर में आपको किसी पर भी भरोसा करने से बचने की सलाह दी जाती है। प्रेम जीवन के मामले में ये समय अनुकूल रहेगा।

मिथुन राशि:
इस अवधि में मिथुन राशि के जातकों का समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए ये समय अच्छा रहेगा। इस राशि के विद्यार्थियों को मेहनत का उचित फल प्राप्त होगा। सिंगल जातकों के लिए विवाह के अच्छे प्रस्ताव आएंगे। वैवाहिक लोगों के लिए ये समय काफी रोमांटिक रहेगा। सेहत के प्रति लापरवाही न करें।

कर्क राशि:
कर्क राशि के जातकों के लिए ये समय कुछ ख़ास नहीं रहेगा। आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी। पैसों का लेनदेन करते समय सावधान रहें। करीबी लोगों से आपका वाद-विवाद हो सकता है। इस अवधि में अपना तथा अपने परिवार की सेहत का विशेष ख्याल रखें।

सिंह राशि:
सिंह राशि के जातकों को सफलता प्राप्त करने के लिए थोड़ा अधिक प्रयास करना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी बेहतर होगी। व्यापार में बड़ा लाभ मिलने की प्रबल संभावना है। पैसों का लेनदेन करते समय सतर्क रहें। सेहत के प्रति लापरवाही करने की भूल न करें।

कन्या राशि:
कन्या राशि के लोगों के लिए शुक्र का यह गोचर लाभकारी सिद्ध होगा। कामकाज के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। दफ्तर में आपको प्रमोशन भी मिल सकता है। आर्थिक स्थिति काफी अच्छी होगी। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। वैवाहिक जीवन के लिए ये समय उत्तम रहेगा। आप दोनों के बीच रिश्ता मजबूत होगा। धार्मिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी।

तुला राशि:
इस राशि के जातकों को भाग्य का साथ मिलेगा। दफ्तर में आपके सभी काम समय पर पूरे होंगे। अटके हुए कामों में भी सफलता हासिल होगी। बिजनेस करने वाले लोगों को लाभ मिलने की उम्मीद है। घर का माहौल सकारात्मक रहेगा। सिंगल जातकों के लिए विवाह का अच्छा योग बन रहा है। सेहत को लेकर सतर्क रहें।

वृश्चिक राशि:
वैवाहिक जीवन में उतार चढ़ाव की स्थिति है तो आपको अपने रिश्ते को समय देने की जरूरत है। पैसों के लिहाज से ये समय ठीक रहेगा मगर बजट से अधिक खर्च न करें। इस अवधि में शत्रु पक्ष सक्रिय रहेगा। आपको अपनी मानसिक सेहत के साथ शारीरिक स्वास्थ्य का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है।

धनु राशि:
धनु राशि के लोगों के लिए शुक्र का गोचर शुभ समाचार लाएगा। नौकरीपेशा और व्यापार से जुड़े जातकों को लाभ मिलेगा। कामकाज के क्षेत्र में आपके अटके हुए मामले भी सफलतापूर्वक पूरे होंगे। वैवाहिक जीवन में प्रेम बढ़ेगा। हालांकि इस अवधि में जीवनसाथी की सेहत को लेकर सतर्क रहें और उनका अधिक ध्यान रखें। आय के नए स्रोतों से धन मिल सकता है।

मकर राशि:
मकर राशि के जातकों के लिए शुक्र का यह गोचर कुछ खास नहीं रहेगा। इस अवधि में कुछ उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। आपको धैर्य बनाए रखने की सलाह दी जाती है। आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी। वैवाहिक जीवन में कलह रह सकती है। सेहत के मामले में लापरवाही न करें।

कुंभ राशि:
कुंभ राशि के जातकों को परिवार का साथ मिलेगा। दफ्तर में आपका प्रदर्शन शानदार रहेगा। व्यापार में भी अच्छा लाभ मिलेगा। इस राशि के विद्यार्थियों को मेहनत के अनुरूप नतीजे मिलेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। जीवनसाथी के साथ ये समय काफी सुखद रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी। अपने खानपान को लेकर लापरवाही न करें।

मीन राशि:
मीन राशि के जातकों के लिए यह गोचर ठीकठाक रहने की संभावना है। आप इस अवधि में नया घर या वाहन खरीद सकते हैं। नौकरी और व्यापार से जुड़े जातकों को सफलता पाने के लिए थोड़े अधिक प्रयास करने पड़ेगे। आपको अच्छे नतीजों के लिए इंतजार करना पड़ सकता है। आप दूसरों पर जल्दी भरोसा करने से बचें। आपका नुकसान हो सकता है। रोमांस के मामले में भी इस समय स्थिति कुछ खास नहीं रहेगी।



Click it and Unblock the Notifications
