Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
शुक्र देव ने किया सिंह राशि में गोचर, इन राशियों को मिल सकता है बड़ा लाभ
शुक्र देव को कला, सौंदर्य, ऊर्जा आदि का कारक माना जाता है। शुक्र ग्रह 28 सितंबर 2020 को कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश कर चुके हैं और वह 23 अक्टूबर तक इसी राशि में रहने वाले हैं।

ग्रहों के गोचर व चाल का सभी राशियों पर किसी न किसी रूप में प्रभाव जरूर पड़ता है। शुक्र ग्रह के परिवर्तन से भी हर जातक पर असर होगा। जानते हैं शुक्र ग्रह के सिंह राशि में प्रवेश करने के बाद सभी 12 राशियों को आने वाले समय में क्या परिणाम मिल सकते हैं।

मेष:
मेष राशि के जातकों को संतान पक्ष से लाभ मिल सकता है। शिक्षा से जुड़े जातकों के लिए समय शुभ रहने की उम्मीद है। कामकाज के क्षेत्र में आपको लाभ मिल सकता है। शादीशुदा दंपत्ति के घर में नन्हे मेहमान के आने की खुशखबरी मिल सकती है।

वृषभ:
वृषभ राशि के जातकों के भौतिक सुखों में वृद्धि होने की संभावना है। राजनीति से जुड़े लोगों को सुखद परिणाम मिल सकते हैं। इस दौरान माता के स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें। उनकी अच्छी देखभाल के साथ डॉक्टरी सलाह भी लें।

मिथुन:
शुक्र कर सिंह राशि में प्रवेश कर जाने से आपकी कार्यक्षमता में जबर्दस्त वृद्धि होगी। कामकाज के क्षेत्र में आपका प्रदर्शन सराहनीय रहेगा। घर के सदस्यों के साथ आपका तालमेल अच्छा रहेगा। इस दौरान किसी परिचित से आपकी लंबे समय बाद मुलाक़ात हो सकती है।

कर्क:
कर्क राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। आपके जीवन में सकारात्मकता का वास होगा। दोस्तों और रिश्तेदारों से मिलने का योग बन रहा है। निवेश अथवा आर्थिक लेनदेन आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

सिंह:
शुक्र का गोचर सिंह राशि में ही हुआ है। आपके लिए आने वाला समय काफी अच्छा रहने की संभावना है। निजी तथा व्यवसायिक तौर पर आपके लिए ये अवधि अनुकूल रहेगी। कामकाज से जुड़े जातकों के लिए भी ये समय काफी शुभ रहेगा। आपके मां सम्मान में इजाफा होगा।

कन्या:
कन्या राशि के जातकों को अपने बजट पर नजर बनाए रखनी होगी। इस दौरान आपका खर्चा बढ़ सकता है। इस दौरान आप कहीं यात्रा के लिए भी जा सकते हैं। कामकाज को लेकर आप फोकस रहेंगे। जीवन में सकारात्मकता बनी रहेगी। सेहत का ख्याल रखें, थकावट महसूस हो सकती है।

तुला:
आपकी आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले बेहतर होगी, मगर इस दौरान आपके खर्चों में भी इजाफा होगा। फिजूलखर्च से बचें। अविवाहित जातकों के रिश्ते की बात चल सकती है।

वृश्चिक:
कामकाज के क्षेत्र में आपको नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यवसाय से जुड़े लोग इस दौरान कुछ नया काम शुरू कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति आपकी बेहतर होगी। पैतृक संपत्ति से भी आपको लाभ मिलने कि उम्मीद है।

धनु:
धनु राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। इस दौरान आपके भौतिक सुखों में वृद्धि हो सकती है। आपको खुद में सकारात्मक उर्जा का एहसास होगा। समाज में आपका यश बढ़ेगा। धार्मिक कार्यों में आपका मन लगेगा।

मकर:
आपको सकारात्मक नतीजे पाने के लिए अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। इस दौरान जीवनसाथी से आपकी नोकझोंक हो सकती है। आप बात को ज्यादा बढ़ाने से बचें। कामकाज के क्षेत्र में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। पैसों के मामले में भी अपने फैसले सोच समझकर ही लें।

कुंभ:
कुंभ राशि के जातकों के लिए ये समय काफी सुखद रहने की उम्मीद है। अविवाहित लोगों के विवाह का योग बन सकता है। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना है। व्यवसाय से जुड़े लोगों को इस दौरान अच्छा लाभ मिल सकता है।

मीन:
मीन राशि के जातकों के लिए शुक्र का ये गोचर उतार चढ़ाव जैसी स्थिति ला सकता है। सेहत को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही न करें। कामकाज के क्षेत्र में कुछ लोग आपके काम में बाधा उत्पन्न कर सकते हैं। ऐसे लोगों से दूर रहें। रिलेशनशिप के मामले में इस दौरान स्थिति मिलीजुली रहेगी।



Click it and Unblock the Notifications
