Latest Updates
-
Japan Mango Ban: जापान में सबसे ज्यादा कौन सा आम खाया जाता है? 20 साल बाद भारतीय आमों पर लगाया प्रतिबंध -
Restaurant Style Jeera Aloo Recipe: घर पर बनाएं होटल जैसा चटपटा और कुरकुरा जीरा आलू -
World No Tobacco Day: स्मोकिंग की लत से छुटकारा चाहिए? ये 5 घरेलू उपाय बीड़ी-सिगरेट छोड़ने में करेंगे आपकी मदद -
World No Tobacco Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व तंबाकू निषेध दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
Bihari Breakfast Special Dahi Chura Recipe: पारंपरिक स्वाद के साथ झटपट तैयार करें -
Aaj Ka Rashifal 31 May 2026: रविवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी सूर्य देव की कृपा, धन लाभ के साथ चमकेगा भाग्य -
Light Digestive Lauki Sabzi Recipe: कम मसालों में बनाएं सेहतमंद और स्वादिष्ट सब्जी -
Param Ekadashi 2026: 10 या 11 जून, कब है परम एकादशी? नोट करें सही डेट और पारण का समय -
माचा नहीं हल्दी, केल नहीं मोरिंगा: विदेशी सुपरफूड्स से कहीं ज्यादा ताकतवर हैं भारत के ये 5 देसी खजाने -
आप भी तो नहीं खा रहे केमिकल से पके आम? ऐसे करें असली-नकली की पहचान, जानें सेहत को होने वाले नुकसान
शुक्र का होने जा रहा है सिंह राशि में गोचर, जानें क्या पड़ेगा आपकी राशि में प्रभाव
बुध और सूर्य देव के बाद धन और ऐश्वर्य का कारक माने जाने वाले शुक्र देव का आज सुबह 9 बज कर 13 मिनट पर राशि परिवर्तन हुआ है। शुक्र देव ने आज कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश किया है। 11 अगस्त तक शुक्र देव सिंह राशि में विराजमान रहेंगे। इस गोचर का सभी 12 राशियों पर गहरा प्रभाव पड़ा है। आइए जानते हैं शुक्र देव के इस राशि परिवर्तन से किन राशि वालों की खुलेगी किस्मत और किसके हाथ लगेगी निराशा।

मेष:
मेष राशि वालों के लिए यह गोचर शुभ परिणाम देने वाला रहेगा। इससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगी, साथ ही आपके वैवाहिक जीवन के सुखों में भी वृद्धि होगी। कामकाज से जुड़े प्रयासों में भी आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है।

वृष:
शुक्र देव के इस गोचर का नकारात्मक प्रभाव आपकी आर्थिक स्थिति पर पड़ सकता है। आपके खर्चों में वृद्धि होने की संभावना है। इसके अलावा आप किसी कानूनी दांवपेच में भी फंस सकते हैं। परिवारिक मोर्चे पर आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। आपके घर में सुख और शांति बनी रहेगी। हालांकि आपको अपनी माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जरूरत है।

मिथुन:
इस राशि के जातकों को शुक्र देव का आशीर्वाद मिलेगा। आपके पारिवारिक जीवन में खुशहाली रहेगी खासतौर पर भाई बहनों के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। आपकी रोमांटिक लाइफ में स्थितियां अनुकूल रहेगी। पार्टनर के साथ आपके प्रेम में वृद्धि होगी। अपनी आमदनी बढ़ाने के प्रयास में आपको सफलता मिल सकती है।

कर्क:
आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। अगर आप बड़ा निवेश करना चाहते हैं तो इसके लिए ययह समय अनुकूल है। माता के साथ आपका संबंध प्रगाढ़ होगा। उनका पूरा सहयोग आपको मिलेगा। साथ ही आपके मान सम्मान में भी वृद्धि हो सकती है। कुल मिलाकर आपको अपनी पेशेवर और निजी जीवन में शुभ फल की प्राप्ति होगी।

सिंह:
शुक्र देव आपकी राशि में गोचर करने वाले हैं और उनकी कृपा से आपका जीवन सुखों से भरा रहेगा। इस अवधि में आपकी आर्थिक समस्या का समाधान होगा। साथ ही पैसों की कमी की वजह से रुके हुए आपके काम पूरे होंगे। आपके वैवाहिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता प्रगाढ़ होगा। प्रेम जीवन में स्थितियां अनुकूल रहने के आसार है।

कन्या:
पैसों को लेकर कन्या राशि वालों को थोड़ा संभल कर रहने की सलाह दी जाती है। आपके खर्चों में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है जिससे आपको आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ सकता है। निजी जीवन में स्थितियां सामान्य रहेगी। परिजनों के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा खासतौर पर जीवनसाथी के साथ आपसी समझ बेहतर होगी। आपको विदेश यात्रा करने का मौका मिल सकता है।

तुला:
तुला राशि वालों को मानसिक शांति की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। साथ ही पैसों से जुड़ी समस्या का भी समाधान होगा। धन कमाने के अच्छे अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। इस दौरान आपके जीवन में कुछ नए लोगों की भी एंट्री हो सकती है। पूजा-पाठ और धार्मिक कार्य में आपका अधिक मन लगेगा।

वृश्चिक:
कामकाज के मोर्चे पर आपको संभल कर रहने की सलाह दी जाती है खासतौर पर अगर आप नौकरी करते हैं तो इस अवधि में आपको विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को अपना कारोबार आगे बढ़ाने का मौका मिल सकता है। हालांकि आपको अपने फैसले समझदारी से लेने होंगे। यदि आपके वैवाहिक जीवन में कोई समस्या चल रही है तो इस अवधि में आपकी परेशानी का अंत हो सकता है।

धनु:
इस गोचर का शुभ प्रभाव आपके जीवन पर पड़ेगा। पिता के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा और आपके पारिवारिक जीवन में शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ भी तालमेल बेहतर होगा। आपकी आर्थिक स्थिति में उछाल आएगा। आपको बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। इतना ही नहीं आपको धार्मिक कार्यों में भी हिस्सा लेने का भी मौका मिलेगा।

मकर:
अगर आप विद्यार्थी है तो आपकी शिक्षा में कोई बड़ी बाधा आ सकती है। पढ़ाई में आपका मन कुछ कम लगेगा। कामकाज की बात करें तो व्यापार से जुड़े जातकों को अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। अगर आप अपना कारोबार आगे बढ़ाना चाहते हैं लेकिन आर्थिक समस्या के कारण आपकी योजना आगे नहीं बढ़ पा रही है तो आपकी इस परेशानी का अंत हो सकता है। वहीं शादीशुदा जातकों को अपने जीवनसाथी के भाग्य से शुभ फल की प्राप्ति होगी।

कुंभ:
शुक्र देव की कृपा से आपका भाग्य पक्ष मजबूत होगा और आपके जीवन में खुशहाली आएगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में प्रेम और अपनापन रहेगा। साथ ही एक दूसरे पर आपका भरोसा मजबूत होगा। आपको अपने प्रिय के साथ लंबी दूरी की यात्रा करने का भी मौका मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों की तरक्की हो सकती है। वहीं साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को आर्थिक फायदा हो सकता है।

मीन:
आपको अपनी सेहत का भी ध्यान रखने की जरूरत है। इस दौरान आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। इसके अलावा आपको वाहन का प्रयोग भी बहुत ही सावधानी से करने की जरूरत है। इस अवधि में आपको वाद विवाद से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपके घर की शांति भंग हो सकती है। पैसों के मामले में संभल कर रहें। आप पर कर्जों का बोझ बढ़ सकता है।



Click it and Unblock the Notifications