Latest Updates
-
Harela Wishes In Pahadi Or Hindi: 'जी रया, जागि रया' कहकर अपनों को दें हरेला पर्व की शुभकामनाएं -
रथ यात्रा में सबसे पहले राजा ही क्यों लगाते हैं झाड़ू? जानिए छेरा पहरा की परंपरा -
Jagannath Rath Yatra 2026 Wishes: रथ यात्रा पर शेयर करें भक्तिमय शुभकामना संदेश, मिलेगा प्रभु का आशीर्वाद -
अमरनाथ गुफा में पिघला तो फ्रिज में दिखा 'बाबा बर्फानी' का शिवलिंग? वायरल वीडियो देख लोग रह गए हैरान -
एक कली कच्चा लहसुन खाकर दिन की शुरुआत करती हैं सोहा अली खान, जानें खाली पेट गार्लिक खाने के 5 जबरदस्त फायदे -
पिृत दोष से मुक्ति के लिए आज आषाढ़ अमावस्या पर करें इन 5 चीजों का दान, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद -
बार-बार मुंह में हो रहे छालों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है ओरल कैंसर, जानें लक्षण -
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान?
Shukra Gochar August 2022: 31 अगस्त को शुक्र देव सिंह राशि में करेंगे प्रवेश, इनके जीवन में मचेगी हलचल
शुक्र ग्रह को ऐश्वर्य और सुख का कारक माना जाता है। शुक्र देव के प्रभाव से ही मनुष्य को भौतिक सुख, वैवाहिक सुख, भोग विलास, शोहरत, आदि की प्राप्ति होती है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार शुक्र का गोचर बेहद महत्वपूर्ण माना गया है। 31 अगस्त, बुधवार को शुक्र देव कर्क राशि से निकालकर सिंह राशि में गोचर करेंगे। शुक्र देव के गोचर की अवधि 23 दिनों की होती है। उनके राशि परिवर्तन से सभी 12 राशियों के जीवन में कोई न कोई बदलाव जरूर आएगा।
आइए जानते हैं किसके लिए यह गोचर शुभ रहेगा और किसके लिए अशुभ।

शुक्र के गोचर की तिथि और समय
31 अगस्त, 2022,बुधवार की शाम 04 बजकर 09 मिनट पर शुक्र देव सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। शुक्र ग्रह जल तत्व की राशि कर्क से निकालकर अग्नि तत्व की राशि सिंह में गोचर करेंगे।

मेष:
कामकाज के मोर्चे पर यह समय आपके लिए बहुत ही शानदार रहने वाला है, खासतौर पर कला के क्षेत्र से जुड़े जातकों को अच्छी सफलता मिल सकती है। आपका करियर एक नई दिशा में आगे बढ़ेगा। इस दौरान बेवजह के अहंकार और टकराव से आपको बचने की जरूरत है अन्यथा आपके रिश्तो में दूरियां बढ़ सकती है। अगर आप सिंगल है तो आपको प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है। इस राशि की शादीशुदा जातकों के लिए यह समय बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। शुक्र आपके पांचवें घर में है जिसकी वजह से आपके लिए संतान प्राप्ति का योग बन रहा है।
उपाय: लक्ष्मी जी की पूजा करें, साथ ही हर शुक्रवार को उन्हें पांच लाल फूल अर्पित करें।

वृषभ:
इस अवधि में आपको किसी कीमती वस्तु की प्राप्ति हो सकती है। आप कोई नया वाहन आदि खरीद सकते हैं। घर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। माता का स्नेह और समर्थन मिलेगा। सेहत को लेकर आपको किसी भी तरह की लापरवाही न करने की सलाह दी जाती है। इस अवधि में आपका स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहने के आसार है। अगर आप विद्यार्थी है और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपको कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। इस दौरान आपका आर्थिक पक्ष मजबूत हो सकता है।
उपाय: रोजाना शुक्र होरा के दौरान शुक्र मंत्र का जाप करें।

मिथुन:
लेखन, फ़ाइन आर्ट्स और साहित्य के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए यह गोचर बहुत ही शुभ साबित होगा। अपनी रचनात्मकता के बल पर आप अच्छी सफलता हासिल कर सकते हैं। छोटे भाई बहनों के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। इस दौरान आपको यात्रा करने का भी मौका मिल सकता है। पिता का सहयोग मिलेगा और वे आपका मार्गदर्शन भी कर सकते हैं। साथ ही उन्हें आपकी उपलब्धियों पर भी गर्व महसूस होगा। पूजा-पाठ में आपका काफी मन लगेगा।
उपाय: दाहिने हाथ की छोटी उंगली में सोने या चांदी से बना अच्छी गुणवत्ता वाला पन्ना धारण करने से आपको लाभ होगा।

कर्क:
पैसों के लिहाज से यह समय आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। इस दौरान आपकी आर्थिक समस्याओं का समाधान हो सकता है। आपको आय का नया स्त्रोत मिलने के आसार है। अगर आप लंबी अवधि का कोई निवेश करना चाहते हैं तो उसके लिए यह समय उचित है। इस दौरान आप अच्छे स्वास्थ्य का आनंद उठाएंगे और आप मानसिक रूप से भी काफी मजबूत रहेंगे।
उपाय: सभी के साथ विनम्रता से पेश आएं, साथ ही घर से निकलने से पहले कुछ मीठा जरूर खाएं।

सिंह:
आपके कुछ नए और अच्छे मित्र बन सकते हैं। इस अवधि में आपकी मुलाकात कुछ प्रतिष्ठित लोगों के साथ भी होगी। लव लाइफ हो या मैरिड लाइफ यदि आपके रिश्ते में खटास आ गई है तो इस दौरान सारी कड़वाहट दूर होगी। आपके बीच का प्रेम और भी गहरा होगा। पैसों की स्थिति में सुधार आ सकता है। पेशेवर रूप से भी आपको अच्छे अवसरों की प्राप्ति हो सकती है।
उपाय: अपने जीवनसाथी को इत्र या परफ्यूम तोहफे में दें।

कन्या:
आपको कामकाज से जुड़ी लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा बहुत ही लाभदायक रहने के आसार हैं। अगर आप इंपोर्ट एक्सपोर्ट का काम करते हैं या फिर आप किसी मल्टीनेशनल कंपनी में कार्यरत है तो यह समय आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। इसके अलावा यदि आप कला के क्षेत्र से जुड़े हैं तो आपको नए और अच्छे अवसरों की प्राप्ति हो सकती है।
उपाय: आप वराहमिहिर की पौराणिक कहानियां पढ़ें।

तुला:
आर्थिक दृष्टिकोण से यह समय आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आपकी आर्थिक परेशानियां दूर हो सकती है। अचानक आपको धन की प्राप्ति होने के आसार हैं। आपको मित्रों के साथ मौज मस्ती करने के अवसर प्राप्त होंगे। इस अवधि में आपको खुद के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। शिक्षा के क्षेत्र में उन्हें कोई बड़ी सफलता हासिल हो सकती है। रोमांटिक लाइफ में स्थिरता रहेगी। पार्टनर के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। आप अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने का भी फैसला ले सकते हैं। विद्यार्थियों को सकारात्मक परिणाम मिल सकता है।
उपाय: दाहिने हाथ की छोटी उंगली में सोने से बनी अच्छी गुणवत्ता वाली ओपल या हीरा पहनें।

वृश्चिक:
व्यापार से जुड़े जातकों के लिए शुक्र देव का यह गोचर बहुत ही शुभ रहने वाला है। कारोबार में सकारात्मक बदलाव आएंगे और आपका कामकाज तेजी से आगे बढ़ेगा। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को भी अच्छे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। इंपोर्ट एक्सपोर्ट का काम करने वाले लोगों के हाथ अच्छा मुनाफा लगेगा। हालांकि आपको कोई भी बड़ा निवेश न करने की सलाह दी जाती है। आप कोई नया घर, वाहन या अन्य कीमती वस्तु की खरीदारी कर सकते हैं। घर की मरम्मत आदि पर आपका काफी धन खर्च हो सकता है।
उपाय: शुक्रवार को वैभव लक्ष्मी की पूजा करें।

धनु:
आपका भाग्य पक्ष मजबूत रहेगा। जीवन के हर क्षेत्र में आपको सकारात्मक परिणाम मिलेगा। अगर आप विद्यार्थी है और उच्च शिक्षा की प्राप्ति के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आपको अपने प्रयास में सफलता मिल सकती है। इस दौरान आपको अपने पिता और गुरु का पूरा सहयोग मिलेगा। यदि लंबे समय से आप किसी धार्मिक स्थल पर जाने की योजना बना रहे हैं तो इस अवधि में आपको धार्मिक यात्रा करने का मौका मिल सकता है।
उपाय: हर शुक्रवार को मंदिर में सफेद मिठाई का दान करें

मकर:
सेहत से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं। आपको साफ सफाई का अधिक ध्यान रखने की जरूरत है। इस दौरान आपको कोई इंफेक्शन हो सकता है। कार्यस्थल पर आपको सावधान रहने की सलाह दी जाती है। इस दौरान आप किसी राजनीति का शिकार हो सकते हैं। आर्थिक मोर्चे पर यह समय आपके लिए बहुत ही शुभ रहेगा। पैतृक संपत्ति से जुड़ा फायदा होने के आसार हैं। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस करने की सलाह दी जाती है।
उपाय आप महिषासुर मर्दिनी स्तोत्र का पाठ करें

कुंभ:
वैवाहिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। अगर आप अविवाहित हैं तो इस दौरान आपको मनचाहा जीवनसाथी मिल सकता है। इसके अलावा अगर आप प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो आपके रिश्ते को मंजूरी मिल सकती है। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलेगा। इस दौरान आपको खुद पर ध्यान देने का मौका मिलेगा। आप अपने व्यक्तित्व और शरीर को और आकर्षक बनाने का प्रयास करेंगे।
उपाय: अपने बेडरूम में एक गुलाबी स्फटिक रखें।

मीन:
आप अपनी सेहत को लेकर काफी परेशान रहेंगे। आपको आंखों, पेट या हार्मोन से संबंधित कोई दिक्कत हो सकती है। ऐसे में आपको अपनी सेहत का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। इस अवधि में आपको काफी संभलकर रहने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपकी छवि खराब हो सकती है विशेष रूप से शादीशुदा जातकों को एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से बचने की जरूरत है। इस दौरान आपको यात्रा करने के कई मौके मिलेंगे। आपकी यह यात्राएं बेहद खर्चीली रहने वाली हैं।
उपाय आप रोजाना नींबू पानी का सेवन करें



Click it and Unblock the Notifications