Latest Updates
-
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स
आज हुआ शुक्र का तुला राशि में प्रवेश, जानें सभी 12 राशियों पर होने वाला इसका प्रभाव
ग्रहों में होने वाले परिवर्तन का कहीं न कहीं प्रभाव आम जीवन में देखने को मिलता है। अब शुक्र ग्रह अपनी राशि में परिवर्तन करने जा रहा है। ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को सुख-समृद्धि, विलासिता, धन, ऐश्वर्य, उच्च पद का कारक माना गया है। शुक्र ग्रह 6 सितंबर को कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। शुक्र देव 2 अक्टूबर तक इसी राशि में रहेंगे। इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि 6 सितंबर को शुक्र ग्रह के तुला राशि में प्रवेश कर जाने से सभी 12 राशियों पर किस तरह का प्रभाव पड़ सकता है।

मेष राशि:
शुक्र ग्रह के राशि परिवर्तन का सकारात्मक प्रभाव मेष राशि के लोगों को प्राप्त होगा। करियर के लिए समय अच्छा है। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। इस अवधि में आपको उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। धन निवेश करने के लिए भी समय अच्छा है। सिंगल जातकों के विवाह के योग बन सकते हैं। सेहत का ख़ास ख्याल रखने की सलाह दी जाती है। आप अच्छे नतीजों के लिए शुक्रवार के दिन सात तरह के अनाज का दान करें।

वृषभ राशि:
वृषभ राशि के जातकों के लिए ये समय काफी शुभ रहने वाला है। इस अवधि में आपको अपनी मेहनत का उचित लाभ मिलने की प्रबल संभावना है। नौकरीपेशा जातकों को पदोन्नति मिल सकती है। आय बढ़ने के आसार हैं। इस अवधि में आप बचत करने का प्रयास करें। वैवाहिक जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आप सकारात्मक प्रभाव के लिए दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

मिथुन राशि:
प्रेम जीवन के लिए ये गोचर आपके लिए काफी फायदेमंद रहने वाला है। नौकरीपेशा जातकों के जीवन में कुछ बदलाव आ सकता है। पैसों के मामलों में ये समय आपके लिए अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले बेहतर होने की उम्मीद है। सेहत के प्रति लापरवाही करने से बचें। आप रोजाना गाय को खाना खिलाएं, आपको फायदा जरुर होगा।

कर्क राशि:
इस राशि के नौकरीपेशा जातकों को थोड़ा संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। आप कार्यक्षेत्र में अपने काम से काम रखें। दूसरों के काम में टांग अड़ाने से बचें। इस अवधि में आपको अपनी मेहनत का उचित फल मिलेगा। वैवाहिक जीवन अनुकूल रहेगा और आप इस समय का आनंद लेंगे। सेहत से जुड़ी कुछ छोटी मोटी समस्या आ सकती है। आप अछे फल की छह रखते हैं तो हर शुक्रवार के दिन देवी मां के मन्दिर में एक दीप जलाएं।

सिंह राशि:
व्यापार से जुड़े जातकों को लाभ मिलने की प्रबल संभावना है। इस दौरान आपको यात्रा भी करनी पड़ सकती है। प्रेम संबंध के लिहाज से ये समय खास रहेगा। आपको सकारात्मकता का एहसास होगा। आर्थिक रूप से आपको सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। किसी को भी पैसे उधार देने से बचें अन्यथा वो धन अटक सकता है। सेहत को लेकर कोई लापरवाही न करें। आपको भगवान भोलेनाथ की आराधना करने की सलाह दी जाती है।

कन्या राशि:
इस राशि के जातकों को आर्थिक रूप से लाभ मिलने की उम्मीद है। आप बचत करने में भी सफल रहेंगे। पूर्व में किए किसी निवेश से भी आपको लाभ मिलेगा। कामकाज के क्षेत्र में आपको सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। यात्रा का योग बन रहा है। सेहत की बात करें तो आपको अपने खानपान की आदतों में सुधार करने की सलाह दी जाती है। आप इस अवधि में अछे नतीजे चाहते हैं तो शुक्रवार के दिन किसी जरुरतमंद को चीनी अथवा गुड़ जैसी मीठी वस्तुओं का दान करें।

तुला राशि:
शुक्रदेव का यह गोचर तुला राशि में ही होने जा रहा है और इसका प्रभाव भी आपके जीवन पर नजर आएगा। आप सकारात्मकता का अनुभव करेंगे। आपके आत्मविश्ववास में इजाफा होगा। आप अपने फैसले दृढ़ता के साथ लेंगे। आर्थिक लाभ कमाने के कई मौके हाथ आएंगे। प्रेमजीवन के लिए समय अनुकूल रहेगा। सेहत भी आपकी अच्छी रहेगी। रोजाना काले रंग की गाय को रोटी खिलाने से लाभ होगा।

वृश्चिक राशि:
नौकरीपेशा जातकों के लिए ये समय अनुकूल रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को भी उम्मीद से बढ़कर नतीजे प्राप्त होंगे। विदेशों से लाभ मिलने की संभावना है। वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। आपके खर्चे थोड़े बढ़ सकते हैं। सेहत को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है। आपको अच्छे नतीजों के लिए रोजाना दुर्गा मां की पूजा करने की सलाह दी जाती है।

धनु राशि:
नौकरीपेशा जातकों के लिए ये समय बहुत अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको ऊंचा पद मिल सकता है। वरिष्ठ आपके काम से काफी प्रसन्न रहेंगे। घर परिवार के साथ आप अच्छा समय बिताएंगे। आप अपने दोस्तों से भी मुलाकात कर सकते हैं। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल रहेगा। आपको अछि सेहत के लिए खानपान के साथ कसरत पर भी ध्यान देने की जरूरत है। आपको शुक्रवार के दिन छोटी बच्चियों को मिश्री व दूध का दान देना चाहिए।

मकर राशि:
इस राशि के जातकों को अपने करियर को लेकर सावधान रहने की सलाह दी जाती है। इस क्षेत्र में आपको कुछ मुश्किलें आ सकती हैं। मगर आप हौसला न हारें। आपका धैर्य सफलता जरुर दिलाएगा। आपको सहकर्मियों के साथ उचित तालमेल बनाकर रखने की सलाह दी जाती है। प्रेम जीवन के लिहाज से समय कुछ खास नहीं है। आपको अनुकूल परिणाम प्राप्त करने के लिए महादेव की पूजा करने की सलाह दी जाती है।

कुंभ राशि:
कुंभ राशि के लोगों के लिए ये समय अनुकूल रहेगा। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। बेरोजगार जातकों को अच्छे अवसर मिलेंगे। नौकरीपेशा लोगों को आर्थिक लाभ मिलने की प्रबल संभावना है। इस अवधि में बॉस आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। आपका प्रेमजीवन सुखद रहेगा। आपको अपनी मां की सेहत का विशेष ख्याल रखना चाहिए। रोजाना घर में कपूर का दीया जलाएं।

मीन राशि:
इस राशि के व्यापारियों को लाभ मिलने की उम्मीद है। वहीं नौकरी करने वाले जातकों का कार्यभार बढ़ सकता है। करियर को लेकर आपको और अच्छी योजना की जरुरत है। सेहत के लिहाज से ये समय कुछ खास नहीं रहेगा। किसी महिला को वस्त्र, इत्र और चांदी के आभूषण उपहार में देने से लाभ मिलने की संभावना है।



Click it and Unblock the Notifications