Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
Shukra Gochar 2023: शुक्र देव के मीन राशि में प्रवेश से इन जातकों को मिलेगा धन-वैभव का लाभ
शुक्र ग्रह को भौतिक सुख-सुविधा, विलासिता और प्रेम जीवन का कारक माना गया है। यह ग्रह जिसके पक्ष में होता है उसे जीवन में हर तरह के ऐशो-आराम मिलते हैं। शुक्र ग्रह अपनी उच्च राशि मीन में प्रवेश करने जा रहा है। शुक्र ग्रह का मीन राशि में प्रवेश करना कई जातकों के लिए लाभकारी है। शुक्र ग्रह 15 फरवरी 2023 को कुंभ से मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इस लेख के माध्यम से जानते हैं शुक्र ग्रह के मीन राशि में प्रवेश कर जाने से सभी 12 राशियों के जातकों पर किस तरह का प्रभाव पड़ेगा।

मेष राशि:
मेष राशि के जातकों को अपनी सेहत का ख्याल रखने की सलाह दी जाती है। आप रोजाना कसरत करें ताकि बढ़ते वजन पर नियंत्रण रखा जा सके। अपने व्यवहार में शालीनता रखें। महिलाओं से सम्मानपूर्वक बात करें अन्यथा आपको अपमान झेलना पड़ सकता है।

वृषभ राशि:
इस राशि के नौकरीपेशा जातकों के लिए ये समय उत्तम रहेगा। आप दफ्तर में मन लगाकर अपना काम करेंगे। इस अवधि में आपको आर्थिक लाभ मिलने की उम्मीद है। शुक्र के इस गोचर से आपको किसी तरह का कष्ट नहीं होगा।

मिथुन राशि:
मिथुन राशि के जातकों के लिए ये समय शानदार रहने की उम्मीद है। नया घर लेने का विचार कर रहे हैं तो उसमें सफलता मिल सकती है। परिवार और दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आर्थिक स्थिति उत्तम रहेगी।

कर्क राशि:
कर्क राशि के जातकों को सेहत के मामले में लापरवाही करने से बचने की सलाह दी जाती है। शारीरिक और मानसिक सेहत के लिए समय निकालें। धर्म कर्म की तरफ रूचि बढ़ सकती है। घर में मेहमानों का आना हो सकता है।

सिंह राशि:
शुक्र का राशि परिवर्तन इस राशि के जातकों के लिए लाभकारी रहने की उम्मीद है। आर्थिक दृष्टि से आपको लाभ प्राप्त होगा। आय के नए स्रोत मिल सकते हैं। आपको अपनी उपलब्धियों पर गर्व होगा। सेहत के लिहाज से समय अच्छा रहेगा।

कन्या राशि:
शुक्र देव की मदद से कन्या राशि के जातकों का प्रेम जीवन सुखमय रहेगा। अविवाहित जातकों के शादी का योग बन सकता है। आप जिस काम में हाथ लगाएंगे उससे आपको सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। किस्मत आपका पूरा साथ देगी।

तुला राशि:
तुला राशि के जातकों को व्यग्र रूप अपनाने से बचने की सलाह दी जाती है। घर हो या दफ्तर, महिलाओं से सम्मानपूर्वक बात करें। अपन स्वभाव शांत और विनम्र रखें। जीवन में चल रही समस्याओं का निवारण जल्द होगा, आप धैर्य रखें।

वृश्चिक राशि:
आर्थिक स्थिति में बड़ा उछाल आने की संभावना है। आय के नए साधन हाथ लगेंगे। दोस्तों का साथ मिलेगा। घर परिवार के साथ समय बिताने का समय मिलेगा। यदि कोई परीक्षा दी है तो उसका सकारात्मक परिणाम मिलने की उम्मीद है।

धनु राशि:
धनु राशि के जातक यदि वाहन खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो उन्हें यह सुख जल्दी प्राप्त हो सकता है। घर में दोस्तों का आना हो सकता है। लंबे समय बाद अपने करीबियों से मिलकर आपको बहुत अच्छा लगेगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होने की उम्मीद है।

मकर राशि:
मकर राशि के जातकों को धन पाने के नए अवसर प्राप्त होंगे। आप गलत साधनों से पैसा कमाने से बचें अन्यथा किसी बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं। आप परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आप सबके साथ शॉपिंग के लिए भी जा सकते हैं।

कुंभ राशि:
कुंभ राशि के जातकों का समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आपके बोलने के लहजे से काफी लोग प्रभावित होंगे। यही आपकी लोकप्रियता का कारण भी बनेगा। इस अवधि का आप खूब आनंद लेंगे।

मीन राशि:
आपके अंदर आत्मविश्वास का भाव बढ़ेगा जो आपकी पर्सनालिटी में भी नजर आएगा। शुक्र देव की विशेष कृपा होगी। आपकी लव लाइफ में अनुकूलता बनी रहेगी।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
