For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

शुक्र देव का होगा धनु राशि में प्रवेश, जानें सभी राशियों पर कैसा पड़ेगा प्रभाव

|

धन विलासिता देने वाले ग्रह शुक्र ने 5 दिसंबर 2022, सोमवार को राशि परिवर्तन करने वाले हैं। शुक्र देव वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में प्रवेश करेंगे और 29 दिसंबर 2022 तक वह धनु राशि में ही विराजमान रहेंगे। इस दौरान सभी 12 राशियों पर शुक्र देव के इस गोचर का शुभ अशुभ प्रभाव पड़ने वाला है। तो आइए जानते हैं शुक्र देव के घर बदलने से सभी राशियों के जीवन पर कैसा असर पड़ेगा।

शुक्र गोचर तिथि व समय

5 दिसंबर, 2022 को 5 बजकर 39 मिनट शुक्र देव का धनु राशि में प्रवेश होगा। 29 दिसंबर, 2022 तक शुक्र इसी राशि में रहेंगे।

सभी राशियों पर शुक्र गोचर का प्रभाव

मेष:

मेष:

इस राशि के विद्यार्थियों के लिए यह समय बहुत ही अच्छा रहने वाला है। शिक्षा से जुड़े प्रयास में सफलता मिल सकती है। खासतौर पर अगर आप उच्च शिक्षा की प्राप्ति के लिए विदेश जाना चाहते हैं तो आपको अच्छी खबर मिलेगी। वैवाहिक जीवन के सुखों में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। अगर आप अविवाहित हैं और आपको मनचाहे जीवनसाथी की तलाश है तो इस अवधि में आपकी तलाश खत्म हो सकती है।

वृषभ:

वृषभ:

स्वास्थ्य को लेकर आपको अधिक सचेत रहने की सलाह दी जाती है। लापरवाही महंगी साबित होगी। इस दौरान कोई पुराना रोग उभर सकता है। आपको कोई इंफेक्शन होने के आसार हैं। पैसों की स्थिति में सुधार आ सकता है। आपके लिए धन प्राप्ति का योग बन रहा है। साथ ही आप बचत पर भी ध्यान दे पाएंगे। यदि गुप्त ज्ञान के बारे में कुछ सीखना चाहते हैं तो इस अवधि में आपको मौका मिल सकता है।

 मिथुन:

मिथुन:

इस दौरान आपको लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। हालांकि आपको अपनी सेहत का पूरा ध्यान रखने की आवश्यकता है। साझेदारी में कारोबार करने वाले लोगों के लिए यह समय बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। आपका कामकाज तेजी से आगे बढ़ेगा। यदि आप विदेशी कंपनियों से डील करते हैं तो इस दौरान आपको कई अच्छे मौके मिल सकते हैं। आपको खुद पर ध्यान देने का पर्याप्त समय मिलेगा और आपके व्यक्तित्व में भी निखार आएगा।

 कर्क:

कर्क:

माता की सेहत आपके लिए चिंता का विषय बनी रहेगी। इस दौरान उनका स्वास्थ्य काफी कमजोर रहने के आसार हैं। घरेलू तनाव की वजह से आपकी माता का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। प्यार मोहब्बत के मामले में यह समय उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। पार्टनर के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। आपका ब्रेकअप भी हो सकता है। आपको आंख बंद करके किसी पर भी भरोसा करने से बचना होगा। इस दौरान आपके मित्र भी आपके शत्रु बन सकते हैं।

सिंह:

सिंह:

डिज़ाइनिंग, कला, रचनात्मकता, कविता आदि क्षेत्रों से जुड़े जातकों के लिए यह समय बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और अच्छी सफलता हासिल कर सकते हैं। प्यार मोहब्बत के मामले में यह समय बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है। पार्टनर के साथ आपकी नजदीकियां बढ़ सकती है। एक दूसरे पर आपका भरोसा भी मजबूत होगा। शादीशुदा जातकों को इस अवधि में अच्छी खबर मिल सकती है। विशेष रूप से संतान के इच्छुक जातकों के लिए यह समय बहुत ही सुखद रहेगा।

कन्या:

कन्या:

गृहस्थ जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। यह समय जीवनसाथी के साथ बहुत ही अच्छा गुजरेगा। माता के साथ आपका रिश्ता मजबूत हो सकता है और उनका पूरा सहयोग आपको मिलेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से यह समय आपके लिए खर्चीला रहने वाला है। सुख सुविधाओं पर आपका काफी धन खर्च हो सकता है।

तुला:

तुला:

इस दौरान आपको भाग्य का साथ कुछ कम मिलेगा और आपके कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। आप स्वयं को कई सारी चिंताओं से घिरा हुआ पाएंगे। भाई बहनों के साथ आपका रिश्ता मजबूत हो सकता है और आपको यात्रा करने का भी अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति आपको अधिक सचेत रहने की सलाह दी जाती है। सेहत में गिरावट आने की प्रबल संभावना है।

 वृश्चिक:

वृश्चिक:

शुक्र देव के इस गोचर का प्रभाव आपके जीवन पर सकारात्मक रूप से पड़ेगा। इस दौरान आप में कई अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं। परिवार के प्रति आपका झुकाव बढ़ेगा और आप उन्हें पर्याप्त समय दे पाएंगे। पैसों के मामले में यह समय आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपकी जमा पूंजी में इजाफा हो सकता है। मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी करने वाले जातकों की तरक्की हो सकती है। वहीं व्यापारियों को भी अच्छा मुनाफा होने के आसार हैं।

धनु:

धनु:

इस अवधि में आपका पूरा ध्यान आप पर रहेगा। अपनी सेहत में सुधार के लिए आप अपनी दिनचर्या में कई बदलाव कर सकते हैं। इसके अलावा अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए भी आप प्रयास करेंगे। समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। इस दौरान आपको कुछ प्रभावशाली लोगों का साथ भी मिल सकता है। वैवाहिक जीवन की खुशियों में वृद्धि होगी। पैसों की स्थिति में मजबूती आएगी। इस दौरान आपको आए का नया स्त्रोत प्राप्त हो सकता है।

मकर:

मकर:

इंपोर्ट एक्सपोर्ट का व्यापार करने वाले जातकों के लिए यह समय बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आपको लाभ कमाने के कई अवसर प्राप्त हो सकते हैं। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। पैसों के मामले में यह समय बेहद खर्चीला रहने वाला है। आमदनी से अधिक खर्चे हो सकते हैं। रोमांटिक लाइफ में स्थितियां प्रतिकूल नजर आ रही है। पार्टनर के साथ गलतफहमियां बढ़ सकती है। आपको संभलकर रहने की आवश्यकता है अन्यथा बात हाथ से निकल सकती है।

कुंभ:

कुंभ:

कुंभ राशि वालों पर शुक्र देव की कृपा बरसेगी और आपकी मनोकामनाएं पूर्ण होगी। इस दौरान आप काफी पॉजिटिव और ऊर्जावान रहेंगे। आप एक अच्छा जीवन भी व्यतीत कर पाएंगे। दोस्तों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। साथ ही आप कुछ नए और प्रभावशाली लोगों से भी जुड़ सकते हैं। रोमांटिक लाइफ में स्थिरता रहेगी। पार्टनर के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। आपके बीच का प्रेम और भी गहरा हो सकता है। अगर आप शादीशुदा है तो जीवनसाथी को पर्याप्त समय दे पाएंगे। संतान पक्ष से आपको सुख की प्राप्ति होगी।

मीन:

मीन:

आपके पेशेवर जीवन में कुछ बड़े बदलाव आ सकते हैं। अगर आप रिसर्च फील्ड से जुड़े हैं तो यह समय आपके लिए बहुत ही लाभकारी रहेगा। शुक्र देव की कृपा से सुख सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। इस दौरान आपको किसी कीमती वस्तु की प्राप्ति होने की प्रबल संभावना है। पूजा पाठ में आपका काफी मन लगेगा और आप घर पर किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन भी करवा सकते हैं।

English summary

Venus Transit in Sagittarius on December 5, 2022 Effects on 12 Zodiac Signs and remedies in Hindi

Venus Transit in Sagittarius on December 5, 2022 Effects on 12 Zodiac Signs and remedies in Hindi
Story first published: Monday, December 5, 2022, 15:57 [IST]
Desktop Bottom Promotion