Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
22 जनवरी को शुक्र देव बदलेंगे अपना घर, जानें सभी राशियों पर कैसा पड़ेगा प्रभाव
भौतिक सुख-सुविधाओं का कारक माने जाने वाले शुक्र देव का कुंभ राशि में गोचर होने जा रहा है। 22 जनवरी, 2023 को दोपहर 03 बजकर 34 मिनट पर शुक्र देव कुंभ राशि में प्रवेश करने वाले हैं।
आइए जानते हैं शुक्र देव के इस गोचर का सभी 12 राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा।

मेष:
इस अवधि में आपकी कोई मनोकामना पूरी होगी और मानसिक रूप से आप काफी मजबूत रहेंगे। पैसों की स्थिति में सुधार आएगा। आप अधिक बचत कर पाएंगे। आपको निवेश का भी बढ़िया मौका मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता प्रगाढ़ होगा। आपको संतान सुख मिल सकता है। रोमांटिक लाइफ में स्थिरता रहेगी। पार्टनर के साथ यह समय बहुत ही अच्छा गुजरेगा।

वृषभ:
कामकाज के दृष्टिकोण से यह समय आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। खासतौर पर अगर आप मनोरंजन के क्षेत्र से जुड़े हैं तो आपको बड़ी सफलता मिल सकती है। सेहत को आप बिल्कुल नजरअंदाज न करें। यदि आप लापरवाही करते हैं तो आप किसी गंभीर रोग की चपेट में आ सकते हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। इस दौरान आप किसी कीमती वस्तु की खरीदारी भी कर सकते हैं।

मिथुन:
विद्यार्थियों को अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलेगा। उच्च शिक्षा से जुड़े प्रयास में आपको सफलता मिल सकती है। कामकाज का बोझ कुछ कम रहेगा। आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। इस अवधि में आप विदेश यात्रा भी कर सकते हैं। पिता और गुरुजनों के साथ आपके संबंध बेहतर होंगे और उनका पूरा सहयोग आपको मिलेगा। भाई बहनों के साथ भी आपका रिश्ता अच्छा रहेगा। सुख सुविधाओं पर इस अवधि में आप काफी धन खर्च कर सकते हैं।

कर्क:
स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। इस दौरान आपकी सेहत में भारी गिरावट आ सकती है। बेहतर होगा आप संभलकर रहें। कामकाज की बात करें तो आपके काम में वृद्धि हो सकती है। आप पर जिम्मेदारियों का बोझ अधिक रहेगा। हालांकि आप अपनी मेहनत के बल पर बड़ी सफलता हासिल कर पाएंगे। माता की ओर से लाभ संभव है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। इस दौरान आपको बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। वैवाहिक जीवन की खुशियां बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ आपकी आपसी समझ और बेहतर होगी।

सिंह:
अगर आप साझेदरी में किसी व्यापार की शुरुआत करने वाले हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। आपके मार्ग में आ रही बाधाएं दूर होंगी। वैवाहिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी का पूरा समर्थन आपको मिलेगा। आप एक दूसरे का सम्मान करेंगे और महत्वपूर्ण फैसले में एक दूसरे का समर्थन भी मिलेगा। इस दौरान आप अपने व्यक्तित्व और रंगरूप को निखारने के लिए पूरा प्रयास करेंगे। इस अवधि में आपके प्रेम जीवन की शुरुआत हो सकती है।

कन्या:
कन्या राशि वालों को सकारात्मक और नकारात्मक दोनों ही परिणाम मिलेंगे। इस दौरान आपको अपने महत्वपूर्ण फैसले बहुत ही सोच समझ कर लेने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय आपके लिए कुछ अच्छा नहीं रहेगा। अगर आपको किडनी, लीवर, या हार्ट से जुड़ी समस्या है तो आपकी परेशानी बढ़ सकती है। आपको अपना रूटीन हेल्थ चेकअप करवाते रहने की सलाह दी जाती है। सेहत पर आपका काफी पैसा खर्च हो सकता है। बढ़ते हुए खर्च भी आपका सिर दर्द बढ़ा सकते हैं।

तुला:
तुला राशि वालों के लिए यह समय कुछ बेहतर साबित होगा। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा उछाल आने की संभावना है। पैसों से जुड़ी चिंता से आपको मुक्ति मिलेगी। वैवाहिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी का प्यार और समर्थन आपको मिलेगा। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए भी यह समय बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। शिक्षा के क्षेत्र में आपका प्रदर्शन काफी अच्छा रहेगा और आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम भी मिलेगा।

वृश्चिक:
इस राशि वालों के लिए यह समय बहुत ही सुकून भरा रहने वाला है। हालांकि सेहत को लेकर आप ज्यादा लापरवाही न करें तो बेहतर होगा। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर के सदस्यों के बीच एकता बनी रहेगी। खासतौर पर माता के साथ आपका रिश्ता और भी बेहतर होगा। इस दौरान सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। पैसा कमाने के लिए आप काफी मेहनत करेंगे। साथ ही आपका धन भी काफी खर्च होगा। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों के लिए यह समय बहुत ही सुखद रहेगा।

धनु:
इस दौरान धार्मिक कार्य में आपकी रूचि बढ़ेगी और आप किसी धार्मिक स्थल की यात्रा भी कर सकते हैं। साथ ही आप दान पुण्य जैसे अच्छे कार्य में भी हिस्सा लेंगे। भाई बहनों के साथ आपके रिश्ते सुधार आएगा। अपनों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। कामकाज से जुड़े प्रयासों में आपको तेजी लानी होगी। आप जितना अधिक परिश्रम करेंगे। उतना अच्छा परिणाम आपको मिलेगा। पैसों के मामले में आप संभलकर रहें। खर्चों में वृद्धि हो सकती है।

मकर:
शुक्र देव की कृपा से आपकी आमदनी में वृद्धि होगी। साथ ही आपका बैंक बैलेंस भी बढ़ेगा। आप अपनी मधुर वाणी के बल पर लोगों को प्रभावित कर पाएंगे। साथ ही बातचीत में कुशलता आपको अच्छी सफलता दिला सकती है। इस दौरान परिवार को आप
अधिक समय दे पाएंगे। साथ ही आपके रिश्तों में कड़वाहट भी कम होगी। ससुराल पक्ष से के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी।

कुंभ:
यदि किसी कारणवश आप अपने माता-पिता से दूर रहते हैं तो इस अवधि में आपको उनके साथ अधिक समय बिताने का मौका मिलेगा। इस दौरान आप अपने व्यक्तित्व को निखारने और संवारने का काफी प्रयास करेंगे। साथ ही लोग आपसे काफी आकर्षित भी हो सकते हैं। अगर आप प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो आपकी यह इच्छा पूरी हो सकती है। इस राशि के शादीशुदा जातकों के लिए यह समय बहुत ही सुखद रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ आपके वैवाहिक जीवन में प्रेम और उत्साह बना रहेगा।

मीन:
खर्चों में वृद्धि हो सकती है। इस दौरान फिजूलखर्ची होने के कारण आपका बजट असंतुलित हो सकता है। आपको काफी संभलकर रहने की आवश्यकता है। मानसिक रूप से आप काफी परेशान रहेंगे। आप स्वयं को कई सारी चिंताओं से घिरा हुआ पाएंगे। साथ ही आपको वाद-विवाद से दूर रहने की सलाह दी जाती है अन्यथा आप किसी कानूनी मामले में फंस सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय आपके लिए ठीक नहीं रहेगा। शुक्र देव के इस गोचर का असर आपकी सेहत पर पड़ेगा। यदि आप लापरवाही करते हैं तो आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
