Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
मई के पहले हफ्ते में शुक्र ने किया राशि परिवर्तन, जानें सभी राशियों पर इसका प्रभाव
जिस जातक की कुंडली में शुक्र ग्रह की स्थिति अच्छी होती है उसके जीवन में भौतिक सुखों और विलासिता की कोई कमी नहीं रहती है। सुखद प्रेम जीवन के साथ साथ उसे सभी सांसारिकसुख की प्राप्ति होती है। शुक्र ग्रह राशि परिवर्तन कर रहा है। शुक्र ग्रह 4 मई 2021 को दोपहर 1 बजकर 09 मिनट पर मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। शुक्र 28 मई तक इसी राशि में विराजमान रहेंगे। जानते हैं कि 4 मई को शुक्र के वृषभ राशि में प्रवेश कर जाने से सभी 12 राशियों पर किस तरह का प्रभाव पड़ सकता है।

मेष राशि:
मेष राशि के जातकों के लिए ये समय काफी सुखद रहेगा। इस अवधि में आपका आर्थिक पक्ष बेहतर होगा। आपको आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। परिवार के सदस्यों के बीच एकता बढ़ेगी। घर में खुशहाली का माहौल रहेगा। इस अवधि में अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखें।

वृषभ राशि:
शुक्र का यह गोचर वृषभ राशि के जातकों के लिए शुभ रहने वाला है। नए काम का आगाज करने के लिए ये समय काफी अच्छा है। इस अवधि में आप पूरी मेहनत के साथ काम करें। आपको इसका सकारात्मक फल जरुर मिलेगा।

मिथुन राशि:
मिथुन राशि के जातकों को इस अवधि में थोड़े उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। आपको अपनी वाणी पर नियन्त्रण रखने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपकी बात किसी का दिल दुखा सकती है। इस अवधि में खर्चे अधिक होंगे। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।

कर्क राशि:
कर्क राशि के लोगों के लिए ये समय शुभ रहेगा। इस राशि के छात्रों को सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। हर तरह की परिस्थिति में आपको अपने परिवार का सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए ये समय अनुकूल है। सिंगल जातकों के विवाह का योग बन सकता है।

सिंह राशि
नौकरीपेशा जातकों के लिए ये समय शुभ रहेगा। इस राशि के व्यापारियों को भी लाभ मिलने की प्रबल संभावना है। आप नये मकान या वाहन की खरीद कर सकते हैं। भूमि से जुड़ा कोई विवाद चल रहा है तो उसके सुलझने की उम्मीद है।

कन्या राशि
इस अवधि में आपका रुझान धर्म-कर्म के कार्यों में बढ़ेगा। घर में मांगलिक कार्य सम्पन्न होने की उम्मीद है। अविवाहित जातकों के विवाह का योग बन सकता है। आपके लिए काफी अच्छे रिश्ते आएंगे।

तुला राशि:
इस राशि के लोगों के मान सम्मान में वृद्धि होगी। मगर इस अवधि में आपको अपने खर्चों को कंट्रोल करने की सलाह दी जाती है। सेहत को नजरंदाज न करें। किसी पर भी आँख बंद करके भरोसा न करें, आपको नुकसान हो सकता है।

वृश्चिक राशि:
इस राशि के जातकों के लिए ये समय शुभ रहेगा। वैवाहिक जीवन में मधुरता बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ आपसी समझ में बेहतरी आएगी। व्यापार से जुड़े लोगों को लाभ मिलने की प्रबल संभावना है। परिवार में माहौल काफी अच्छा रहेगा। इस राशि के विद्यार्थियों को भी अनुकूल परिणाम मिलेंगे।

धनु राशि:
धनु राशि के जातकों को सावधान रहने की सलाह दी जाती है। इस अवधि में आपको मिलेजुले परिणाम प्राप्त होंगे। सेहत को लेकर आप परेशान हो सकते हैं। पैसे उधार देने से बचें। आपकी आर्थिक स्थिति कुछ खास नहीं रहेगी।

मकर राशि:
शुक्र का यह गोचर मकर राशि के जातकों के लिए अनुकूल रहेगा। वैवाहिक जीवन में प्रेम बढ़ेगा। धर्म-कर्म के कार्यों में आपका रुझान बढ़ेगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ मिलने की उम्मीद है। घर का माहौल खुशहाल रहेगा।

कुंभ राशि:
कुंभ राशि के जातकों का यश समाज में होगा। विद्यार्थियों को शुभ समाचार मिल सकता है। नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को भी अच्छी खबर मिल सकती है। परिवार में एकजुटता रहेगी। इस अवधि में आपको अपनी सेहत का ख्याल रखने की जरूरत है।

मीन राशि:
मीन राशि के जातकों को शुक्र के गोचर से मिलेजुले परिणाम मिलने की उम्मीद है। इस अवधि में आप मन लगाकर काम करें। परिश्रम करने से पीछे न हटें, अच्छे नतीजे जल्द मिलेंगे। घर परिवार का माहौल अच्छा रहेगा।



Click it and Unblock the Notifications
