Shukra Gochar 2022 : शुक्र देव बदलने वाले हैं अपना घर, जानें सभी राशियों पर पड़ेगा कैसा प्रभाव

धन और वैभव के देवता माने जाने वाले शुक्र देव 18 जून, शनिवार को राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। शुक्र देव वृषभ राशि में प्रवेश करने वाले हैं जो इनकी स्वराशि है। इसके अलावा तुला राशि वालों के भी राशि स्वामी शुक्र देव ही हैं। जैसा की हमने आपको बताया कि शुक्र प्रेम और धन के भाव का प्रतिनिधित्व करते हैं, इसलिए उनके इस गोचर का जहां कुछ राशियों को बड़ा फायदा होने वाला है, वहीं कुछ राशियों के जीवन में कई उतार चढ़ाव आ सकते हैं।

यदि आपकी कुंडली में शुक्र अच्छी स्थिति में है तो आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहता है। इसके अलावा प्रेम और वैवाहिक जीवन भी सुखों से भरा रहता है। कमजोर शुक्र से शारीरिक कष्ट के साथ धन हानि होती है और निजी जीवन में हमेशा कलह कलेश रहता है।

तो चलिए जानते हैं इस गोचरीय अवधि में किसकी होगी जीत और किसकी होगी हार।

शुक्र देव के गोचर का समय

18 जून, शनिवार को शुक्र देव सुबह 8 बजकर 6 मिनट पर वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। चूंकि यह उनकी अपनी राशि है, इसलिए इस राशि के जातकों पर इस गोचर का गहरा प्रभाव पड़ेगा।

सभी 12 राशियों पर शुक्र के गोचर का प्रभाव

मेष:

मेष:

मेष राशि के जातकों पर शुक्र देव की विशेष कृपा बनी रहेगी। उनके इस गोचर का असर आपकी निजी और पेशेवर जीवन दोनों पर ही देखने को मिलेगा। इस दौरान पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी, साथ ही घर परिवार का माहौल भी बढ़िया रहेगा। इस दौरान आपके घर में कोई मांगलिक कार्यक्रम भी संपन्न हो सकता है। साझेदारी में कारोबार करने वाले लोगों को मनचाहा परिणाम मिल सकता है। वहीं नौकरीपेशा जातकों की भी तरक्की का योग बन रहा है। जीवन साथी के साथ यह समय बहुत ही खास गुजरेगा।

वृषभ:

वृषभ:

आपके जीवन में कुछ सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। इस दौरान आपकी वाणी और व्यवहार में सुधार आएगा जिसका लाभ भी आपको होगा। इस राशि के शादीशुदा जातकों के लिए यह समय बहुत ही अच्छा रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा और आपके बीच प्रेम बढ़ेगा। यदि पहले से ही आप किसी बात को लेकर चिंतित चल रहे हैं तो शुक्र देव की कृपा से आपकी यह चिंता दूर हो सकती है। हालांकि स्वास्थ्य के लिहाज से यह समय आपके लिए थोड़ा कम अनुकूल रहने के आसार हैं। इस दौरान आपकी सेहत कुछ कमजोर रहेगी।

मिथुन:

मिथुन:

आर्थिक दृष्टिकोण से यह समय आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। इस दौरान आपके खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। सुख सुविधाओं की चीजों पर आपका काफी पैसा खर्च हो सकता है। घरेलू जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए भी आप काफी धन खर्च कर सकते हैं। कामकाज के मोर्चे पर आपको मिलेजुले परिणाम की प्राप्ति होगी। हालांकि इस अवधि में आपकी विदेश यात्रा का सपना पूरा हो सकता है। निजी जीवन की बात करें तो आपको अपने जीवनसाथी की सेहत का अधिक ध्यान रखने की जरूरत है उनके स्वास्थ्य में भारी गिरावट आने की संभावना है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको छोटी मोटी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

कर्क:

कर्क:

शुक्र देव की कृपा से आपकी आर्थिक तंगी दूर होगी। इस अवधि में आपको आए का नया स्त्रोत प्राप्त हो सकता है। आपकी आमदनी बढ़ेगी और पैसों से जुड़ी चिंता से आपको मुक्ति मिल सकती है। नौकरीपेशा जातकों के लिए शुक्र देव का यह कोचर तरक्की के नए द्वार खोलेगा। आपका प्रमोशन हो सकता है। वहीं व्यापारियों को निवेश का अच्छा मौका मिलेगा। भविष्य में आपको इसका उचित परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। वैवाहिक जीवन में सुख और शांति रहेगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ता प्रगाढ़ होगा। प्रेम जीवन में भी स्थिरता रहेगी। पार्टनर के साथ यह समय बहुत ही रोमांटिक गुजरेगा।

सिंह:

सिंह:

कामकाज के मोर्चे पर इस दौरान आपको नए और अच्छे अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। हालांकि आपको काफी कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। इस अवधि में आप अपना हर काम पूरी मेहनत लगन और ईमानदारी से करें। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेंगी। यदि घर के किसी सदस्य का स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है तो इस दौरान उनकी सेहत में बड़ा सुधार देखने को मिल सकता है। हालांकि जीवनसाथी के साथ रिश्ते में खटास आ सकती है। आपके बीच मतभेद गहरे हो सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय आपके लिए बढ़िया रहेगा। आप अच्छे स्वास्थ्य का आनंद उठाएंगे।

कन्या:

कन्या:

धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि काफी बढ़ सकती है और आप पूजा पाठ हवन आदि भी करवा सकते हैं। पैसों के लिहाज से यह समय आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आने की प्रबल संभावना है। इस अवधि में आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा बहुत ही महत्वपूर्ण और फायदेमंद रहने वाली है। घर का वातावरण प्रफुल्लित रहेगा और पिता का पूरा समर्थन आपको मिलेगा। रोमांटिक लाइफ में यदि पार्टनर के साथ रिश्ते में दूरियां आ गई है तो इस दौरान आपके बीच की सारी गलतफहमियां खत्म होंगी और एक दूसरे के प्रति आपका प्यार और सम्मान बढ़ेगा।

तुला:

तुला:

स्वास्थ्य के मामले में आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। इस दौरान छोटी-छोटी दिक्कतें लगी रहेगी जिसके कारण आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे। दूसरी ओर शुक्र देव के आशीर्वाद से इस दौरान अचानक आपको कोई बड़ा फायदा होने के आसार हैं। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा और उनका भावनात्मक समर्थन आपको मिलेगा। इस अवधि में आपके लिए धार्मिक यात्रा का भी योग बन रहा है। परिवार के साथ आप किसी धार्मिक स्थल पर भी जा सकते हैं। कुल मिलाकर शुक्र देव के इस गोचर का आपके जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक दोनों ही प्रभाव पड़ सकता है।

वृश्चिक:

वृश्चिक:

वैवाहिक जीवन में खूबसूरत मोड़ आ सकता है। जीवनसाथी के साथ प्रेम में वृद्धि होगी। प्यार मोहब्बत के मामले में भी आप काफी लकी रहेंगे। अगर आप अविवाहित हैं तो आपका विवाह भी हो सकता है। व्यापार में लाभ का योग बन रहा है। आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। अगर आप विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं तो आपकी इच्छा पूरी हो सकती है। इस दौरान आपको पैसों के लेन देन में पूरी सावधानी बरतने की जरूरत है। खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है।

धनु:

धनु:

राशि वालों के लिए यह समय कुछ चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। रोमांटिक लाइफ में स्थितियां प्रतिकूल नजर आ रही है। पार्टनर के साथ तालमेल बिगड़ सकता है। आपके रिश्ते में दूरियां बढ़ने के आसार हैं। कामकाज की बात करें तो कार्यक्षेत्र में आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। विरोधी सक्रिय रहेंगे और आपके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं। अचानक खर्चों में वृद्धि होने से आपको कई सारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आपको कर्ज भी लेना पड़ सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से यह समय मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। आपको कोई मौसमी बीमारी घेर सकती है।

मकर:

मकर:

शिक्षा के क्षेत्र में आपका प्रदर्शन काफी अच्छा रहेगा। इस दौरान आप अपनी पढ़ाई लिखाई पर पूरा फोकस कर पाएंगे। वैवाहिक जीवन में अनुकूलता बनी रहेगी। अगर आप परिवार में विस्तार की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए यह समय उचित है। रोमांटिक लाइफ की बात करें तो पार्टनर के साथ आपका तालमेल पहले से बेहतर होगा और आप अपने प्रेम जीवन का जमकर आनंद उठाएंगे। इस अवधि में आपको कोई बड़ा मान सम्मान भी प्राप्त हो सकता है।

कुंभ:

कुंभ:

नौकरीपेशा जातकों के लिए यह समय बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपका प्रदर्शन काफी अच्छा रहेगा। आपका प्रमोशन भी नहीं सकता है, साथ ही सहकर्मियों का सहयोग आपको मिलेगा। पैसों के मामले में आपको संभलकर रहना होगा। खर्चों में बढ़ोतरी होगी और आपको पैसों की तंगी का भी सामना करना पड़ सकता है। पिता के स्वास्थ्य को लेकर आपकी चिंता गहरी हो सकती है। उनकी सेहत में गिरावट आने के आसार हैं। इस अवधि में किसी कारणवश कुछ समय के लिए अपने घर से दूर रहना पड़ सकता है।

मीन:

मीन:

कार्यक्षेत्र में आपको बड़ी सफलता हासिल हो सकती है। आपकी कड़ी मेहनत का अच्छा परिणाम आपको मिलने की प्रबल संभावना है। इस दौरान आपको काम से जुड़ी यात्रा भी करनी पड़ सकती हैं। यदि लंबे समय से आप अपनी आमदनी बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं तो आपको आय का नया स्त्रोत मिल सकता है। समाज में आपका नाम होगा और आपको प्रसिद्धि भी मिलेगी। इस गोचर का प्रभाव आपके माता या पिता के स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। अपनी सेहत को लेकर उन्हें अधिक सतर्क रहने की जरूरत है।

Desktop Bottom Promotion