Latest Updates
-
Mother's Day 2026 Wishes for Bua & Mausi: मां जैसा प्यार देने वाली बुआ और मौसी को भेजें मदर्स डे पर ये संदेश -
Periods Delay Pills: पीरियड्स टालने वाली गोलियां बन सकती हैं जानलेवा, इस्तेमाल से पहले जान लें ये गंभीर खतरे -
वजन घटाने के लिए रोज 10K कदम चलना सबसे खतरनाक, एक्सपर्ट ने बताए चौंकाने वाले दुष्परिणाम -
Maharana Pratap Jayanti 2026 Quotes: महाराणा प्रताप की जयंती पर शेयर करें उनके अनमोल विचार, जगाएं जोश -
Shani Gochar 2026: रेवती नक्षत्र में शनि का महागोचर, मिथुन और सिंह सहित इन 5 राशियों की लगेगी लॉटरी -
Aaj Ka Rashifal 9 May 2026: शनिवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी शनिदेव की कृपा, धन लाभ के साथ चमकेंगे सितारे -
Mother Day 2026: सलाम है इस मां के जज्बे को! पार्किंसंस के बावजूद रोज 100 लोगों को कराती हैं भोजन -
Aaj Ka Rashifal 08 May 2026: शुक्रवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, जानें अपना भाग्यशाली अंक और रंग -
Mother’s Day 2026: इस मदर्स डे मां को दें स्टाइल और खूबसूरती का तोहफा, ये ट्रेंडी साड़ियां जीत लेंगी उनका दिल -
World Ovarian Cancer Day 2026: ओवेरियन कैंसर से बचने के लिए महिलाएं करें ये काम, डॉक्टर ने बताए बचाव के तरीके
शुक्र देव 24 सितंबर को बदलेंगे अपना घर, इन राशियों की लगेगी लॉटरी
सौंदर्य, प्रेम संबंध,और भौतिक सुविधाअें से संबंधित ग्रह शुक्र देव का कन्या राशि में गोचर होने वाला है। शुक्र देव के इस गोचर से कई राशियों की किस्मत का सितारा चमक सकता है, तो वहीं कुछ राशियों के लिए शुक्र देव का घर बदलना बहुत ही अशुभ साबित होगा। 24 सितंबर शनिवार को शुक्र देव सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करेंगे।
आइए जानते हैं शुक्र देव के इस राशि परिवर्तन का सभी राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा।

मेष:
मेष राशि के जातकों के लिए शुक्र देव का यह गोचर ज्यादा अनुकूल नहीं रहेगा। इस अवधि में आपका स्वास्थ्य कमजोर रहने के आसार हैं। सेहत से जुड़ी परेशानियां लगी रहेंगी। आपके विरोधियों की संख्या में वृद्धि हो सकती है। ऐसे में आपको काफी संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। पार्टनर के साथ तालमेल बिगड़ने के कारण आपका मानसिक तनाव भी बढ़ सकता है। आपके वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में खटास आ सकती है।

वृषभ:
आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार आने के संकेत मिल रहे हैं। इस दौरान आपकी आमदनी में वृद्धि हो सकती है। आपको कोई बड़ा मान सम्मान भी प्राप्त हो सकता है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों के लिए यह समय बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आपको अपनी मेहनत का उचित फल मिलने की प्रबल संभावना है। शादीशुदा जातकों के लिए यह समय बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपको अच्छी खबर मिल सकती है, साथ ही आपके वैवाहिक जीवन में खुशियों की बहार आएगी। पेशेवर जीवन की बात करें तो आपका काम का सुचारू रूप से आगे बढ़ेगा।

मिथुन:
जमीन जायदाद से जुड़ा कोई बड़ा फायदा हो सकता है। अगर आप खुद का घर खरीदने की योजना बना रहे हैं तो इस दौरान आपको सफलता मिल सकती है। आर्थिक स्थिति में मजबूती आ सकती है। आपको एक नहीं कई स्रोतों से आर्थिक लाभ होने के आसार हैं। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। इस दौरान आप अपनों के साथ अधिक समय व्यतीत कर पाएंगे, साथ ही उनका पूरा सहयोग भी आपको मिलेगा। सेहत में बड़ा सुधार देखने को मिल सकता है। आपको किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। यदि लंबे समय से आपके मन में कोई इच्छा है तो इस अवधि में के पूरे होने के आसार हैं।

कर्क:
शुक्र देव का यह गोचर आपके लिए बहुत ही शुभ रहेगा। इस दौरान आप अपने शत्रु को पराजित करने में सफल रहेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आ सकती है। आपको कई माध्यमों से धन की प्राप्ति होगी। इसके अलावा आप कोई पुराना कर्ज चुकाने में भी कामयाब रहेंगे। आपके घर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। अपनों के साथ रिश्ते में प्रेम और अपनापन बना रहेगा। व्यापारी अपना हर निर्णय सोच समझ कर लेंगे जिसका अच्छा फायदा उन्हें मिलेगा। वहीं नौकरीपेशा जातकों की स्थिति मजबूत हो सकती है।

सिंह:
यदि आप घर के किसी सदस्य को स्वास्थ्य को लेकर परेशान हैं तो इस अवधि में उनकी सेहत में बड़ा सुधार देखने को मिल सकता है। आर्थिक मोर्चे पर यह समय आपके लिए अच्छा रहेगा। इस अवधि में आप अच्छा खासा बचत कर पाएंगे। प्यार मोहब्बत के मामले में आप काफी लकी रहेंगे। पार्टनर के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। अगर आप शादीशुदा है तो जीवनसाथी का प्यार और समर्थन आपको मिलेगा। कामकाज की बात करें तो आपकी मेहनत सफल होगी और आपको आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त होंगे। इस दौरान आपके मान सम्मान, पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है।

कन्या:
आपकी कोई बड़ी चिंता दूर हो सकती और मानसिक रूप से आप काफी मजबूत रहेंगे। पैसों की स्थिति में उछाल आएगा। सुख सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। इस दौरान आप किसी कीमती वस्तु की खरीदारी भी कर सकते हैं। अगर आप अविवाहित हैं तो आपके विवाह का योग बन रहा है। आपका प्रेम विवाह हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए भी यह समय उचित रहने वाला है। शिक्षा के क्षेत्र में आपका प्रदर्शन काफी सराहनीय रहेगा। व्यापारियों को लाभ कमाने के कई मौके मिल सकते हैं। इस अवधि में पूजा पाठ में आपकी रूचि बढ़ेगी और आप धार्मिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले सकते हैं।

तुला:
अगर लंबे समय से आपको विदेश जाने की इच्छा है तो इस दौरान आपको मौका मिल सकता है। आपकी यह यात्रा काम से जुड़ी हो सकती है। पैसों के मामले में यह समय आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। आपको धन की प्राप्ति होगी, साथ ही आर्थिक तंगी की वजह से रुके हुए आपके काम भी पूरे होंगे। कामकाज के लिहाज से यह समय आपके लिए अच्छा रहेगा। हालांकि आपको अपने काम पर पूरा फोकस करने की सलाह दी जाती है। नौकरी हो या व्यापार आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करें। इस दौरान सेहत से जुड़ी समस्या से आपको छुटकारा मिल सकता है। आप काफी ऊर्जावान और सकारात्मक रहेंगे।

वृश्चिक:
पैसे के मामले में यह समय आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आप अपनी सूझबूझ और मेहनत के बल पर अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने में सफल रहेंगे। इस अवधि में आपकी लाइफ स्टाइल में भी बदलाव देखने को मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में आप अपनी एक अलग पहचान बनाने में कामयाब रहेंगे। इस दौरान आप जमकर परिश्रम करेंगे जिसका उचित फल आपको मिल सकता है। प्यार मोहब्बत के मामले में यह समय आपके लिए बेहद खास रहेगा। आप अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने का फैसला ले सकते हैं। आपका प्रेम विवाह हो सकता है।

धनु:
शुक्र देव के गोचर का आपके जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। आप अपने स्वास्थ्य को लेकर काफी परेशान रहेंगे। खराब सेहत की वजह से आप अपने काम पर भी ठीक से फोकस नहीं कर पाएंगे। इस अवधि में आपकी मानसिक परेशानियां बढ़ सकती है। पैसों की बात करें तो कोई भी बड़ा आर्थिक लेनदेन करने से आपको बचने की आवश्यकता है। धन हानि हो सकती है। घर के बड़े बुजुर्गों के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा। यदि आप कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेते हैं तो आपको अपनों की सलाह जरूर लेनी चाहिए। विपरीत परिस्थितियों में आपको धैर्य से काम लेने की सलाह दी जाती है। आप खुद पर विश्वास रखें।

मकर:
आर्थिक मोर्चे पर यह समय आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आमदनी आपकी अच्छी रहेगी लेकिन खर्चों में वृद्धि होने से आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए समय बहुत ही सुखद रहने वाला है। आपका प्रमोशन हो सकता है और आपकी आमदनी बढ़ने के भी आसार हैं। इस अवधि में आपको धार्मिक यात्रा करने का मौका मिल सकता है। धार्मिक कार्यों में भी हिस्सा ले सकते हैं। आपको जरूरतमंदों की मदद करने का अवसर प्राप्त होगा।

कुंभ:
घर परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। परिजनों का समर्थन आपको मिलेगा। पैसों से जुड़ी चिंता दूर होगी। इस अवधि में आपको अतिरिक्त धन कमाने का अवसर प्राप्त हो सकता है, साथ ही आपको किसी कीमती वस्तु की भी प्राप्ति हो सकती है। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल रहेगा। आपको अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिल सकता है। अगर आप उच्च शिक्षा की प्राप्ति के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आपका प्रयास सफल होने की प्रबल संभावना है।

मीन:
मीन राशि के जातकों को इस अवधि में संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। आप किसी बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं। आपकी लापरवाही आपके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकती है। कामकाज से जुड़ा कोई भी निर्णय जल्दबाजी में न लें। यदि आप सोच समझकर अपने फैसले नहीं लेंगे तो आपका बड़ा नुकसान हो सकता है। वैवाहिक जीवन में स्थितियां तनावपूर्ण रहेगी। जीवनसाथी के साथ वाद विवाद होने के आसार है। प्यार मोहब्बत के मामले में भी यह समय आपके लिए कुछ खास नहीं रहेगा। आपके बीच विश्वास की कमी देखने को मिल सकती है। सेहत को लेकर जरा सी भी लापरवाही न करें अन्यथा आपके स्वास्थ्य में भारी गिरावट आ सकती है।



Click it and Unblock the Notifications