Latest Updates
-
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा
शुक्र देव करने वाले हैं कन्या राशि में प्रवेश, इन राशियों की पलट जाएगी किस्मत
शुक्र को सुख-सुविधा, प्रेम-विवाह, विलासिता, वैभव, कामुकता आदि से जुड़ा ग्रह माना जाता है। जिस व्यक्ति की राशि में शुक्र ग्रह की स्थिति मजबूत रहती है उसे जीवन में हर तरह का सुख मिलता है।

साल 2020 में 23 अक्टूबर के दिन शुक्र ग्रह अपनी राशि परिवर्तन करके कन्या राशि में प्रवेश करेगा। यह अगले 25 दिनों तक उसी अवस्था में रहने वाले वाले हैं। जानते हैं 23 अक्टूबर को शुक्र ग्रह के कन्या राशि में प्रवेश करने से सभी 12 राशियों पर क्या प्रभाव पड़ने वाला है।

मेष राशि:
मेष राशि के जातकों के लिए ये समय कुछ खास नहीं रहेगा। इस दौरान आपको कानूनी विवादों का सामना करना पड़ सकता है। सेहत के लिहाज से भी आपको सावधान रहने की जरुरत है। वैवाहिक जीवन में तनाव रह सकता है। व्यापार से जुड़े फैसले सोच समझकर ही लें। विद्यार्थियों के लिए ये समय अच्छा रहेगा।

वृषभ राशि:
इस राशि के जातकों को संतान पक्ष से लाभ मिलेगा। शादीशुदा जीवन सुखमय रहेगा। इस दौरान किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। छात्रों को अपनी मेहनत का फल मिलेगा। नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को अच्छी खबर मिल सकती है। धन को लेकर चिंता करने की जरुरत नहीं है।

मिथुन राशि:
मिथुन राशि के लिए यह गोचर अच्छा रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ ये समय सुखद रहेगा। घर परिवार में खुशहाल माहौल रहेगा। कामकाज के क्षेत्र में अच्छे फल की प्राप्ति होने की संभावना है। यदि कोई काम लंबे समय से अटका हुआ है तो उसके पूरे होने की उम्मीद है। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी लेकिन खर्चों पर थोड़ा नियंत्रण रखें।

कर्क राशि:
कर्क राशि के जातकों के लिए यह समय शुभ रहेगा। आर्थिक स्थिति आपकी बेहतर होगी। आपके साहस और आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। सेहत आपकी ठीक ठाक रहेगी, किसी भी तरह की लापरवाही से बचें। परिवार के सदस्यों के बीच एकता बढ़ेगी। धर्म कर्म के काम में आपका रुझान बढ़ेगा।

सिंह राशि:
सिंह राशि के जातकों की लव लाइफ इस समय बहुत स्पेशल रहेगी। वैवाहिक दंपत्ति को सुखद समाचार मिल सकता है। परिवार में माहौल सुखद रहेगा। धन प्राप्ति के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल रहेगा। कामकाज के क्षेत्र में थोड़ी उतार चढ़ाव की स्थिति देखने को मिल सकती है। आप इसका सामना धैर्य से करें।

कन्या राशि:
शुक्र का यह गोचर कन्या राशि में ही हो रहा है। इस राशि के जातकों के लिए यह समय काफी सुखद तथा सकारात्मक रहेगा। आप सुख सुधिअ की चीजों की खरीदारी में पैसा खर्च कर सकते हैं। संतान सुख से लाभ मिलने की उम्मीद है। छात्रों के लिए यह समय अनुकूल रहेगा। इस दौरान आपको किस्मत का साथ मिलेगा।

तुला राशि:
तुला राशि के जातकों को अपने खर्चों पर ध्यान देने की जरुरत है। भौतिक चीजों की खरीदारी से आपका बजट गड़बड़ हो सकता है। वैवाहिक जातकों के लिए यह समय सुखद रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। इस दौरान यात्रा करने का योग बन रहा है।

वृश्चिक राशि:
इस राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कामकाज के क्षेत्र में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। दफ्तर में आपको प्रमोशन भी मिल सकता है। बिजनेस से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है। आय के नए स्रोत मिलने की संभावना है। उधार में दिया हुआ पैसा भी वापस मिल सकता है। इस राशि के जातकों को लव लाइफ काफी अच्छी रहेगी और पार्टनर के साथ तालमेल बेहतर होगा।

धनु राशि:
धनु राशि के लिए शुक्र ग्रह का यह गोचर कुछ खास लेकर नहीं आ रहा है। आपको पैसों से जुड़ा हर लेनदेन सावधानी से करने की जरुरत है। ऑफिस में आप अपने ही काम से खुश नहीं रहेंगे। इस दौरान आपका शत्रु पक्ष हावी रह सकता है, सतर्क रहें। परिवार के सदस्यों के बीच तालमेल की कमी रहेगी। आप मानसिक रूप से परेशान रह सकते हैं। ऐसे में आपके लिए ध्यान तथा योग करना फायदेमंद रहेगा।

मकर राशि:
मकर राशि के लोगों को अपनी मेहनत का उचित फल मिलने की उम्मीद है। इस दौरान आप किसी मांगलिक कार्यक्रम का हिस्सा बन सकते हैं। सुख सुविधा की चीजों पर आप खर्च कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ यह समय बहुत अच्छा रहेगा। जीवन में सुख सुविधा बनी रहेगी। नई नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को लाभ मिल सकता है।

कुंभ राशि:
कुंभ राशि के जातकों का प्रेम जीवन बहुत ही सुखद रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ता और विश्वास मजबूत होगा। संतान पक्ष से अच्छी खबर मिल सकती है। इस दौरान आप सकारात्मकता की अनुभूति करेंगे। विद्यार्थियों के लिए यह समय अच्छा रहेगा। घर परिवार का माहौल सुखद रहेगा। इस दौरान बजट के अनुसार ही खर्च करें।

मीन राशि:
मीन राशि के जातकों के लिए यह समय उतार चढ़ाव भरा रह सकता है। आर्थिक लेनदेन करते समय सावधान रहें अन्यथा नुकसान हो सकता है। जीवन साथ के साथ रिश्ते में तनातनी रहेगी। दफ्तर में वरिष्ठ आपसे नाराज हो सकते हैं, आप ध्यानपूर्वक अपने काम पर फोकस करने की कोशिश करें। बिजनेस से जुड़े जातकों को भी इस दौरान सतर्क रहने की जरुरत है। सेहत को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही न करें।



Click it and Unblock the Notifications
