Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
Virgo Horoscope 2022: नौकरी करने वालों की होगी बड़ी तरक्की, व्यापारियों को भी होगा अच्छा फायदा
kanya Varshik Rashifal 2022: साल 2022 में आपको कुछ विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आपका आत्मविश्वास कम नहीं होगा और पूरी हिम्मत से हर मुश्किल का सामना करेंगे। आप अपनी निजी जीवन पर भी पूरा ध्यान देंगे। इस दौरान जीवनसाथी के साथ दूरियां कुछ बढ़ती नज़र आ रही है। एक दूसरे को आप दोबारा समझने का प्रयास करेंगे। पैसों को लेकर आपको संभलकर रहने की जरूरत है। अनावश्यक खर्च बढ़ते नज़र आ रहे हैं।
अप्रैल के बाद का समय आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। इस दौरान आपको किसी पुराने कर्जे से मुक्ति मिल सकती है। स्वास्थ्य को लेकर आप किसी भी तरह की लापरवाही नहीं करनी चाहिए। आपको फिट और एक्टिव रहने के लिए रोजाना व्यायाम, ध्यान करने की जरूरत है। साथ ही अपने खान पान की आदतों में भी बदलाव करने की जरूरत है।

नौकरी
नौकरी करने वाले लोगों के लिए यह साल कुछ चुनौतियां लेकर आ सकता है। इस वर्ष आपके मार्ग में छोटी छोटी कई बाधाएं आ सकती हैं। हालांकि आप अपनी हिम्मत और सूझ बुझ से हर मुश्किल का सामना करने में सफल रहेंगे। इस साल आपकी उन्नति भी हो सकती है। हालांकि इसके लिए आपको अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ सकती है। वहीं दूसरी ओर आपको अपने सहकर्मियों से भी संभलकर रहने की जरूरत है। आप सभी से उचित दूरी बनाकर चलें और अपना सारा ध्यान काम पर लगाएं।

व्यापार
अगर इस साल आप किसी नए कारोबार की शुरुआत करना चाहते हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। इस वर्ष अधिकांश समय आपका काम सुचारू रूप से आगे बढ़ता रहेगा। इसके अलावा जरूरत पड़ने पर आपको अपने करीबियों की मदद भी मिलेगी। बड़े निवेश करने के लिए भी यह समय उचित है। हालांकि आपको कानूनी मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही न करने की सलाह दी जाती है। वर्ष का अंतिम भाग आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली साबित होगा। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आ सकती है।

प्रेम और वैवाहिक जीवन
साल के शुरुआती कुछ महीनों में वैवाहिक जीवन में कलह की स्थिति बनी रहेगी। इस अवधि में जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल की कमी रहेगी। आपके आपसी झगड़े बढ़ सकते हैं। मानसिक तनाव बढ़ने के कारण आप अपने काम पर भी ठीक से ध्यान नहीं दे पाएंगे। अगस्त के बाद का समय आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। इस दौरान जीवनसाथी के साथ आप कुछ अच्छा समय बिताएंगे। आपकी आपसी समझ बेहतर होगी। इस समय आप अपने प्रिय के साथ लंबी यात्रा भी कर सकते हैं।

शिक्षा
शिक्षा के मामले में साल 2022 आपके लिए बहुत ही शुभ रहेगा। आपको जबरदस्त सफलता मिल सकती है। अगर आप कोई प्रतियोगी परीक्षा देना चाहते हैं तो इसके लिए यह समय अनुकूल है। आप कड़ी मेहनत करें आपको सफलता जरूर मिलेगी। यदि आप उच्च शिक्षा प्राप्ति के लिए कोई प्रयास कर रहे हैं तो आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है।

सेहत
स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। अव्यवस्थित दिनचर्या के कारण आपकी सेहत कमजोर रहने वाली है। आपको रोजाना योग और ध्यान करने की सलाह दी जाती है। इस अवधि में आपको मानसिक अशांति भी महसूस हो सकती है। आपको नकारात्मकता से दूर रहना होगा। साथ ही सेहतमंद रहने के लिए अच्छे खान पान के साथ आपको पर्याप्त करने की भी जरूरत है।



Click it and Unblock the Notifications