Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
इस राशि के लोग होते हैं सबसे बड़े झूठे

कहते हैं झूठ बोलना बुरी बात होती है लेकिन हम में से हर कोई झूठ बोलता है। वजह चाहे जो भी हो लेकिन कई बार हम झूठ का सहारा ले लेते हैं। पर क्या आप यह जानते हैं कि इसका संबंध हमारी राशियों से है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार राशियों का बहुत गहरा प्रभाव हमारे जीवन पर पड़ता है। राशियों की मदद से हम व्यक्ति के जीवन से जुड़ी कई छोटी बड़ी जानकारी हासिल कर सकते हैं।
आज हम आपको राशियों के आधार पर बताएंगे कि किस राशि के लोग सबसे ज़्यादा झूठ बोलते हैं और किस राशि के लोगों को ज़्यादा झूठ बोलना पसंद नहीं होता।

मेष: मेष राशि के जातक अपनी बात एकदम स्पष्ट तरीके से कहने में विशवास रखते हैं इसलिए इन्हें झूठ बोलने की ज़रुरत ज़्यादा नहीं पड़ती। साथ ही इनके लिए झूठ बोलना इतना आसान नहीं होता। इन्हें किसी भी तरह का ड्रामा या दिखावा पसंद नहीं होता। इसके आलावा ये आसानी से किसी की बातों में नहीं आते हैं।
वृषभ: इस राशि के लोग बहुत ही ज़िद्दी स्वभाव के होते हैं। इन्हें हर चीज़ इनके मुताबिक चाहिए होती है और जब चीज़ें इनके अनुसार न हो तो उसे अपने पक्ष में करने के लिए ये छोटे मोटे झूठ का सहारा लेने से नहीं कतराते हैं।
मिथुन: इस राशि के जातक बड़े ही शरारती किस्म के होते हैं। ये हमेशा दूसरों के आकर्षण का केंद्र बने रहना पसंद करते हैं। ये सबसे ज़्यादा झूठ का सहारा लेते हैं। बात बात पर झूठ बोलना इनकी आदत में शामिल होता है। इनकी सोच स्थिर नहीं होती, साथ ही इनकी पसंद नापसंद भी बदलती रहती है।
कर्क: कर्क राशि के जातक बहुत ही ईमानदार और केयरिंग स्वभाव के होते हैं। ये झूठ का सहारा केवल अपनों के लिए ही लेते हैं। इनके लिए इनके अपनों की खुशियां बहुत मायने रखती है इसलिए कई बार उनके लिए ये अपनी खुशियों का भी बलिदान कर देते हैं।
सिंह: इस राशि के जातकों को लोगों के बीच घिरे रहना और उनके आकर्षण का केंद्र बने रहना बहुत ही पसंद होता है। ये झूठ इतनी सफाई से बोलते हैं कि सामने वाले को वह एकदम सच लगने लगता है। साथ ही ये बातों को बहुत बढ़ा चढ़ा कर भी कहते हैं जिससे इनका झूठ भी सच लगने लगता है।
कन्या: इस राशि के जातकों को झूठ बोलना बिल्कुल पसंद नहीं होता। अगर कभी इनके सामने ऐसी कोई परिस्तिथि आ भी जाए तो ये पहले बात को भलीभांती समझने का प्रयास करते हैं। हालांकि कई बार जब इन्हें लगता है कि सच बोलने से बात बिगड़ सकती है तो ये बहुत सोच समझकर झूठ बोल देते हैं, पर इनका इरादा एकदम सही होता है।
तुला: तुला राशि वालों को सभी राशियों में सबसे डिप्लोमेटिक माना जाता है। अगर ये किसी ऐसी परिस्थिति में फंस जाए जहां झूठ बोलने से इनका फायदा हो तो ऐसे में ये पीछे नहीं हटते। साथ ही मिथुन और सिंह राशि वालों की तरह इनके झूठ को भी लोग आसानी से सच मान लेते हैं और उस पर भरोसा कर लेते हैं।
वृश्चिक: झूठ बोलना वृश्चिक राशि वालों के लिए बहुत आसान होता है। कई बार इन्हें समझना बहुत ही मुश्किल होता है। ये बातों को बढ़ा चढ़ाकर पेश करने में सबसे आगे होते हैं और ये इतनी सफाई से झूठ बोलते हैं कि इन पर शक करना लगभग नामुमकिन होता है।
धनु: धनु राशि वाले जातकों को झूठ बोलना बिल्कुल पसंद नहीं होता। ये अपने रिश्तों को बहुत महत्त्व देते हैं चाहे वो इनके दोस्त हो या फिर कोई और करीबी। अगर कभी ये ऐसी परिस्तिथि में फंस जाएं जहां ये झूठ बोलकर बच सकते हैं, तब भी ये पूरी कोशिश करते हैं कि इन्हें झूठ का सहारा न लेना पड़े।
मकर: मकर राशि के जातकों को झूठ से नफरत होती है। ये अपनी बात साफ़ तौर पर कहने में विश्वास रखते हैं। अगर आपकी कोई बात इन्हें पसंद न आए तो ये आपके मुँह पर उसका जवाब देने में नहीं कतराते हैं। ये झूठ के खिलाफ रहते हैं। वहीं दूसरी तरफ अगर कभी इन्हें झूठ बोलना भी पड़े तो ज़्यादा दिन तक ये उसे छिपा कर नहीं रख पाते और खुद को अपराधी महसूस करने लगते हैं, ऐसे में इनका झूठ फ़ौरन बाहर आ जाता है।
कुम्भ: इस राशि के जातक बहुत ही खुशमिज़ाज़ होते हैं। हंसी मज़ाक करना इन्हें बेहद पसंद होता है। ये कहानियां बनाने में भी माहिर होते हैं और इतनी सफाई से झूठ बोलते हैं कि दूसरे उस पर आसानी से भरोसा कर लेते हैं। कुम्भ राशि वालों को बहुत ही मतलबी कहा जाता है अपने मतलब के लिए ये किसी भी तरह का झूठ बोलने से पीछे नहीं हटते।
मीन: मीन राशि वाले जातक बहुत ही कम झूठ बोलते हैं। इस राशि के लोग बहुत ही संवेदनशील होते हैं। अगर कभी इन्हें झूठ बोलना पड़े तो ये दूसरों की भलाई के लिए ही झूठ बोलते हैं। यानी ये अपनों को तकलीफ से बचाने की कोशिश में कई बार झूठ का सहारा ले लेते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
