Latest Updates
-
Sarva Pitru Amavasya 2026: 9 या 10 अक्टूबर, सर्वपितृ अमावस्या कब है? जानें तिथि, कुतुप-रौहिण मुहूर्त और महत्व -
Indian Air Force Day 2026: दुनिया की सबसे ताकतवर एरयफोर्स में से एक है भारतीय वायुसेना, जानें 10 खास बातें -
35 साल की उम्र में दूसरी बार मां बनेंगी कियारा आडवाणी , जानिए इस उम्र में मां बनना कितना सेफ है? -
Nana Patekar Net Worth: 35 रुपये महीने से करोड़ों तक, जानें अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए नाना पाटेकर? -
Nana Patekar Family: नाना पाटेकर के परिवार में कौन-कौन है? पत्नी से रहते थे अलग, कम उम्र में खो दिया था बेटा -
नाना पाटेकर का 75 की उम्र में Cardiac Arrest से निधन, समझिए हार्ट अटैक से कितने अलग होते है इसके लक्षण -
Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि में किस दिन कौन से रंग के कपड़े पहनें? यहां देखें 11-19 अक्टूबर की पूरी लिस्ट -
Navratri Va Durga Puja: नवरात्रि और दुर्गा पूजा में क्या अंतर है? एक ही देवी, फिर क्यों अलग हैं दोनों पर्व -
Navratri Recipes 2026: डायबिटीज के मरीज नवरात्रि व्रत में खाएं ये 5 शुगर फ्री रेसिपी, नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
मानसून में डायबिटीज के मरीज पैरों का ख्याल कैसे रखें? डॉक्टर से जानें आसान फुट केयर टिप्स
18 जून से शुरू हुआ यह सप्ताह रहेगा इन तीन राशियों के लिए भाग्यशाली
अगर आपको इस बात का ज्ञान पहले से ही हो जाए कि आपका आने वाला कल कैसा होगा तो निश्चित तौर पर आप अपनी असफलताओं को सफलता में बदलने का पूरा प्रयास करेंगे। साथ ही अगर आपके जीवन में कुछ बुरा घटित होने वाला है तो आप पहले से ही सावधान हो जाएंगे। इस तरह की हर छोटी बड़ी जानकारी आप अपने दैनिक या साप्ताहिक राशिफल से प्राप्त कर सकते हैं। एक बार फिर एक नए हफ्ते का आरम्भ हो चुका है और आज हम आपको उन राशियों के बारे में बताएंगे जिनके लिए यह पूरा सप्ताह खुशियों और उत्साह से भरा रहेगा।
ग्रहराज सूर्यदेव ने एक बार फिर राशि परिवर्तन किया है। इस बार सूर्यदेव ने कर्क राशि में प्रवेश किया है। कहते हैं सूर्य का राशि परिवर्तन बड़े बड़े बदलाव लाता है जिसका हम सब पर सकारात्मक और नकारात्मक दोनों ही रूपों से प्रभाव पड़ता है।

हमारे ज्योतिष के जानकारों की माने तो यह सप्ताह जो 18 जून, 2018 से शुरू हुआ है, इन तीन राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। इस हफ्ते इन तीन राशियों के जातक सकारात्मक उर्जा से घिरे रहेंगे, साथ ही उन्हें अपने सभी प्रयासों में भी सफलता हासिल होगी। तो आइए जानते हैं कि क्या आपकी राशि भी इन लकी राशियों में से एक है।
मीन: मीन राशि वालों के लिए यह पूरा सप्ताह मौज मस्ती से भरा हुआ रहेगा। चूंकि सूर्यदेव पांचवे घर में विराजमान है इसलिए इस राशि के जातकों को ढेर सारी खुशियां मिलेगी। ये आने वाली हर छोटी बड़ी खुशियों का भरपूर आनंद उठा पाएंगे। ये पूरे उत्साह और गर्मजोशी से अपने हर काम को अंजाम देंगे। इस हफ्ते आपका मन कुछ रचनात्मक कार्यों में लगेगा जिससे आप मानिसक शान्ति और प्रसन्नता का भी अनुभव करेंगे। कुल मिलाकर इस हफ्ते आप अपनी सभी परेशानियों को अलग रख कर जीवन का असली मज़ा लेंगे।
कन्या: कन्या राशि के जातक महसूस करेंगे कि इस दुनिया में हर एक चीज़ कितनी खूबसूरत है। पहले घर में स्थित चन्द्रमा की रौशनी से इनका जीवन भी जगमगा उठेगा और ये भरपूर ऊर्जा, उत्साह और उमंग से लबरेज़ रहेंगे। इस हफ्ते आप अपनी प्रतिभा के बल पर कुछ बेहतरीन करने वाले हैं जिससे आपके मान, सम्मान और प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। जहां चंद्र के गोचर के कारण आप खूब मेहनत करेंगे, वहीं दूसरी ओर आप पूरी ईमानदारी और लगन से अपने अधूरे कार्य को पूरा करने की कोशिश भी करेंगे। इस हफ्ते आप सकारात्मक विचारों से परिपूर्ण रहेंगे साथ ही खुद को और अच्छा करने के लिए भी प्रेरित करेंगे। आपको सिर्फ अपने मानसिक स्वास्थ का ध्यान रखना होगा क्योंकि किसी भी तरह का तनाव आपके लिए ठीक नहीं है।
कर्क: इस राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत ही शानदार रहने वाला है। सूर्यदेव आपकी राशि में प्रवेश कर चुके हैं जिसके परिणामस्वरूप आप सभी सुख सुविधाओं का भरपूर आनंद लेंगे। इसके अलावा आपके मान सम्मान में भी वृद्धि होगी। पहले घर में स्थित सूर्य के कारण आपमें गज़ब का आत्मविश्वास रहेगा और आप अपने हर कार्य को बहुत ही उम्दा तरीके से अंजाम देंगे। पिछले कुछ हफ़्तों में आप ने बहुत सारे उतार चढ़ाव देखे हैं लेकिन सूर्यदेव के आशीर्वाद से इस समय आपको कुछ बेहतरीन अवसर प्राप्त होंगे। यह समय कुछ नया और रचनात्मक करने के लिए उत्तम है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
