Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
राशि के अनुसार इस वेलेंटाइन डे पर अपनी गर्लफ्रेंड को दें तोहफा

फरवरी का महीना आते ही हवाओं में एक अलग सी रुमानियत का एहसास होता है और इसकी वजह है 14 फरवरी को मनाया जाने वाला वैलेंटाइन डे। कुछ लोग ये खास दिन मनाते हैं तो कुछ लोगों के लिए ये महीने के बाकि दिनों के समान ही होता है।
आप इस खास दिन की तैयारियों में जुटे हैं तो ये लेख आपके काम आ सकता है। इस बार अपनी गर्लफ्रेंड को क्या गिफ्ट देना चाहिए इस सवाल में उलझे हुए हैं तो हम इसमें आपकी मदद कर सकते हैं। इस आर्टिकल के जरिये जानिए कि इस वैलेंटाइन पर आप अपनी गर्लफ्रेंड की राशि के अनुसार उन्हें क्या तोहफा दे सकते हैं।

मेष (मार्च 21 – अप्रैल 19)
आप उनके लिए एडवेंचर से जुड़ा कोई सरप्राइज टिकट खरीद सकते हैं। अगर आपका बजट इजाजत देता है तो आप उनके लिए प्लेन की टिकट लें। अगर आपके पास इतने पैसे नहीं है तो कॉन्सर्ट या फिर किसी फिल्म का टिकट उन्हें दें।

वृषभ (अप्रैल 20 – मई 21)
आप ये दिखाने की कोशिश करें कि आपने उनके गिफ्ट के लिए बहुत ज्यादा मेहनत और प्रयास किया है। आप घर पर ही उनके लिए एक रोमांटिक डिनर प्लान कर सकते हैं जिसकी पूरी तैयारी आपने खुद की हो। इसके साथ आप कैंडल्स और बैकग्राउंड में रोमांटिक म्यूजिक लगाना ना भूलें।

मिथुन (मई 22 – जून 21)
आपको थोड़ा रिसर्च करना चाहिए और आपको अपने बजट से बाहर जाने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। आप इंटरनेट पर अलग अलग तरह के एसेंशियल ऑयल के बारे में पढ़ें। इन दिनों इनकी डिमांड काफी है। अपनी गर्लफ्रेंड की पसंद को ध्यान में रखते हुए इनमें से कोई चुन लें। इस ऑयल से अपनी गर्लफ्रेंड को एक अच्छा मसाज दें। ये उन्हें उनके स्ट्रेस में काफी रिलैक्स फील कराएगा।

कर्क (जून 22 – जुलाई 22)
आपको इस बात का फायदा उठाना चाहिए कि आपकी गर्लफ्रेंड थोड़ी रोमांटिक है और उसे आपकी केयर और पैंपर अच्छा लगता है। आपको उनके लिए बहुत ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं है आप इस बार उन्हें चॉकलेट का खूबसूरत बॉक्स और फूलों का गुलदस्ता दे सकते हैं।

सिंह (जुलाई 23 – अगस्त 22)
सिंह राशि होने के कारण उन्हें फैंसी, शाइनी और लग्ज़री चीजें भाती हैं। लेकिन उनकी पर्सनालिटी काफी इमोशनल भी है। आप उन्हें पर्सनलाइज़्ड ज्वेलरी दे सकते हैं जिस पर उनका नाम लिखा हो। प्यार से तोहफे में मिली ये फैंसी ज्वेलरी पहनना उन्हें बहुत पसंद आएगा।

कन्या (अगस्त 23 – सितंबर 22)
ये भी एक ऐसी राशि है जिसके साथ आप बेसिक चीजों के साथ जुड़े रह सकते हैं। इस राशि की लड़की सरप्राइज जल्दी संभाल नहीं पाती और इमोशनल हो जाती हैं। आप इन्हें एक वाइन की बॉटल और कुछ मीठा तोहफे में दे सकते हैं और इन चीजों को ये आपके साथ ही शेयर करना पसंद करेगी।

तुला (सितंबर 23 – अक्टूबर 22)
इनके लिए कुछ क्रिएटिव करें। याद रखें कि ये काफी सेंटीमेंटल होती हैं। इन्हें उनके साथ रहना अच्छा लगता है जो बोल कर नहीं अपने काम से प्यार जताते हैं। आप अपनी दोनों की कोई फोटो लें और उसे फ्रेम कराएं। आप किसी ऐसी फोटो का चुनाव करें जो उनके दिल के बहुत करीब हो।

वृश्चिक (अक्टूबर 23 – नवंबर 22)
इस राशि की गर्लफ्रेंड के लिए आप कोई बोर्ड गेम खरीदें जिसे आप वैलेंटाइन के दिन घर पर बैठ कर साथ खेल सकते हैं। उनका नेचर काफी कॉम्पिटिटिव होता है इसलिए खेल के दौरान आप दोनों के बीच गहमागहमी बढ़ सकती है लेकिन ये नार्मल है। यकीन मानिए उन्हें आपका ये तोहफा जरूर पसंद आएगा।

धनु (नवंबर 23 – दिसंबर 21)
इस राशि की लड़कियों को एडवेंचर पसंद है। वो हमेशा आपके साथ अपने बॉन्ड और रिश्ते को मजबूत बनाने का रास्ता ढूंढती है। ये बहुत शाही या लग्जरी चीजों की मांग नहीं रखती हैं। आप इनके साथ छोटा सा कोई ट्रिप या फिर गेम्स खेल सकते हैं।

मकर (दिसंबर 22 – जनवरी 20)
आपकी गर्लफ्रेंड को जो गाने पसंद हैं उनकी एक प्लेलिस्ट तैयार करें। आप कोशिश करें कि इनमें आप उन गानों का चुनाव करें जो आप दोनों के रिश्ते को बयां करते हैं।

कुम्भ (जनवरी 21 – फरवरी 18)
इस राशि की महिलाएं काफी समझदार होती हैं और ये किताबी कीड़ा भी होती हैं। उनके लिए वो किताबें खरीदें जो ये लंबे अर्से से पढ़ना चाह रही हों। शाम को खास बनाने के लिए आप दोनों साथ में किताबें पढ़ सकते हैं।

मीन (फरवरी 19 – मार्च 20)
इस राशि की लड़कियां काफी रोमांटिक होती हैं। इनके लिए तोहफा ढूंढ़ने में आपको बहुत ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं है। आप इन्हें हार्ट-शेप बैलून और हाथ से बनाया हुआ वैलेंटाइन कार्ड दे सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
