Latest Updates
-
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका
राशि अनुसार जानें किस जानक में हैं कौन से अच्छे गुण
अगर आपको ये कहा जाये कि आप अपने बारे में, अपनी पर्सनालिटी के बारे में कुछ खास बातें बताएं तो शायद आप अचानक से न बता पाएं। पर कई लोगों को आपने आपस में किसी और की पर्सनालिटी को उसकी राशि के हिसाब से जज़ करते हुए देखा होगा।
हजारों की भीड़ में भी आप अपनी राशि या दूसरे की राशि को जानकर उसके बारे में सब कुछ बता सकते हैं कि उसका नेचर क्या है, उसकी पसंद किस तरह की है और वो अपने भविष्य में कितना सफल होगा।
हर राशि के लोगों में अलग विशेषता होती है जोकि उन्हें दूसरों से खास बनाती है। ये राशियां और इनके गुण नीचे दिये गए हैं। पढिए इनके बारे में विस्तारपूर्वक:

मेष: साहसिक साधक
इसका राशि चिन्ह एक भेड़ है, जिसे साहस के लिए जाना जाता है। इस राशि चक्र के लोग ड्राइव, महत्वाकांक्षा, आंतरिक ताकत, आत्मविश्वास और काम करने के लिए करिश्माई नेचर के होते हैं। वे साहसिक और सहज होते हैं, जिससे लोगों के बीच उनकी काफी पापुलरिटी रहती है।

वृषभ: निरंतर
बैल इस राशि का चिन्ह् होता है। इस राशि के लोग बहुत मैटेरीलिस्टक होते हैं और वो संवेदनशील भी होते हैं। ये लोग अच्छी चीजों की सराहना करना पसंद करते हैं। इसके अलावा, ये आमतौर पर दयालु, कोमल और मेहनती होते हैं जो अपने परिवारीजनों और मित्रों की सहायता करने से कभी पीछे नहीं हटते हैं।

मिथुन: बातचीतवादी
इस राशि का चिन्ह्, जुड़वा होता है। ये लोग उच्च बुद्धि और रचनात्मकता के लिए जाने जाते हैं। ये बातचीत करने में बहुत एक्टिव और सोच में उच्च होते हैं। ये मंथन बहुत ज्यादा करते हैं। इन्हें जीवन में कई प्रकार के अनुभव होते हैं और ये प्रेम में भी धोखा खा लेते हैं।

कर्क:
इस राशि का चिन्ह्, कर्क यानि केकड़ा होता है। ये नेचुरल नर्चर के रूप में जाने जाते हैं। इस राशि को सभी राशियों की माता कहा जाता है। ये लोग पैदाईशी सहानुभूति वाले होते हैं और ये प्रैक्टिकल भी काफी ज्यादा होते हैं। ये मेहनती और खुशमिजाज होते हैं।

सिंह: उदार
इस राशि का चिन्ह्, शेर होता है। ये लोग उदार और करिश्माई पर्सनालिटी वाले होते हैं और उनका दिल गर्मजोशी से भरा हुआ होता है। ये प्यार और पार्टी में भरोसा रखते हैं और हमेशा आकर्षण का केन्द्र बने रहते हैं। इनके पास असाधारण कौशल भी होता है।

कन्या: गतिशील
वर्जिन का चिन्ह् ही इस राशि का चिन्ह् होता है। इस राशि के लोग बहुत भावनात्मक होते हैं लेकिन ये मजबूत भी उतने ही होते हैं। ये अपने अच्छे स्वभाव के लिए लोगों के बीच जाने जाते हैं। ये सदैव दूसरों का हित चाहते हैं और हमेशा लोगों की दिक्कत सुलझाने में लगे रहते हैं। इनकी सोच क्लीयर होती है और ये किसी तरह की फालतू बातों को तवज्जों नहीं देते हैं।

तुला: आकर्षक
तराजू इस राशि का प्रतिनिधित्व करते हैं। इस राशि चक्र के लोगों को निष्पक्षता और संतुलन का प्रतीक माना जाता है। वे आकर्षक, बौद्धिक और अनुग्रहशील होते हैं। ये लोग खुद भी खुश रहते हैं और आसपास के लोगों को भी हमेशा खुश रखते हैं। इनकी धनु राशि के लोगों के साथ अच्छी निभती है।

वृश्चिक: प्रभावशाली
बिच्छू इस राशि का चिन्ह् होता है। इस राशि के लोग बहुत ज्यादा ही इमोशनल होते हैं। इनमें यौन भावना, साहस और ताकत भी कहीं ज्यादा होती है। ये बहुत क्रिएटिव होते हैं। उत्कृष्ट प्रेमी होना भी इनकी एक क्वालिटी है। ये स्वयं पर नियंत्रण करना अच्छे से जानते हैं। इनकी कन्या राशि के साथ अच्छी पटरी खाती है।

धनु: आशावादी
इस राशि का प्रतीक सिर्फ एक धनुर्धार नहीं है, बल्कि एक सेंटोर है, जो एक घोड़े के शरीर के साथ एक आदमी है। ये व्यक्ति अपने हास्य, साहसी लकीर और स्वतंत्र उत्साही व्यक्तित्व के लिए जाने जाते हैं। वे पूरी तरह से जीवन का आनंद उठाते हैं। जीवन में ये कई तरह के रिस्क उठाते हैं और ये बहुत उत्साही होते हैं। ये समाज में रिश्तों का संतुलन अच्छे से बनाये रखते हैं। साथ ही इनकी किसी पर भी निर्भरता नहीं रहती है।

मकर: जिम्मेदार शख्स
बकरी, इस राशि का चिन्ह् होता है। ये सबसे मजबूत लोग होते हैं जिन पर विपरीत परिस्थितियों का कोई फर्क नहीं पड़ता है। ये दृढ़ता के साथ आगे बढ़ते हैं और किसी से नहीं डरते हैं। वृश्चिक राशि के साथ इनकी अच्छी बनती है।

कुंभ: दार्शनिक
पानी इस राशि का चिन्ह् होता है। ये लोग बहुत ही रिजर्व नेचर के होते हैं और नियमों की इनको कोई परवाह नहीं होती है। ये आत्मविश्वास से बात करते हैं और वैसे ये शर्मीले होते हैं। सनकपन इनकी कमजोरी और बुरा बिंदु होता है। ये अधिक ऊर्जावान होते हैं और ये निस्वार्थ भाव सभी के लिए रखते हैं।

मीन: अनुकम्पा
मछली इस राशि का चिन्ह होता है। ये व्यक्ति अक्सर परिस्थितियों में खुद को उलझाते हैं जहां वे कोई ठोस निर्णय लेने में सक्षम नहीं होते हैं और फिर मदद लेते हैं या फंसे रहते हैं। दूसरी ओर, ये लोग बेहद रोमांटिक होते हैं और दूसरों की मदद करते हुए उनकी गलती पर उन्हें माफ भी कर देते हैं और निस्वार्थ रहना पसंद करते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
