Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
अपनी राशि के आधार पर जानें कैसी होगी आपकी सास
एक लड़की के मन में शादी से जुड़े कई सवाल होते हैं। उनमें से एक अहम सवाल ससुरालवालों खासतौर से अपनी सास को लेकर होता है। वो इसी सोच में रहती है कि उनकी होने वाली सास का व्यवहार कैसा है और उनके साथ रिश्ता कैसा रहेगा।

ऐसा कम ही सुनने में आता है कि सास बहू के बीच चीजें ठीक हैं। वरना सास बहू के झगड़ों की कहानी तो बहुत आम है। अगर आप भी इस सवाल को लेकर परेशान हैं कि आपकी होने वाली सास कैसी होगी तो अपनी राशि की मदद से उसका जवाब जानें।

मेष:
मेष राशि की लड़कियों की सास काफी तेज होती हैं। वो अपनी बहू को किसी भी काम में दखल देने नहीं देती हैं।

वृषभ:
इस राशि की लड़कियों की सास थोड़ी मूडी होती हैं। उनकी सास का मूड थोड़ा उतार चढ़ाव वाला रहता हैं। इनका मूड कब बदल जाए इसका अंदाजा किसी को नहीं होता है।

मिथुन:
इस राशि की लड़कियों को ऐसी सास मिलती है जिनका स्वभाव खट्टा मीठा रहता है। इनकी सास बहुत समझदारी से हर काम करती है।

कर्क:
कर्क राशि की लड़कियों का मुकाबला अपनी सास से ही लगा रहता है क्योंकि इनकी सास बहुत ज्यादा फैशनेबल होती हैं।

सिंह:
इस राशि की लड़कियों की सास बहुत ही शांत स्वभाव की होती हैं। मगर इसके बावजूद आपके साथ इनका व्यवहार और जीवनशैली मेल नहीं खा पाती है।

कन्या:
इस राशि की लड़कियों की अपनी सास के साथ खूब पटती है। ये दोनों एक दूसरे को बहुत अच्छे से समझ पाती हैं।

तुला:
तुला राशि की लड़कियां काफी खुशकिस्मत होती हैं। इनकी सास आजाद ख्यालों वाली होती हैं और सास बहू दोनों की सोच एक तरह की ही रहती है।

वृश्चिक:
वृश्चिक राशि की लड़कियों को थोड़ी दिक्कत हो सकती है क्योंकि इन्हें ऐसी सास मिलती है जो घर में हुक्म चलाती हैं।

धनु:
इस राशि की लड़कियों की सास दिखावा बहुत करती हैं। इतना ही नहीं इन्हें सब कुछ अपने नियंत्रण में रखना अच्छा लगता है।

मकर:
मकर राशि की लड़कियों की किस्मत सास के मामले में अच्छी होती है। इनकी सास का व्यवहार और स्ववभाव ठीक रहता है। सास बहू की आपस में भी बनती है।

कुंभ:
कुंभ राशि की लड़कियों को सावधान रहना चाहिए। इनकी सास राजनीति करने के मामले में बहुत तेज होती हैं। इनके साथ पंगा लेना भारी पड़ सकता है।

मीन:
मीन राशि की लड़कियों को सास या तो बहुत अच्छी मिलेगी या फिर आपका अपनी सास के साथ रिश्ता बहुत ही खराब रहेगा।



Click it and Unblock the Notifications
