Latest Updates
-
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व
2019 में इन राशि वालों पर बनी रहेगी माँ लक्ष्मी की कृपा, होगी धन की वर्षा
साल 2019 सभी के लिए कुछ ना कुछ नया लेकर आया है, हर किसी को उम्मीद है कि यह साल उनके लिए बेहतर साबित होगा। जहां एक ओर कुछ लोगों के लिए नव वर्ष बहुत ही भाग्यशाली रहेगा, खासतौर पर रूपए पैसों के मामले में तो वहीं दूसरी तरफ कुछ लोगों की आर्थिक तंगी बनी रहेगी।
तो आइए जानते हैं 2019 किन राशि वालों के लिए आर्थिक मोर्चे पर फायदेमंद रहेगा और किन राशि वालों की नहीं होगी इस साल कोई बरकत।

मेष:
मेष राशि वालों के लिए यह साल आर्थिक मोर्चे पर शुभ रहेगा, खासतौर पर साल के प्रारंभ में आपको कोई बड़ा वित्तीय लाभ होगा। इतना ही नहीं, इस वर्ष किये हुए निवेशों से भी आपको अच्छा फायदा मिलेगा।

वृषभ:
इस राशि के जातकों की कमाई अच्छी होगी लेकिन खर्चों में वृद्धि आपको परेशान कर सकती है। आप ज़्यादा बचत करने में भी नाकामयाब रहेंगे।

मिथुन:
इस वर्ष आपके अधिकांश आर्थिक प्रयास सफल होंगे और आपकी आर्थिक स्थिति मज़बूत बनी रहेगी। आप अपनी आय और खर्च में संतुलन बनाकर चलेंगे।


कर्क:
आर्थिक मोर्चे पर कर्क राशि वालों के लिए यह साल लाभदायक रहेगा खासतौर पर शुरूआती महीनों में। इतना ही नहीं इस दौरान आप कुछ नए नए काम शुरू कर सकते हैं जिससे आपको अच्छा ख़ासा फायदा होगा।

सिंह:
रुपए पैसों के मामले में यह साल आपके लिए उतार चढ़ाव से भरा रहेगा। आर्थिक मोर्चे पर आपको कई सारी दिक़्क़तों का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा साल के मध्य में आपको कोई बड़ा नुकसान भी हो सकता है।

कन्या:
इस राशि के जातकों की कमाई अच्छी रहेगी और आपको अतिरिक्त धन कमाने के भी कुछ बढ़िया अवसर प्राप्त होंगे लेकिन खर्चों में भी बढ़ोतरी होगी। अगर आप खर्च और आय में संतुलन बनाकर चलेंगे तो आपको ज़्यादा परेशानी नहीं होगी।

तुला:
आर्थिक मोर्चे पर तुला राशि वालों के लिए साल 2019 बहुत ही शुभ रहेगा। आपको उम्मीद से ज़्यादा धन की प्राप्ति होगी साथ ही इस साल आप किसी नए व्यापार की शुरुआत भी कर सकते हैं।

वृश्चिक:
इस राशि के जातकों के लिए यह नया साल पैसों के मामले में कुछ ख़ास नहीं है। धन कमाने के लिए आपको काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा फिर भी परिणाम उम्मीद के मुताबिक नहीं मिल पाएगा। इसके अलावा आपके खर्च भी बढ़ सकते हैं।

धनु:
धनु राशि वालों के लिए साल 2019 बहुत ही भाग्यशाली रहेगा। आपकी मेहनत रंग लाएगी और कुछ बड़े वित्तीय लाभ आपको प्राप्त होंगे लेकिन आपको अपने बजट पर नज़र बनाकर रखनी होगी।

मकर:
मकर राशि के जातकों को साल के शुरुआत में कुछ बड़े आर्थिक मुनाफे मिलेंगे। साथ ही अपने आर्थिक पक्ष को मज़बूत बनाने की आपकी कोशिशें भी कामयाब होगी लेकिन ज़रुरत से ज़्यादा खर्च आपके लिए मुसीबत खड़ी कर सकती है।

कुम्भ:
आपके लिए 2019 पैसा कमाने के कुछ बड़े अवसर लेकर आया है। अगर आप सोच समझकर अपने आर्थिक फैसले लेंगे तो आपके लिए यह साल बहुत ही फायदेमंद साबित होगा।

मीन:
पैसों के मामले में यह नया साल मीन राशि वालों के लिए ज़्यादा फायदेमंद नहीं रहेगा। आपके अधिकांश आर्थिक प्रयास विफल होंगे और आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
