Latest Updates
-
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब
इन राशि वालों की कही बात अकसर हो जाती है सच

क्या आप ने इस बात पर गौर किया है कि पिछले हफ्ते जिस बात की भविष्यवाणी आपके दोस्त ने की थी वह वाकई इस हफ्ते आपके साथ हुई है या फिर आपके बिल्कुल पास बैठे किसी शख्स ने आपसे कुछ कहा और कुछ मिनटों के अंदर आपके साथ वही हो गया या फिर ऐसा भी हो सकता है कि अकसर आपकी बहन की भविष्यवाणी सच हो जाती है।
आज इसी पर आधारित हम आपके लिए उन राशियों की सूची लेकर आएं है जो यदि कहते हैं कि उन्हें किसी बात का सहज बोध हो रहा है तो वह बिल्कुल सत्य होता है।

कैसे हो जाता है लोगों को पहले ही आभास
यह सोचने वाली बात है कि कैसे कुछ लोगों के अनुमान बिल्कुल सही हो जाते हैं या फिर उन्हें पहले ही जिस चीज़ का आभास हो जाता है वह भी बिल्कुल सत्य ही होता है। कई लोग कहते हैं कि उन्हें किसी बात का सहज बोध हो रहा है और वह बात कुछ हफ़्तों के अंदर या फिर उसके बाद सच हो जाती है। हालांकि इस तरह के सहज बोध कुछ लोगों के लिए खुद ही एक रहस्य होते हैं जिन्हें भविष्य में होने वाली घटनाओं का रत्ती भर भी ज्ञान नहीं होता। खैर, फिर भी यह बहुत ही आश्चर्यजनक बात है कि उन्हें इतने साफ़ तौर पर भविष्य की झलक कैसे दिखायी पड़ जाती है।

सब सितारों का खेल है
ज्योतिषशास्त्र के अनुसार यह सब सितारों का खेल है। जिन सितारों के अंतर्गत हमारा जन्म हुआ है उनका हमारे जीवन पर बहुत ही गहरा प्रभाव पड़ता है। हमारे जन्म से लेकर हमारे पूरे जीवन में घटने वाली घटनाएं यह सब ग्रहों की बदलती चाल के कारण ही होता है इसलिए आपने देखा होगा कि एक ही राशि के दो लोगों की आदतें भी मिलजुलती हैं।

संबंधित ग्रह बन जाते है संकेतक
इसी तरह कुछ राशियां ऐसी होती हैं जिनकी भविष्यवाणी बिल्कुल सच हो जाती है। इसमें उनकी मदद करता है उनकी राशि से जुड़ा ग्रह। ऐसे लोगों को भविष्य में होने वाली घटनाओं के बारे में पहले से ही आभास होने लगता है।

कर्क
भावनात्मक राशियों में से कर्क राशि सबसे ऊपर आता है। इस राशि के जातक दूसरों की भावनाओं की कद्र करना जानते हैं। साथ ही ये लोगों की ज़रूरतों को भी भांप लेते हैं। यदि आप कर्क राशि के जातक हैं तो आपसे लोगों की दुर्दशा देखी नहीं जाती और आप भावनाओं के समुद्र में बहने लगते हैं। इस राशि का ग्रह होता है चन्द्र, जो पानी से जुड़ा हुआ है इसलिए जब आपके दोस्त आपके पास यह बताने के लिए आते हैं कि वह किसी कार्य में असफल हो गए हैं तो आप मन ही मन सोचने लगते हैं कि आपको यह पहले से ही पता था कि ऐसा होगा।

वृश्चिक
अगर आपका कोई दोस्त वृश्चिक राशि का है तो आपने गौर किया होगा कि वह बहुत कम बोलता होगा लेकिन जब वे बोलते होंगे तो उनकी बातें हाज़िरजवाब टिप्पणियों से भरी रहती होगी। आमतौर पर इस राशि के जातक पहले से भली भांति जानते हैं कि कुछ गलत होने वाला है जैसे ही आप उन्हें यह बताएंगे कि आपके किसी दोस्त का पालतू जानवर बीमार है तो फ़ौरन आपको यह जवाब मिलेगा कि उन्हें पहले से ही ऐसी उम्मीद थी। इस राशि का ग्रह मंगल और पानी इससे जुड़ा हुआ है इसलिए इनके सहज बोध का कारण यही हो सकता है।

मीन
इस राशि का स्वामी होता है नेपच्यून इसलिए इस राशि के जातकों को सब कुछ महसूस हो जाता है। पानी से जुड़े होने के कारण मीन राशि वाले दूसरों की भावनाओं को बहुत ही अच्छे से समझ पाते हैं। हालांकि ये अपनी दुनिया में ही रहने वालों में से होते हैं फिर भी इन्हें भली भांति पता होता है कि इनके आस पास क्या हो रहा है। कई बार आपकी भविष्यवाणी फ़ौरन सच हो जाती है उदाहरण के तौर पर यदि आपने कहा कि बारिश होगी चाहे कितनी भी तेज़ धूप निकली हो तो बारिश ज़रूर होती है। इसके अलावा अगर आपने अपने दोस्त को सावधान किया कि आज उनके बॉस का मिजाज कुछ ठीक नहीं रहेगा तो ऐसा ही होता है।



Click it and Unblock the Notifications
