Latest Updates
-
World Population Day 2026 Quotes: 'आबादी पर लगाम, तरक्की को सलाम', इन कोट्स व स्लोगन से फैलाएं जागरूकता -
अमिताभ बच्चन बने पॉलिसीबाजार के ब्रांड एंबेसडर, शुरू हुआ भारत का सबसे बड़ा इंश्योरेंस जागरुकता अभियान -
बिना डॉक्टर की पर्ची के नहीं मिलेंगी ये दवाएं, अल्कोहल की मात्रा को लेकर सरकार ने लागू किया कड़ा नियम -
World Population Day 2026: 11 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है जनसंख्या दिवस? जानिए इतिहास-महत्व और थीम -
Corona Alert: फिर लौट रहा कोरोना? आंध्र प्रदेश में 2 मौतें, 4 नए केस से बढ़ी चिंता -
बारिश में बनाएं क्रिस्पी मूंग दाल के पकौड़े और हरे धनिए-पुदीने की चटनी, नोट कर लें आसान रेसिपी -
योगिनी एकादशी की शुभकामनाएं संस्कृत में भेजें, देवभाषा के इन मंत्रों और सूक्तियों से अपनों का दिन बनाएं मंगलमय -
इस कथा के बिना अधूरा है योगिनी एकादशी व्रत, मिलता है 88 हजार ब्राह्मणों को भोजन कराने जितना पुण्य -
Yogini Ekadashi 2026 Wishes: 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय', इन भक्तिमय संदेशों से अपनों को दें शुभकामनाएं -
बारिश का पानी स्किन के लिए अच्छा या खराब, जानें मानसून में इसके फायदे और नुकसान
इन राशियों में कूट कूट कर भरी होती है शर्म-हया, बातचीत की पहल करने में छूट जाते हैं पसीने
शर्म-हया एक प्राकृतिक गुण है और इसकी वजह से लोग दूसरों से बात करने और अपनी भावनाएं व्यक्त करने में हिचकिचाहट महसूस करते हैं। कई लोगों के लिए बातचीत की शुरुआत कर पाना बहुत आसान होता है तो वहीं दूसरी ओर कुछ लोग ऐसे होते हैं जिनके बात की शुरुआत करने में ही पसीने छूट जाते हैं।

क्या आपके दिमाग में भी ऐसी ही कोई स्थिति बन जाती है जब आपको नए या अनजान लोगों से बात करनी पड़ती है। इस तरह के लोगों में पहले बात करने के विचार से ही दिमाग में दस सवाल उठ जाते हैं। मौजूदा समय में लोग अपने शर्मीलेपन को अंर्तमुखी, रिजर्व्ड आदि नाम दे देते हैं। इन्हें दूसरे लोगों के साथ कम्फर्टेबल होने में सामान्य से थोड़ा ज्यादा समय लग जाता है। आइए जानते हैं ऐसी कौन सी राशियां हैं जो शर्मीलेपन के मामले में शीर्ष पांच में हैं।

1) कन्या
कन्या राशि के जातकों को इस तरह की स्थिति का कई बार सामना करना पड़ता है। वो आगे बढ़ते हैं लेकिन संकोच की वजह से बात नहीं कर पाते हैं। आमतौर पर कन्या राशि के जातक नए तथा अनजान मुद्दे आने पर घबरा जाते हैं और ऐसी स्थिति में असहजता उनके चेहरे पर नजर आती है।

2) कर्क
सच्चाई ये है कि कर्क राशि के जातक अच्छे श्रोता होते हैं और बातों को अच्छे से सुनने के बाद ही प्रतिक्रिया देते हैं। कर्क राशि के लोग स्पॉटलाइट में आना पसंद नहीं करते हैं बल्कि ये खुद चुप रहकर दूसरों को बोलने का अवसर देते हैं।

3) मीन
मीन राशि के लोग प्राकृतिक तौर पर काफी शर्मीले होते हैं। ये जब अजनबी लोगों के बीच में आ जाते हैं तो काफी असहज महसूस करने लगते हैं। मीन काफी सेंसेटिव राशियों में से एक है। ये अपनी भावनाओं और विचारों को अपने तक ही रखते हैं ताकि दूसरे लोग इन्हें जज न कर लें।

4) मकर
मकर राशि के लोग खुद को किसी भी तरह की बातचीत में खुद को जल्दी एडजस्ट नहीं कर पाते हैं। अपने पैशन के अलावा इस राशि के लोग किसी दूसरे टॉपिक पर जल्दी बात करने में कठिनाई महसूस करते हैं।

5) वृश्चिक
वृश्चिक राशि के लोग जल्दी किसी के साथ फ्रेंडली नहीं होते हैं। ये सामने वाले पर जब तक पूरी तरह से विश्वास न कर लें तब तक बातचीत में हिस्सा नहीं लेते हैं। इनके अंदर मौजूद शर्मीलापन इन्हें कई बार आगे बढ़ने से रोक देता है।



Click it and Unblock the Notifications