Latest Updates
-
AI ने पहली बार खुद डिजाइन किया वायरस, इलाज होगा आसान या इंसानों के लिए बढ़ेगा खतरा? -
Kamika Ekadashi 2026 Wishes: पाप मिटें, मन निर्मल हो...कामिका एकादशी पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Kamika Ekadashi Vrat Katha: कामिका एकादशी पर जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, भगवान विष्णु करेंगे हर इच्छा पूरी -
पित्त दोष क्या है? जानें इसके लक्षण, कारण और इसे संतुलित रखने के आसान उपाय -
Saif Ali Khan की पहली शादी में क्यों शामिल नहीं हुई थीं बहन सबा? बताया 50 की उम्र में भी क्यों हैं कुंवारी -
Lion's Gate Portal 2026: क्यों इतना खास है 8 अगस्त का दिन? ऐसे मेनिफेस्ट कर सकते हैं अपनी सबसे बड़ी इच्छा -
बारिश के मौसम में सुबह चेहरे पर लगाएं ये 3 चीजें, दिनभर फ्रेश और ग्लोइंग नजर आएगी स्किन -
8 या 9 अगस्त, कामिका एकादशी कब है? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
National Handloom Day: अपने वॉर्डरोब में शामिल करें ये 7 मशहूर हैंडलूम साड़ियां, हर मौके पर मिलेगा शाही लुक -
80 की उम्र में अकेले जिंदगी जी रही हैं उषा नाडकर्णी, बेटा नहीं मानता मां, एक्ट्रेस ने बयां किया अपना दर्द
इन 5 राशि वालों के पास होता है सबसे अच्छा सेंस ऑफ़ ह्यूमर

हंसाना भी एक कला होती है। जी हां, कुछ लोग ऐसे होते हैं जिनसे मिलते ही हमारे चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। ऐसे लोग जहां भी जाते हैं खुशियां ही बिखेरते हैं और इस तरह से ये सबके पसंदीदा बन जाते हैं। सेंस ऑफ़ ह्यूमर पर्सनालिटी की वो विशेषता होती है जो सबके पास नहीं होती। ज्योतिषशास्त्र में पर्सनालिटी की विशेषता को राशि के आधार पर जाना जाता है। आज हम आपको उन राशियों के बारे में बताएंगे जो अपने अच्छे सेंस ऑफ़ ह्यूमर के लिए जाने जाते हैं।

मेष:
मज़ाक करने में माहिर इस राशि के लोग अपने अंदाज़ में ऐसे जोक्स मार देते हैं कि कभी कभी सामने वाला समझ ही नहीं पाता। ये सबके साथ हंसी मज़ाक कर लेते हैं। इनके केवल शब्द ही नहीं बल्कि टाइमिंग भी इतनीपरफेक्ट रहती है कि लोग खुद को हंसने से रोक नहीं पाते। ये जहां भी जाते हैं वहां का माहौल हंसी ठिठोली से भरा रहता है। लोग इनके साथ समय बिताना पसंद करते हैं।

वृषभ:
वृषभ राशि के जातक ज़्यादातर समय गंभीर रहते हैं लेकिन उनके अंदर जोक्स का भण्डार छिपा होता है। किसी का भी मज़ाक उड़ाने में ये पीछे नहीं हटते। जितना ये हंसने में अच्छे होते है उतने हंसाने में भी। लेकिन इनकी सबसे बड़ी खासियत यह होती है कि इनके जोक्स वाकई में बहुत अच्छे होते हैं और यह अपनी हंसी पर नियंत्रण रखकर बड़ी ही आसानी से बड़े बड़े मज़ाक कर लेते हैं।

मिथुन:
इस राशि के लोग भी जोक्स मारने में बहुत ही अच्छे होते हैं लेकिन ये थोड़ा संभलकर ये काम करते हैं। ये कभी उस इंसान के सामने मज़ाक नहीं करते हैं जिन्हें इन्होंने टारगेट किया होता है। हालांकि ये क्रोधी स्वभाव के नहीं होते फिर भी लड़ाई झगड़े से दूर रहना ही पसंद करते हैं। इनके जोक्स बहुत ही सिंपल और डायरेक्ट होते हैं जो कोई बच्चा भी आसानी से समझ ले। ये अपना समय अपनी तरह के लोगों के बीच ऐसे ही हंसते खेलते बिताना पसंद करते हैं।

सिंह:
इस राशि के लोग खुश रहने में और ज़िंदगी का भरपूर आनंद लेने में विश्वास रखते हैं। हालांकि इनका स्वभाव थोड़ा क्रोधी होता है लेकिन अपने अच्छे सेंस ऑफ ह्यूमर की वजह से ये लोगों के दिलों में जगह बनाने में कामयाब रहते हैं। मेष राशि वालों की तरह जोक मारने की इनकी भी टाइमिंग एकदम परफेक्ट होती है। लेकिन इनके सारे जोक्स उतने मतलब भरे नहीं होते हैं। केवल समझदार और बड़े ही इनके जोक्स को अच्छी तरह से समझ पाएंगे। अगर कोई इनके जोक्स को गलत तरीके से ले भी लेता है तो ये बड़े आराम से और अपने अलग अंदाज़ में उसे समझा लेते हैं।

वृश्चिक:
वृश्चिक राशि वाले जातक लोगों के साथ मज़ाक करने और उन्हें हंसाने का एक भी मौका नहीं छोड़ते। हालांकि अगर मज़ाक में कोई इनकी बातों को गंभीरता से लेकर इनसे उलझने की कोशिश करता है तो इन्हें यह बात बिल्कुल पसंद नहीं आती और ये हंसी हंसी में ही ऐसे लोगों को करारा जवाब दे देते हैं। इन्हें शांत बैठना बिल्कुल अच्छा नहीं लगता। ये जहां भी रहते हैं छोटी छोटी बातों पर हंसी मज़ाक करते रहते हैं।



Click it and Unblock the Notifications