Latest Updates
-
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
World Nature Conservation Day 2026: क्यों मनाते हैं विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
World Hepatitis Day 2026: हेपेटाइटिस क्या है? जानें इसके लक्षण, कारण, प्रकार और बचाव के उपाय -
CJP के बाद किसने शुरू की E20 जनता पार्टी? सोशल मीडिया पर जुड़े लाखों फॉलोअर्स, जानें क्या है मांग
जानें इस साल कौन सी तीन राशियों की लगने वाली है लॉटरी, हो जाएंगे मालामाल
नए साल की शुरुआत होने के साथ ही हर शख्स एक चीज की जानकारी चाहता है और वो ये कि क्या कैलेंडर बदलने के साथ पैसों के मामले में उसकी किस्मत भी बदलेगी। ऐसा नहीं है कि पैसे आ जाने से सारी समस्याओं का हल हो जाता है लेकिन अकाउंट में थोड़ा बैलेंस बढ़ने से चीजें आसान जरूर हो जाती हैं। साल 2020 तीन राशियों के लिए गुड न्यूज लेकर आया है, इनके मालामाल होने की संभावना सबसे ज्यादा है।
नया वर्ष हर राशि के जातकों के लिए कुछ न कुछ नया, अच्छा और रोमांचक लेकर आया है लेकिन जब बात पैसों की हो रही है तो इस मामले में सिर्फ तीन राशियां ही लकी हैं। बीते समय में लोगों ने खूब मेहनत की है और ये साल इन राशियों को उसका सुखद परिणाम देने वाला साबित होगा। अगर आप भी उन खुशकिस्मत लोगों में से हैं तो आज ही इस बात का जश्न मनाएं।

1) वृषभ
मिलेगा मेहनत का फल
वृषभ राशि के जातक काफी क्रिएटिव, साहसी, नए विचारों के मालिक और महत्वकांक्षी होते हैं। इनके यही सारे गुण इन्हें साल 2020 में शीर्ष पर पहुंचने में मदद करेंगे। वृषभ राशि वालों की कड़ी मेहनत अब उन्हें अच्छे नतीजे देगी। इस राशि के जातकों को थोड़ा सचेत रहने की जरूरत है, पैसों को लेकर छोटा मोटा विवाद हो सकता है।

2) कन्या
चुनेंगे करियर के लिए बेहतरीन राह
कन्या राशि के जातक दूसरे लोगों की तुलना में दृढ़-निश्चयी और मेहनती होते हैं और यही वजह है कि इस फेहरिस्त में इनका भी नाम है। कन्या राशि के लोग काम करने के मामले में कभी पीछे नहीं हटते हैं। काम के प्रति आपकी निष्ठा और समर्पण को इस साल आपके बॉस भी समझेंगे और आपके हुनर को पहचानेंगे। आपकी किस्मत के सितारे इशारा कर रहे हैं कि इस वर्ष आपको पैसों के मामले में अच्छी उन्नति मिलेगी।

3) मीन
पहुंचेंगे शीर्ष पर
मीन राशि के जातक काम के लिए अपनी दीवानगी और सकारात्मक नतीजों की चाहत रखने के लिए जाने जाते हैं। मगर पिछले कुछ समय से उनका करियर सही दिशा में आगे नहीं बढ़ पा रहा था। मीन राशि के लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि साल 2020 में इनकी सोयी किस्मत करवट लेगी। स्थिति को भांप लेने तथा संगठनात्मक खूबियां आपको मुश्किल दौर से उबर कर करियर की सही दिशा चुनने में मदद करेगा।



Click it and Unblock the Notifications