Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
राशि खोल सकती है पिछले जन्म के राज़, जानें क्या थे आप
जब हम प्यार में होते हैं तो हम ऐसा चाहते हैं कि अगले जन्म में भी हमें वही जीवन साथी मिले। पर क्या आपने कभी सोचा है कि पिछले जन्म में आप कैसे इंसान रहे होंगे? ज्योतिष के अनुसार, हर राशि के अनुसार हम यह पता लगा सकते हैं कि हम अपने पिछले जन्म में क्या रहे होंगे।
नोट: यह भविष्यवाणी हर राशि के लक्षण के अनुसार की गई है।

मेष: 21 मार्च - 19 अप्रैल: एक योद्धा
मेष राशि के लोगों में एक योद्धा वाली प्रवृत्ति होती है और ऐसे लोगों को हारना रास नहीं आता है। ऐसे लोग दृढ़ और कठोर होते हैं। ऐसे लोग कभी परिस्थिति या लड़ाई से भागते नहीं पर उसका डटकर मुकाबला करते हैं। अपने पिछले जन्म में, ऐसे लोग योद्धा या सिपाही रहे होंगे।
वृषभ: 20 अप्रैल - 20 मई: एक लीडर
इस राशि के लोगों की अपनी विचारधारा होती है और वह अपने निर्णय पर अटल रहते हैं। उन्हें पता होता है कि किसी भी परिस्थिति में नेता बनना क्या होता है। ऐसे लोग उदाहरण पर आगे बढ़ते हैं और यह दूसरे लोगों को उनकी सफलता का श्रेय भी देते हैं। अपने पिछले जन्म में, इस राशि के लोग नेता, मार्गदर्शक या अन्वेषक रहे होंगे।
मिथुन: 21 जून - 20 जून: चिकित्सक
मिथुन राशि के लोगों का दिल सोने का होता है और यह दूसरों की परेशानी में भी दुखी हो जाते हैं। इन्हें अच्छी तरह से पता होता है कि कष्ट में पड़े लोगों की मदद कैसे की जाती है। उनकी आत्मा तहेदिल से दूसरों की मदद करना चाहती है और वह ऐसा बिना किसी स्वार्थ के करते हैं। अपने पिछले जन्म में, ऐसे लोग या तो चिकित्सक रहे होंगे या फिर औषधिकार रहे होंगे जो परेशान लोगों को दुःख से उबारते हैं।
कर्क राशि: 21 जून - 22 जुलाई: कूटनीतिज्ञ
एक कर्क राशि का आदमी काफी अनुकूलनीय होता है और उसका दिमाग काफी तेज़ होता है। वह स्वभाव से विनम्र होते हैं। ऐसे लोग परिस्थिति को देखकर उसके अनुरूप ही व्यवहार करते हैं। किसी विषम परिस्थिति में भी वह बेहतर चीज़ निकाल लेते हैं और किसी भी परिस्थिति को अपने अनुकूल बदलना इनको अच्छी तरह आता है। अपने पिछले जन्म में ऐसे लोग कौशलपूर्ण कूटनीतिज्ञ रहे होंगे।
सिंह: 23 जुलाई - 23 अगस्त: एक कलाकार
एक सिंह राशि का आदमी काफी भावात्मक और जज़्बाती होता है। उन्हें पता होता है कि उनका दिल क्या चाहता है और उन्हें यह भी पता होता है कि वह कैसे पाया जाए। उनकी सबसे अच्छी बात होती है दुनिया को यह दिखा पाना कि दूसरों की सोच क्या है। अपने पिछले जन्म में, ऐसे लोग या तो कलाकार रहे होंगे, या तो चित्रकार या मूर्तिकार, जिन्होंने दुनिया को अपने प्रतिबिम्ब में बदल दिया।
कन्या: 24 अगस्त - 23 सितंबर: एक विचारक
कन्या राशि के लोग अपनी शर्तों पर ज़िंदगी जीने में विश्वास रखते हैं। उनके दिमाग में उनकी अपनी एक अलग दुनिया होती है, जो उन्होंने अपने लिए बनायी होती है। उनके विचार, सोच उनके लिए काफी मायने रखते हैं और वह दूसरों के विचारों की भी काफी कद्र करते हैं। अपने पिछले जन्म में ऐसे लोग विचारक, दार्शनिक या सलाहकार रहे होंगे।
तुला: 24 सितंबर - 23 अक्टूबर: न्यायाधीश
तुला राशि के लोग न्याय करने में काफी अच्छे होते हैं। वह किसी के साथ पक्षपात नहीं कर सकते और यह विशेषता इनके व्यक्तित्व को एक अलग रंग देता है। वह हर एक इंसान को एक नज़र से देखते हैं और पक्षपात में इसलिए बिल्कुल विश्वास नहीं रखते हैं। अपने पिछले जन्म में, ऐसे लोग जज, न्यायाधीश या निर्णायक रहे होंगे।
वृश्चिक: 24 अक्टूबर - 22 नवंबर: एक हत्यारा
वृश्चिक राशि के लोग काफी खतरनाक होते हैं। उनका व्यक्तित्व ऐसा होता है कि उनपर कोई शक नहीं कर सकता क्योंकि वह काफी शांत दिखते हैं। असल में उनका व्यक्तित्व अलग होता है जो सिर्फ कुछ लोग ही जानते हैं। अगर ऐसे लोगों को उकसाया जाए तो यह मरने मारने के लिए उतारू हो जाते हैं और वह काफी निर्दयी हो सकते हैं। अपने पिछले जन्म में ऐसे लोग हत्यारे रहे होंगे या ऐसा हो सकता है कि उन्होंने हत्या किसी की भलाई के लिए की हो।
धनु: 23 नवंबर - 22 दिसंबर: एक लेखक
धनु राशि के लोग अपनी धारणा को व्यक्त करने में माहिर होते हैं। ऐसे लोग काफी बुद्धिमान होते हैं और अपनी पूरी मेहनत से काम करते हैं। वह काफी रचनात्मक होते हैं और वह शब्दों या संगीत की मदद से अपनी रचनात्मकता को बाहर लाते हैं। अपने पिछले जन्म में ऐसे लोग या तो लेखक या संगीतकार रहे होंगे।
मकर: 23 दिसंबर - 20 जनवरी: एक रक्षक
मकर राशि के लोग अपने से कमज़ोर लोगों की रक्षा करते हैं। उनके दिल में उन लोगों के लिए प्यार होता है जो अपने लिए कुछ कर नहीं पाते और ऐसे लोग उन लोगों का पक्ष लेते हैं जो खुद का पक्ष नहीं रख पाते हैं। अपने पिछले जन्म में ऐसे लोग या तो रक्षक या फिर उद्धारक रहे होंगे।
कुंभ: 21 जनवरी- 18 फरवरी: प्रेरित करने वाला
कुंभ राशि के लोग दूसरे लोगों के लिए प्रेरणा की तरह होते हैं। ऐसे लोग अच्छा करने की इच्छा रखते हैं और कामयाब होने के लिए प्रेरित होते हैं। पर वह ऐसा इसलिए करते हैं ताकि लोग उनसे प्रेरणा लें। ऐसे लोग दूसरों को यह प्रेरणा देते हैं कि वह भी उससे काफी अच्छा कर सकते हैं जितना वह कर रहे हैं। अपने पिछले जन्म में ऐसे लोग या तो प्रेरक, मार्गदर्शक या नेता रहे होंगे।
मीन: 19 फरवरी - 20 मार्च: मनमौजी
मीन राशि के लोग दुनिया को एक अलग नज़र से देखते हैं। वह समाज से अलग अपने ही नियमों पर चलने में विश्वास रखते हैं। जिस दुनिया में वह रहना चाहते हैं उसके लिए उनकी अवधारणा अलग होती है। अपने पिछले जन्म में ऐसे लोग मनमौजी रहे होंगे जिन्होंने सामाजिक बेड़ियों को तोड़कर कुछ अलग किया हो।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
