Latest Updates
-
World Ovarian Cancer Day 2026: ओवेरियन कैंसर होने पर शरीर में दिखाई देते हैं ये 5 लक्षण, तुरंत करवाएं जांच -
World Thalassemia Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व थैलेसीमिया दिवस? जानें इसका महत्व और इस साल की थीम -
Mother's Day 2026: डिलीवरी के बाद हर महिला को करने चाहिए ये योगासन, जल्दी रिकवरी में मिलेगी मदद -
Mother's Day 2026: मदर्स डे पर मां को दें सेहत का तोहफा, 50 के बाद जरूर करवाएं उनके ये 5 जरूरी टेस्ट -
Mother’s Day Special: बेटे की जिद्द ने 70 साल की उम्र में मां को दी हिम्मत, वायरल हैं Weightlifter Mummy -
कौन हैं अरुणाचलम मुरुगनाथम? जिन्हें नोबेल शांति पुरस्कार 2026 के लिए किया गया नॉमिनेट -
सुबह खाली पेट भीगी हुई किशमिश खाने से सेहत को मिलेंगे ये 5 फायदे, कब्ज से लेकर एनीमिया से मिलेगी राहत -
Rabindranath Tagore Jayanti 2026 Quotes: रवींद्रनाथ टैगोर जयंती के मौके पर शेयर करें उनके ये अनमोल विचार -
Aaj Ka Rashifal 7 May 2026: आज धनु और कर्क राशि के लिए बड़ा दिन, पढ़ें सभी 12 राशियों का हाल -
Aaj Ka Rashifal 6 May 2026: मिथुन और कन्या राशि वालों की चमकेगी किस्मत, इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान
इस राशि के पुरुषों को पसंद है हुक्म चलाना

अकसर पुरुष जानबूझकर या अनजाने में अपने परिवार को चलाने की बात करते समय अपनी लीडरशिप क्वालिटी को दिखाने की कोशिश करते हैं। यह एक पुरानी लड़ाई है, जो स्त्री-पुरुष के बीच सदियों से चली आ रही है। जहां आज की दुनिया में लोग मॉर्डन हो रहे हैं, वहीं आज भी कई पुरुष ऐसे हैं, जो अपने को श्रेष्ठ दिखाने का प्रयास करते रहते हैं।
एस्ट्रोलॉजर्स का मानना है कि मर्दों का ये स्वभाव उनकी राशियों के कारण होता है। आज इस आर्टिकल में पुरुषों के व्यक्तित्व और उनके लक्षण को राशि के ग्रहों के मुताबिक बताने की कोशिश करेंगे।

मेष
इस राशि के पुरुषों को समाज में अपना प्रभुत्व बनाकर चलना पसंद होता है, क्योंकि उनके ग्रह का स्वामी मंगल है। इस राशि के मर्द लीडर बनने की क्षमता रखते हैं। वे आम तौर पर अपनी योग्यता के अनुसार सब कुछ करते हैं। उन्हें अपने काम में महिलाओं की दखलअंदाज़ी बिल्कुल पसंद नहीं होती। मेष राशि के मर्दों को गुस्सा जल्दी आता है। अकसर वे उम्मीद करते हैं कि उनके द्वारा बनाए गये नियमों का पालन दूसरे भी करें।
वृषभ
वृषभ राशि के लोग ज़िद्दी और सख्त मिज़ाज के होते हैं। वे अपनी इच्छानुसार ही काम करते हैं। अकसर उनका ये स्वभाव उनकी शादीशुदा ज़िंदगी में परेशानियां लाता है क्योंकि उन्हें दूसरों की खुशी की परवाह नहीं होती। चाहे आप कितने भी हाथ-पैर जोड़ लें लेकिन जो चीज़ उन्हें नहीं पसंद है वो दूसरों का मन रखने के लिए भी कभी हां नहीं करते। इस राशि के लोगों की पसंदीदा चीज़ को आप अगर दूर ले जाने की कोशिश करते हैं तो उनका बुरा रूप ही आपको देखने को मिलता है, चाहे वो चीज़ उनकी परेशानी का सबब क्यों न बन रही हो। इस राशि के लोग जल्दी प्यार में नहीं पड़ते हैं।
मिथुन
मिथुन राशि के पुरुष आपको बहुत कम नियंत्रित करने की कोशिश करते हैं। इसका कारण है कि लोगों को लेकर अपनी सीमाएं तय न करना। उनका स्वभाव प्यार करने वाला और खुले विचारों वाला होता है। वे अपने पार्टनर को पूरा सपोर्ट करते हैं इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता कि उनका पार्टनर कर क्या रहा है।
कर्क
इस राशि के मर्द काफी दिमागी और चालाक होते हैं। वे आपके सामने तो कहेंगे कि वे आपको आज़ादी दे रहे हैं, आपकी हर चीज में समर्थन कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर वे रिश्तों में बाउंड्री खींच देते हैं ताकि वे आपको कंट्रोल कर सकें। उनको आपकी हर चीज़ अच्छी लगती है जब तक आप उनकी बुरी चीज़ों को रोकते नहीं हैं। एक बार अगर आपने ऐसा कर दिया तो वे आपको कहीं भी शर्मिंदा करने का मौका नहीं छोड़ते।
सिंह
इस राशि के लोगों को अधिकार जमाने की गंदी आदत होती है, लेकिन वो इसे छोड़ नहीं सकते हैं। इस राशि के पुरुष वफ़ादार होते हैं और वे अपने पार्टनर के प्रति जजमेंटल नहीं होते। वे ऐसा कोई गेम नहीं खेलते जिससे वे अपने पार्टनर की सच्चाई को चेक करें। वहीं दूसरी ओर यदि आप कुछ ऐसा करते हैं जो उन्हें पसंद नहीं है तो वे आपको तुरंत बता देते हैं। क्योंकि वे अधिकतर मुंहफट होते हैं। इसके अलावा आपको उनके सामने अपनी गलती माननी पड़ती है क्योंकि वे अपने को हमेशा सही ही मानते हैं।
कन्या
कन्या राशि के व्यक्ति खुद ही अपनी मीनमेख निकालते हैं। क्योंकि दूसरों से उन्हें अपनी आलोचना सुनना बिल्कुल पसंद नहीं होता। इस राशि के लोग सोचते हैं कि वे अपने और अपने पार्टनर के मूल्यों का प्रतिनिधित्व करते हैं। दूसरी तरफ, अगर उन्हें लगता है कि आप उनके वैल्यूज़ को हल्के में ले रहे हैं, तो वे आपकी बुराई करना शुरू कर देते हैं।
तुला
तुला राशि के व्यक्ति अपने रिश्तों को गंभीरता से लेते हैं। इन्हे स्वतंत्रता और खुले में सांस लेना पसंद होता है। ये मर्द शांत स्वभाव के होते हैं। वे कभी भी निर्भर नहीं रहते, इसलिये वे अपने पार्टनर में भी यही गुण चाहते हैं।
वृश्चिक
वृश्चिक राशि के लोग सबसे ज़्यादा दूसरों को डॉमिनेट करने वाले होते हैं। वे हमेशा दूसरों से उम्मीद करते हैं कि दूसरे उनकी बातों को मानें, उनके निर्देशों का पालन करें। इसके अलावा वे अपनी शर्तों पर जीवन जीते हैं और विश्वास करते हैं कि अपने भाग्य को अपने नियंत्रण में रखें हुए हैं।
धनु
धनु राशि के मर्द सनकी होते हैं। वह सामाजिक तो होते हैं, लेकिन ये स्पष्ट विचारक भी होते हैं। इन्हें तब खुशी होती है जब दूसरे इनकी बातों से सहमत होते हैं। दूसरी ओर अगर आप उनकी इच्छा या उनकी सहमति के विपरीत काम करते हैं तो वे खुद को असुरक्षित महससू करने लग जाते हैं और वे पीछे हट जाते हैं।
मकर
मकर राशि के पुरुष लोगों को बिल्कुल नियंत्रित नहीं करते, लेकिन उनके कुछ नियम-कायदे होते हैं जिनको लेकर वे उम्मीद करते हैं कि उनका पार्टनर इनका पालन करेगा। इस राशि के लोग दूसरों की देखभाल और चिंता करते हैं। दूसरी तरफ अगर उनका साथी उनके बनाए नियमों को फॉलो नहीं करता तो वे उसका साथ छोड़ देते हैं और आगे बढ़ जाते हैं।
कुंभ
कुंभ राशि के मर्दों को आपकी आज़ादी से कोई परेशानी नहीं होती। वे अधिकार जमाने पर विश्वास नहीं करते। वे अपनी लाइफ बिना किसी नियम और कायदे के जीना पसंद करते हैं। वे कैटगरीज़ को नहीं मानते हैं इसलिये कभी कभार वे लड़कियों को 'ब्रो' कहकर भी बुलाते हैं। उनकी सोच निष्पक्ष होती है।
मीन
मीन राशि के लोग दूसरों को नियंत्रित करना बिल्कुल पसंद नहीं करते। ये लोग काफी भावनात्मक होते हैं और अकसर अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पाते। उनका मानना होता है कि किसी को कंट्रोल करना बहुत गलत चीज़ है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications