Latest Updates
-
8 या 9 अगस्त, कामिका एकादशी कब है? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
National Handloom Day: अपने वॉर्डरोब में शामिल करें ये 7 मशहूर हैंडलूम साड़ियां, हर मौके पर मिलेगा शाही लुक -
80 की उम्र में अकेले जिंदगी जी रही हैं उषा नाडकर्णी, बेटा नहीं मानता मां, एक्ट्रेस ने बयां किया अपना दर्द -
National Handloom Day: जम्मू-कश्मीर से तमिलनाडू तक, जानें भारत में किस राज्य का कौन सा हथकरघा उत्पाद है मशहूर -
Rabindranath Tagore Death Anniversary: आज है रवीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्य तिथि, यहां जानिए उनके अनमोल विचार -
विटामिन K की कमी हो सकती है शरीर के लिए घातक, जानें इसके लक्षण और फूड सोर्स -
Steel Vs Glass Container: स्टील या ग्लास कंटेनर, किसमें खाना स्टोर करना है ज्यादा सुरक्षित? जानें एक्सपर्ट से -
सावन में जन्मे बेटे को दें भगवान शिव से जुड़े ये यूनिक नाम, यहां देखें अर्थ सहित 100+ मॉर्डन नामों की लिस्ट -
Lock Upp 2 Winner: 'लॉक अप 2' की विनर बनीं श्रेया कालरा, जानें रोडीज से ट्रॉफी तक का सफर और कितनी है नेट वर्थ -
Gujarat Chandipura Virus: गुजरात में चांदीपुरा वायरस से 22 बच्चों की मौत, जानें इसके लक्षण और बचाव
क्यों पहनते हैं नरेंद्र मोदी हाथ में काला धागा, जानें किसे नहीं पहनना चाहिए
चुनावों का दौर पूरे देश में चल रहा है। इस बीच आपने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चुनावी प्रचार और भाषण तो सुना ही होगा। क्या इस दौरान आपने उनके हाथ में बंधे काले धागे को आपने नोटिस किया।
इन दिनों लोगों के लिए काला धागा पहनना एक ट्रेंड बन गया है। कुछ लोग जानकारी हासिल करने के बाद काला धागा धारण करते हैं लेकिन ऐसे लोगों की भी कमी नहीं है जो सिर्फ फैशन के लिए इसे पहन लेते हैं। अगर आप बिना जानकारी के ऐसा करते हैं तो ये आपको फायदा पहुंचाने के बजाय आपके जीवन में नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है।

जानकारी का आभाव होने के कारण लोग दूसरों की देखा देखी में ही इसे धारण कर रहे हैं और इससे होने वाले नुकसान से बेखबर हैं। वास्तु शास्त्र में ऐसा करना गलत माना गया है। इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि ऐसी कौन सी राशि के लोग हैं जिन्हें काला धागा नहीं पहनना चाहिए।

मेष राशि:
मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल है और इस शक्तिशाली ग्रह को काले रंग की वस्तुएं पसंद नहीं होती हैं। जब कोई मेष राशि का जातक काले रंग का धागा धारण करता है तो उसके जीवन में मंगल का सकारात्मक असर कम होने लगता है। इस वजह से जातक के जीवन में परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं और बुरी शक्तियां हमला करने के लिए सक्रिय हो जाती हैं। काला धागा धारण करने के साथ ही जीवन में सुख और शांति का अभाव होने लगता है। प्रयास करने के बावजूद असफलता ही हाथ आती है। इस राशि के लोगों को काला धागा गलती से भी नहीं पहनना चाहिए। इनके लिए लाल रंग का धागा शुभ रहेगा।

वृश्चिक राशि:
वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह भी मंगल ही है। काला धागा पहनने से जीवन पर मंगल का शुभ नहीं अशुभ प्रभाव पड़ने लगता है। इस वजह से इस राशि के लोगों को भी काला धागा पहनने की मनाही है। मंगल देव के नाराज हो जाने से जीवन में दरिद्रता आ जाती है और विकास रुक जाता है। इनके लिए लाल रंग का धागा शुभता लाता है। इन्हें काले के बजाय लाल रंग का धागा धारण करना चाहिए, मंगल का सकारात्मक असर होगा।

भैरव से है इस रंग का संबंध
आपने ये सुना ही होगा कि किसी भी पूजा अर्चना के कार्यक्रम में काले रंग का उपयोग नहीं करना चाहिए। मगर काले धागे को लेकर ये बात अलग है। लोग इसे शुभ मानते हैं और राहु तथा आर्थिक स्थिति को अच्छा करने के लिए इसे पहनते हैं। ऐसी मान्यता है कि काले धागे का संबंध भैरव बाबा से है। भैरव बाबा को चढ़ाए गए काले धागे को धारण किया जाए तो बुरी नजर से बचाव होता है।



Click it and Unblock the Notifications