Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
राशि के ज़रिए जानें अपना सबसे बड़ा डर
क्या आप जानते हैं कि राशि के अनुसार भी व्यक्ति की असुरक्षा या डर के बारे में जाना जा सकता है। इस आर्टिकल में हम इस बारे में बता रहे हैं कि ज्योतिष के अनुसार विभिन्न राशि के लोगों को किस चीज से असुरक्षा महसूस होती है। इस बारे में जानना इसलिये फायदेमंद है क्योंकि अपनी असुरक्षा के बारे जान कर आप इसे दूर करने की कोशिश कर सकते हैं। हां, एक ही राशि के अलग-अलग लोगों में असुरक्षा की भावना का पैमाना अलग हो सकता है, यानि कि किसी में कम और किसी में ज़्यादा।
तो चलिए जानते हैं कि किस राशि के व्यक्ति को किस बात की असुरक्षा रहती है।

मेष: (21 मार्च-अप्रैल 19)
मेष राशि के लोगों को हार या विफलता बर्दाश्त नहीं होती, इनके लिए हार का सामना करना कठिन होता है। ये लोग असफल होने को लेकर बहुत असुरक्षित रहते हैं। इस राशि के लोग असफल होने पर ज़रूरत से ज्यादा परेशान हो जाते हैं और हर वक्त उसी के बारे में सोचते हैं, जो निश्चित ही उनके लिये अच्छा नहीं है। इन्हें सिर्फ शांत हो कर समझने की आवश्यकता है कि एक चीज में असफल होने पर परेशान होने के बजाय उसे दोबारा से किया जाए।
वृषभ: (20 अप्रैल-20 मई)
वृषभ राशिवाले भले ही निस्वार्थ होते हैं लेकिन वे कभी-कभी दूसरों के लिए इतना कुछ कर देते हैं कि इस दौरान वो खुद को कहीं खो देते हैं। उन्हें यह सुनिश्चित करने की ज़रूरत है कि सबसे पहले उन्हें खुद को वरीयता देने की ज़रूरत है।
मिथुन: (21 मई-20 जून)
अकसर कहा जाता है कि मिथुन राशि के लोग भाग्यशाली होते हैं और वो ये जानते भी हैं। लेकिन कुछ मौकों के दौरान चीज़ें गलत लगती हैं क्योंकि वे असुरक्षित महसूस करना शुरू कर देते हैं। ऐसे मौकों पर उन्हें अपने आंतरिक आशावादी पक्ष को सक्रिय कर ये मानने की ज़रूरत है कि यह सब ठीक होगा।
कर्क: (21 जून-22 जुलाई)
कर्क राशि के लोग अतिसंवेदनशील होने के कारण कई बार असुरक्षित महसूस करते हैं। जब वे अपनी भावनाओं पर नियंत्रण खो देते हैं, तो वे इसे संभाल नहीं पाते हैं। यह ऐसा कुछ है जिसे उन्हें लोगों के सामने उजागर करने की आवश्यकता है। दूसरी तरफ, वे चीज़ों को लेकर जल्दी चिंतित नहीं होते यानि किसी चीज़ के ना होने पर ये तुरंत परेशान नहीं होते हैं।
सिंह: (23 जुलाई-23 अगस्त)
सिंह राशि वालों को जीवन में सब कुछ के लिए आश्वासन की आवश्यकता होती है। इसलिए अगर उनके प्रियजन उन्हें अपने प्यार के बारे में आश्वस्त नहीं करते हैं या उनकी प्रशंसा नहीं करते हैं, तो वे तुरंत असुरक्षित महसूस करने लगते हैं। ज़रूरत है कि इस राशि के लोग दूसरों की तरफ से प्यार और प्रशंसा पाने को लेकर असुरक्षित होने से बचें।
कन्या: (24 अगस्त-23 सितंबर)
कन्या राशि के लोग आदर्शवादी या पूर्णतावादी के तौर पर जाने जाते हैं। इसलिए जब अव्यवस्था या चीज़ें अपनी जगह पर नहीं होती हैं, तो वे असुरक्षित और असहज महसूस करते हैं। ये लोग अराजकता और किसी भी तरह की गड़बड़ी से नफरत करते हैं। सामाजिक परिस्थितियों में भी अव्यवस्था या गड़बड़ी होने पर इस राशि के लोग परेशान हो जाते हैं।
तुला: (24 सितंबर 23 अक्टूबर)
तुला राशि वालों को अगर कोई इग्नोर या अनदेखा करता है तो ये असुरक्षित महसूस करते हैं। इस राशि के लोग ज़्यादातर उन लोगों को पसंद करते हैं जो उनके करीब हों या इन पर ध्यान दें। और अगर ऐसा नहीं होता तो वो बहुत असहज और असुरक्षित महसूस करते हैं।
वृश्चिक: (24 अक्टूबर-नवंबर 22)
वृश्चिक राशि के लोग अपने आसपास होने वाली चीजों के साथ खुद को अपडेट रखना पसंद करते हैं इसलिए आस-पास की बुरी घटना से इन्हें परेशानी होती है। अपरिचित या अंजान चीज़ें भी इस राशि के लोगों को चिंतित या असुरक्षित करती हैं और उन्हें रक्षात्मक मोड़ में ले आती हैं।
धनु राशि: (23 नवंबर-22 दिसंबर)
इस राशि के लोग तब असुरक्षित महसूस करते हैं, जब उनके पास कोई मदद के लिए आता है। धनु राशि के लोगों का मानना है कि वो हर समस्या का समाधान खुद कर सकते हैं और जब कोई समस्या हल नहीं हो पाती और कोई दूसरा उनकी मदद के लिए आगे आता है तो वे असुरक्षित महसूस करने लगते हैं।
मकर राशि: (23 दिसंबर-20 जनवरी)
मकर राशि के लोग जीवन में अजीब या अज्ञात स्थितियों के लिए तैयार रहते हैं इसलिए ऐसा कुछ भी नहीं है जो उन्हें आश्चर्यचकित करता है। हां, उस नियंत्रण को खोने और दूसरों के सामने खुद को मूर्ख बनाने का विचार उन्हें बहुत असुरक्षित महसूस कराता है।
कुंभ राशि: (21 जनवरी-फरवरी 18)
इस राशि के लोगों को अगर ऐसा कुछ करने के लिए मजबूर किया जाता है जो वे नहीं करना चाहते हैं, तो वे असुरक्षित महसूस करते हैं। इस राशि के लोग नकली व्यक्तित्व नहीं दिखा सकते और ना ही खुद को सामाजिक स्थिति के अनुसार बदल सकते हैं। इसलिए जब वो खुद को ऐसी परिस्थिति में पाते हैं तो असुरक्षित महसूस करने लगते हैं।
मीन: (19 फरवरी-20 मार्च)
मीन राशि के लोग आलोचना बर्दाश्त नहीं कर पाते हैं। ऐसा लगता है कि वे दूसरों की नज़र में अच्छे होने और प्रशंसा पाने से प्यार करते हैं। लेकिन जब ऐसा नहीं होता है या कोई उनकी आलोचना कर देता है, तो वो संभाल नहीं पाते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
