Latest Updates
-
लड्डू-मोदक नहीं, यहां बप्पा को लगता है बबल टी का भोग! गणपति पूजा का अनोखा अंदाज हुआ वायरल -
Parivartini Ekadashi Vrat Katha: परिवर्तिनी एकादशी पर जरूर पढ़ें राजा बलि की कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Parivartini Ekadashi 2026 Wishes: हरि की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को भेजें परिवर्तिनी एकादशी की शुभकामनाएं -
अब 1000 से 2000 रूपये में किराए पर मिलेगा गरबा पार्टनर, वारयल पोस्ट ने सोशल मीडिया पर मचाया बवाल -
World Alzheimer's Day 2026: भूलने की आदत कहीं अल्जाइमर का शुरुआती संकेत तो नहीं, जानें इसके लक्षण और इलाज -
Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि कब से शुरू? जानें घटस्थापना का शुभ मुहूर्त और अष्टमी-नवमी की तारीख -
बार-बार पेशाब आना इन 5 बीमारियों का होता है संकेत, डॉक्टर से जानें बचाव के उपाय -
Parivartini Ekadashi 2026: कब है परिवर्तिनी एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण का समय -
International Day of Peace 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस? जानिए इसका इतिहास, महत्व व थीम -
World Gratitude Day 2026: जिन्होंने हर सुख-दुख में दिया आपका साथ, उन्हें इन खूबसूरत संदेशों से कहें शुक्रिया
इन पांच राशि के लोगों में होती है इमोशंस की कमी

हमारे जीवन में राशियों का बहुत ही महत्व है। इन्हीं राशियों में कुछ राशि के लोग इमोशन्स के मामले में काफी खराब माने जाते हैं क्योंकि वे काफी प्रैक्टिकल होते हैं। प्रैक्टिकल होने की वजह से कई बार उन्हें कठोर दिलवाले या असामान्य भी कहा जाता है। आज हम इस लेख में आपको बताएंगे कि कौन सी राशि के लोग प्रैक्टिकल होते हैं। इन राशियों के लोग केवल अपने बारे में ही सोचते हैं और भावनात्मक रुप से नहीं सोच पाते हैं।
ये लोग इस बात पर ज़्यादा ध्यान देते हैं कि दूसरों के इमोशन्स के बजाय उन्हें क्या करना चाहिए। इमोशनल होना इन राशि के लोगों के लिये आसान नहीं है। वे लोग अपने कार्य की खुद ज़िम्मेदारी लेते हैं और रियलिस्टिक (यथार्थवादी) व्यक्ति होते हैं। आज हम उनके प्रैक्टिकल साइड को क्रमबद्ध करते हुए उन राशियों के बारे में आपको बताएंगे।

मकर
मकर राशि के लोग सबसे ज़्यादा प्रैक्टिकल माने जाते हैं। वे लोग उन्हीं लोगों से बात करते हैं, जो कल्पनाएं नहीं करते और सिद्धांतों को लेकर चलते हैं। दूसरी ओर ये व्यक्ति ऐसी योजनाएं बनाते हैं जो उनके उद्देश्यों और मूल्यों से मेल खाती हो। वे जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं करते हैं, पहले सभी तथ्यों को जांचते-परखते हैं। इन सबके अलावा, वे धैर्य रखने के लिये जाने जाते हैं, एक प्रैक्टिकल इंसान होने के नाते वे जानते हैं कि जो चीज़ आपके योग्य है उसे पाने में समय तो लगता ही है।
कन्या
इस राशि के लोग दूसरों की मदद के लिये हमेशा खड़े रहते हैं। इन लोगों को भलीभांति पता होता है कि समस्या को कैसे हल करना है। उनकी ये विशेषता न केवल उन्हें प्रैक्टिकल बनाती है बल्कि उन्हे भरोसेमंद भी बनाती है। ये लोग फैंटिसी दुनिया में विश्वास नहीं करते हैं, इसके बजाय वे वास्तविक दुनिया में रहना पसंद करते हैं। ये लोग काफी स्थिर होते हैं और किसी भी घटना का कारण और उसकी पूरी तस्वीर के बारे में पहले पता लगाते हैं। इसके अलावा, कोई भी हमेशा उन पर भरोसा कर सकता है।
मेष
मेष राशि के लोग ज्यादा प्रैक्टिकल नहीं होते हैं, लेकिन कई चीजों में वे प्रैक्टिकल बन जाते हैं। इस राशि के लोग अपनी ज़िंदगी में नौकरी, घर और पैसे को लेकर प्रैक्टिकल होते हैं। उन्हें अपनी लाइफ में एक सुरक्षित नौकरी, आरामदायक घर और बैंक बैलेंस चाहिए होता है। वे हमेशा जागरूक होते हैं। जब उनके पास कुछ करने के लिये नहीं होता तो वे उस वक्त नौकरी पाने के लिये सही लोगों के साथ रहते हैं। ताकि वे लोग इस परेशानी के वक्त उनकी मदद करें न कि स्थिति को बद से बदतर बना दें। वैसे तो वे सबसे सुलझे हुए लोगों में से नहीं है पर उन्हें पता होता है कि अपनी चीज़ों को कैसे हासिल करना है।
वृषभ
वृषभ राशि के लोग काफी प्रैक्टिकल सोच रखते हैं और वे अपनी लाइफ में प्रैक्टिकल चीजों को लेकर ही अच्छा महसूस करते हैं। ये व्यक्ति भरोसेमंद और दृढ़प्रतिज्ञ होते हैं। वे अपने काम को पूरा करने के लिये सरल और सटीक रास्ता ही चुनते हैं। इसके अलावा वे बिना सोचे-समझे रिएक्ट नहीं करते हैं। वे ज़मीन पर ही रहते हैं और उन चीजों के लेकर मूर्ख नहीं बनते, जो कभी सच ही नहीं हो सकती।
मिथुन
इस राशि के लोग चीज़ों को हल्के में लेते हैं, लेकिन ये लोग जीवन में बहुत प्रैक्टिकल हो सकते हैं। ये लोग काफी दूर तक का सोचते हैं और फ्यूचर प्लानिंग करके ही योजनाएं बनाते हैं। इस राशि के लोग पैरेंट्स के रूप में बहुत प्रैक्टिकल होते हैं और खासकर अपने बच्चों के मामले में। वे बच्चों की किसी गलती पर तुरंत रिएक्ट नहीं करते बल्कि वे अपने बच्चों की गलती को सुधारने का सही तरीका अपनाते हैं और मनमाने ढंग से सज़ा नहीं देते।
आप हमें बता सकते हैं कि आपकी पसंदीदा राशि इस लिस्ट में शामिल है या नहीं। यदि आप राशि के बारे में अधिक रोचक बातें पढ़ना चाहते हैं तो हमारे सेक्शन से जुड़े रहें, क्योंकि हम आपके लिये राशि से जुड़ी कई नवीनतम चीजें लाते रहते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
