Latest Updates
-
मानसून से पहले दिल्ली में डेंगू के 162 और मलेरिया के 42 मामले, कहीं आप भी न हो जाएं शिकार; जानें बचाव के उपाय -
Dhaba Style Marinade Chicken Tikka Recipe: घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्मोकी स्वाद -
प्रेग्नेंट हैं 39 साल की सामंथा रुथ प्रभु! करीबी शख्स ने किया कन्फर्म, जानें कब होगी डिलीवरी -
मलाइका अरोड़ा की फिटनेस का खुल गया राज, 52 की उम्र में यंग दिखने के लिए करती हैं ये 5 योगासन -
South Indian Style Tomato Rice Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा चटपटा स्वाद -
Summer Solstice: 21 जून को क्यों होता है साल का सबसे बड़ा दिन? जानें क्या है इसके पीछे की असली वजह -
International Yoga Day 2026 Wishes: योग करे जो रोज...योग दिवस पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामनाएं -
Father's Day 2026 Shayari: उंगली पकड़कर चलना सिखाया...फादर्स डे पर पापा को भेजें ये दिल छू लेने वाली शायरियां -
Zero Oil Sprouts Cheela Recipe: वजन घटाने के लिए बनाएं हेल्दी और टेस्टी नाश्ता -
50+ Father's Day 2026 Wishes: जिसके सिर पर पिता का हाथ...फादर्स डे पर पापा को भेजें ये दिल छू लेने वाले मैसेज
इस राशि के लोगों के होते हैं सबसे ज़्यादा तलाक

कई बार शांत रहने और बहुत कोशिश करने के बाद भी रिलेशनशिप में सब कुछ ठीक नहीं हो पाता है। इसका संबंध आपकी राशि से हो सकता है। आज हम आपको उन राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी तलाक की संभावना ज़्यादा होती है। यहां पर राशियों को उनकी तलाक की संभावना के आधार पर रैंक किया गया है।
शादी एक ऐसा बंधन है जिसमें आप अपने पार्टनर को नज़रअंदाज़ नहीं कर सकते हैं। शादी को सफल बनाने के लिए बहुत सारे धैर्य, आपसी समझ और समझौते की ज़रूरत होती है। तो चलिए जानते हैं उन राशियों के बारे में जिनका शादी का रिश्ता टूटने की संभावना ज़्यादा रहती है।

वृषभ : 20 अप्रैल – 20 मई
इस राशि के लोगों को बेपनाह मोहब्बत की चाहत होती है। ये लोग अपने कामों की ज़िम्मेदारी उठाने से बचते हैं और हमेशा यही उम्मीद करते हैं कि इनका पार्टनर इन्हें माफ कर दे और इन्हें प्यार करे। इस वजह से इनका रिश्ता खत्म हो सकता है। वहीं दूसरी ओर, ना कहने के बजाय ये लोग झूठ का सहारा लेते हैं। इन जातकों को प्यार में कमज़ोर होने का खतरा उठाना चाहिए क्योंकि ये रिलेशनशिप में बहुत ज़रूरी होता है। इन्हें ये पता होना चाहिए कि जो आपसे सच्चा प्यार करता है वो हर हाल में आपका साथ नहीं छोड़ेगा इसलिए उनसे झूठ बोलने की ज़रूरत नहीं है।
मिथुन : 21 मई – 20 जून
मिथुन राशि के जातक अपनी बात को सही साबित करने में लगे रहते हैं। ये असल में अपने रिश्ते में किस चीज़ की ज़रूरत है इस पर गौर फरमाने की जगह सामने वाले की खुशामद करने में लगे रहते हैं। वहीं निर्णय लेने में भी इन्हें दिक्कत आती है। अपने पार्टनर के आसपास ना होने पर इनका दिमाग बिल्कुल ठीक चलने लगता है। इन्हें अपने रिलेशनशिप में हर चीज़ पर गौर फरमाना चाहिए। ये लोग अपनी भावनाओं को अच्छी तरह से प्रकट नहीं कर पाते हैं और शायद यही इनके रिश्ते के टूटने का कारण भी बनता है।
कुंभ : 20 जनवरी – 18 फरवरी
कुंभ राशि के जातकों का दिल बहुत बड़ा होता है और ये हमेशा रिश्ते में रहना पसंद नहीं करते हैं। इन्हें समझना चाहिए कि कभी-कभी लोग इनके अच्छे और दयालु स्वभाव का फायदा भी उठा सकते हैं। ये आसानी से किसी के भी प्यार में पड़ जाते हैं जोकि इनके स्वभाव से मेल नहीं खाता। जिन्हें प्यार की तलाश होती है, ये अपने सौम्य व्यवहार के कारण उनके पास खिंचे चले जाते हैं। इनकी यही आदत इनके पार्टनर को ऊंचा उठाने की जगह इन्हें नीचे गिरा देती है। अपना दिल टूटने से बचाने के लिए इन्हें खुद में विश्वास और हिम्मत लानी चाहिए ताकि ये किसी और के लिए अपने रास्ते को ना बदलें। इन्हें समझना चाहिए कि रिलेशनशिप में दो लोगों को मिलकर एकसाथ कोशिश करनी चाहिए।
मीन : 19 फरवरी – 20 मार्च
मीन राशि के लोग हर पल को जीना चाहते हैं। ये बहुत आसानी से किसी के भी प्यार में पड़ जाते हैं और उसके आगे के परिणाम के बारे में भी नहीं सोचते हैं। ये दूसरों की चाहत को समझते हैं और अपने पार्टनर की गलत बातों को भी नज़रअंदाज़ कर देते हैं। ये ऐसे इंसान से भी प्यार कर बैठते हैं जो इन्हें खुश नहीं रख पाता हो। देर-सवेर इन्हें अपनी गलती समझ आ ही जाती है और ये आगे बढ़ जाते हैं। ये उस रिलेशनशिप की ज़रूरतों और असलियत को जाने बिना ही उसमें पड़ जाते हैं। आपको समझना चाहिए कि दो लोगों के बीच एक खास कनेक्शन होना जरूरी है लेकिन कई बार इसके होने पर भी रिश्ता लंबे समय तक नहीं टिक पाता है। रिलेशनशिप को सफल बनाने के लिए दो लोग बराबर के ज़िम्मेदार होते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications