Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
इस राशि के लोगों का बहुत जल्दी हो जाता है ब्रेकअप
क्या कभी आपको ये सोच कर हैरानी नहीं होती है कि कैसे हर इंसान एक दूसरे से कितना अलग है? मान लीजिये किसी को अपना वक्त किसी के साथ बांटना बिल्कुल रास नहीं आता तो वहीं कुछ लोगों को अकेले रहने की बात से ही डर लगता है।
कुछ लोग रिलेशनशिप में तो आ जाते हैं लेकिन लंबे समय तक साथ नहीं रह पाते। उनके रिलेशनशिप का स्टेटस बदलता रहता है। क्या आप कभी ऐसे लोगों से मिले हैं या फिर आपके मित्र का ऐसा ही हाल है? क्या आपकी सहेली या कोई दोस्त रेलशनशिप में आते हैं लेकिन बहुत जल्द ही उन्हें घुटन होने लगती है? और अगर वो ऐसा करते हैं तो उनपर इल्जाम लगाने की कोई जरूरत नहीं है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुछ लोगों को हर जगह वो कम्पेटिबिलिटी नहीं मिल पाती है। वो रिश्ते को बेहतर बनाने के लिए समय लेते हैं लेकिन समय गुजरने के साथ उन्हें बेहतर महसूस नहीं होता और वो ब्रेकअप कर लेते हैं। आज इस लिस्ट में हम उन राशियों का जिक्र कर रहे हैं जो बहुत जल्दी ब्रेकअप कर लेते हैं।

मेष
जी हां, मेष राशि के लोग बहुत जल्दी गुस्सा हो जाते हैं लेकिन वो समझदार भी उतने ही होते हैं। बात बात पर गुस्सा हो जाने की उनकी आदत से आप समझ रहे होंगे कि यही ब्रेकअप की वजह है लेकिन ऐसा नहीं है। दरअसल रिश्ता खत्म करते समय उनका समझदार वाला पक्ष हावी रहता है। इस राशि के जातक बहुत जल्दी रिश्ता शुरू और खत्म दोनों कर लेते हैं। अगर इन्हें ये पता चल जाये कि रिलेशनशिप आगे नहीं बढ़ सकता है तो ये उसे जारी नहीं रख पाते हैं।

तुला
आप हैरान हो रहे होंगे की तुला राशि का नाम इस लिस्ट में क्या कर रहा है, इमोशनल जातकों के लिए किसी से अलग होना काफी दुखद होता है। शायद इनका इमोशनल नेचर ही इन्हें रिलेशनशिप में किसी के साथ ज्यादा समय तक रहने नहीं देता है। तुला राशि के लोग कई दफा बहुत ज्यादा गुस्सा और रुखा व्यवहार करते हैं। ये खुद को ब्रेकअप के लिए अच्छे से तैयार कर लेते हैं। ये रिलेशनशिप में बहुत जल्द एक आपसी समझ ले आते हैं लेकिन इनकी एक अलग लिस्ट भी होती है जिसे लेकर ये किसी के साथ भी समझौता नहीं करते हैं। जब चीजें इनके मुताबिक नहीं चलती हैं तब ये झगड़ा करने के बजाय ब्रेकअप करना बेहतर समझते हैं।

वृश्चिक
जब चीजें सही नहीं चल रही होती हैं तो उनके साथ आगे चलना भी सही नहीं होता है और वृश्चिक राशि के लोग इसी बात पर यकीन करते हैं। ये रिश्ते को छोड़ने से पहले उसे बेहतर करने का काम करते हैं। लेकिन जब इन्हें ये एहसास हो जाता है कि बात आगे नहीं बनने वाली है तो ये उस रिलेशनशिप को खत्म करने में मिनट भी नहीं लगाते हैं। ऐसी स्थिति होने पर वो अपने पार्टनर के साथ बिताए खुशनुमा पलों को भी भूलने के लिए तैयार हो जाते हैं।

कुम्भ
कुम्भ राशि के जातक दिल के टूटने से घबराते हैं। जब रिलेशनशिप में चीजें सही नहीं जा रही होती हैं और इन्हें लगता है कि इनका पार्टनर इन्हें छोड़ देगा या इससे भी बुरा कुछ हो जाएगा तो इस डर से कुम्भ राशि के लोग खुद से ही रिश्ते को खत्म कर देते हैं। यदि पार्टनर इन्हें पहले छोड़ कर चला जाए तो इनके लिए उस दुःख को संभाल पाना मुश्किल होता है। इस कारण ये सेफ गेम खेलते हैं और खुद ही पहले ब्रेकअप कर लेते हैं।

मीन
मीन राशि के जातक अपने अंतर्ज्ञान के आधार पर ज्यादातर काम करते हैं। जो उनकी गट फीलिंग कहती है वो वही करते हैं। इनका रुझान आध्यात्म की तरफ भी होता है। जब भी रिलेशनशिप में इन्हें नकारात्मक महसूस होने लगता है ये उसे आगे नहीं बढ़ा पाते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
