Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
इस राशि के पुरुष और स्त्री होते हैं परफेक्ट जीवनसाथी
हर इंसान के मन में अपने होने वाले पति या पत्नी को लेकर एक छवि पहले से ही बनी होती है। जब भी शादी की बात आती है तो हम अपने लिए एकदम परफेक्ट लाइफ पार्टनर ही चाहते हैं जो हमारे सुख और दुःख दोनों का ही साथी हो, जो हमारे प्रति एकदम वफादार हो और साथ ही ढ़ेर सारा प्यार करने वाला हो। वैसे हर किसी में कोई न कोई कमी ज़रूर होती है लेकिन जब बात हमारे लाइफ पार्टनर की आती है तो हम ज़्यादा ही सतर्क हो जाते हैं।
कहते हैं शादी के पहले कुंडली मिलाना बहुत ही ज़रूरी होता है क्योंकि ऐसा माना जाता है कि जब गुण मिलते है तभी दिल भी मिलते हैं। खैर जो भी हो लेकिन आज हम आपको ज्योतिष शास्त्र की सहायता से यह बताएंगे कि कौन कौन सी राशि वाले अच्छे पति और पत्नी साबित होते हैं।

इन 6 राशियों के पुरुष होते है सबसे अच्छे पति
1. कर्क: जब बात परफ़ेक्ट पति की आती है तो सबसे ऊपर कर्क राशि के पुरुष ही आते हैं। इस राशि के पुरुष अपनी पत्नी से बेशुमार प्यार तो करते ही हैं साथ ही उनके प्रति वफादार भी होते हैं। अपनी पत्नी की छोटी छोटी ज़रूरतों का ख्याल रखना, उनका सम्मान करना जैसे कई सारे गुण इनके अंदर पाए जाते हैं। इसलिए इनका रिश्ता अपनी पत्नी से काफी मज़बूत रहता है और लम्बे समय तक टिकता भी है।
कर्क राशि के पुरुषों का स्वभाव बड़ा ही खुशमिजाज़ होता है। साथ ही इनके बात करने का अंदाज़ भी काफी अलग होता है। ये सकारात्मक विचार और आकर्षक व्यक्तित्व वाले होते हैं।
2. सिंह: सिंह राशि वाले पुरुष परफेक्ट हस्बैंड की रेस में नम्बर 2 पर आते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस राशि के पुरुषों को सुन्दर पत्नी मिलती है। यह बहुत हो केयरिंग जीवनसाथी होते हैं। अपनी पत्नी की छोटी छोटी ख़ुशी का ख्याल रखना और उन्हें सरप्राइज देना इन्हें बेहद पसंद होता है। सिंह राशि के पुरुष बड़े ही आकर्षक माने जाते हैं। इनका एक अलग और रोबदार अंदाज़ होता है।
3. कन्या: इस राशि के पुरुष किसी भी लड़की के लिए सपनों के राजकुमार साबित होते हैं। जी हाँ, जिस भी लड़की का पति या होने वाला पति अगर कन्या राशि का है तो समझ लीजिए वह बहुत ही लकी है क्योंकि कन्या राशि वाले पुरुष बहुत ही अच्छे पति होते हैं। ये न केवल अपनी पत्नी से प्यार करते हैं बल्कि इस बात का हमेशा ध्यान रखते हैं कि उन्हें किसी भी तरह का दुःख न पहुंचे। इसके अलावा ये बहुत ही केयरिंग नेचर के होते हैं। अपनी पत्नी के साथ घर के कामों में उनका हाथ बंटाना इन्हें बेहद पसंद होता है। ये एक अच्छे पति ही नहीं बल्कि एक अच्छे पिता भी होते हैं। कन्या राशि वाले पुरुष ज़्यादातर सुन्दर कद काठी के होते हैं।
4. तुला: इस राशि के पुरुष बहुत ही रोमांटिक किस्म के होते हैं। यह अपनी पत्नी को रानी बनाकर रखना पसंद करते हैं और उनकी हर छोटी बड़ी ज़रुरत को पूरा करना इनके लिए बेहद ज़रूरी होता है। ये अपने जीवनसाथी की भावनाओं का खास ध्यान रखते हैं और हमेशा उनका सम्मान करते हैं। साथ ही ये अपने रिश्ते को निभाने में विश्वास रखते हैं।
5. मकर: मकर राशि वाले पुरुष हमेशा अपनी पत्नी को खुश रखते हैं। इनकी सबसे बड़ी खासियत होती है इनका खुशदिल स्वभाव। इनकी बातों में गज़ब का आकर्षण होता है। साथ ही ये हमेशा अपनी पत्नी की खुशियों के बारे में ही सोचते हैं। बड़ों का सम्मान छोटों से प्यार आदि जैसे गुण इस राशि के पुरुषों में पाए जाते हैं।
6. वृश्चिक: इस राशि के पुरुष किसी भी परिस्थिति को संभालने में सक्षम होते हैं। अगर इनके दांपत्य जीवन में कोई मुश्किल आ भी जाए तो ये अपने साथी का हाथ कभी नहीं छोड़ते। इसके अलावा इनका सेंस ऑफ ह्यूमर भी गज़ब का होता है। ये अपने रिश्ते को लेकर पूरी तरह से समर्पित और वफादार रहते हैं।
इन 5 राशि की लडकियां होती हैं सबसे अच्छी पत्नी
1. मेष: इस राशि की महिलाएं बहुत ही मज़बूत इरादों वाली मानी जाती है। ये अपने लक्ष्य को लेकर बहुत ही गंभीर रहती हैं। अगर बात इनके दांपत्य जीवन की करें तो यह एक बहुत ही अच्छी पत्नी साबित होती हैं। इन्हें सब कुछ बैलेंस करके चलना पसंद होता है। पति की ज़रूरतों का ध्यान रखना या अपने पति को ज़िम्मेदार और मज़बूत बनाने में भी ये काफी मदद करती हैं। साथ ही अपने पति को कामयाब बनाने में भी ये बहुत बड़ा योगदान देती है। इन्हें ख्वाबों की दुनिया में जीना पसंद नहीं होता और ये मेहनत करने में विश्वास रखती हैं।
2. सिंह: सिंह राशि की लड़कियों की पसंद बहुत अलग किस्म की होती है। इन्हें इम्प्रेस करना और इनके दिल में जगह बनाना बहुत ही मुश्किल होता है। लेकिन अगर ये आपकी पत्नी बन जाती है तो अपने रिश्ते को पूरी ईमादारी से निभाती है। ज़रुरत पड़ने पर अपनी पति के लिए ये खड़ी रहती हैं और उन्हें सपोर्ट भी करती हैं। ये सच्चा प्रेम देने में विश्वास रखती हैं और परिवार ही इनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता होती है। कहते हैं इस राशि की लड़कियों को साधारण व्यक्ति से प्रेम नहीं होता लेकिन अगर ये प्रेम और विवाह करती है तो फिर उसे सारी उम्र निभाती है।
3. कर्क: कर्क राशि की लडकियां बहुत ही भावुक स्वभाव की होती हैं। जब भी यह किसी से जुड़ती हैं तो इन्हें उनसे एक भावनात्मक लगाव हो जाता है। यह बिना किसी शर्त और मतलब के प्यार करने वाली बीवियों में से होती हैं। इनके लिए इनका पति, घर और परिवार ही सब कुछ होता है। रिश्तों को संभालना और उन्हें निभाना ये बखूबी जानती हैं। इन्हें ऐसे पति पसंद होते हैं जो बहुत ही केयरिंग हो।
4. वृश्चिक: इस राशि की लडकियां जिसे भी अपना पति चुनती हैं उनके प्रति पूरी तरह समर्पित रहती हैं। ये दिल से प्यार करने वाली होती हैं। लेकिन इन्हें अपना आत्मसम्मान बहुत ही प्यारा होता है। अपने पति की छोटी सी छोटी बात का भी ये ध्यान रखती है और पूरी ईमानदारी से अपने रिश्ते को निभाती है। इन्हें झूठ से सख्त नफरत होती है।
5. धनु: धनु राशि की लड़कियां काफी आज़ाद ख्यालों की होती है। यह अपने रिश्तों को बहुत अहमियत देती है। अपने पति के लिए न सिर्फ ये एक अच्छी पत्नी साबित होती हैं बल्कि एक अच्छी दोस्त भी मानी जाती है। ये भूलकर भी अपने जीवनसाथी का दिल दुखाना नहीं चाहती क्योंकि उनकी खुशियाँ ही इनके लिए सब कुछ है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
