Latest Updates
-
Navratri 2026: गरबा में दिखना है स्टाइलिश? ट्राई करें ये 6 एवरग्रीन ब्लाउज डिजाइन -
पाकिस्तानियों से इतने साल ज्यादा जीते हैं भारतीय, WHO की रिपोर्ट में सामने आई औसत उम्र और मौत की वजह -
रूस में प्लेग का खौफ! महिला रिसर्चर की मौत के बाद 200 लोग किए गए क्वारंटीन, जानें कैसे फैलती है ये बीमारी -
World Cerebral Palsy Day 2026: बच्चों को विकलांग बना देती है यह बीमारी, जानें इसके कारण, लक्षण और इलाज -
Indira Ekadashi Vrat Katha: इंदिरा एकादशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, पितरों को मिलता है मोक्ष -
Indira Ekadashi 2026: ॐ नमो भगवते वासुदेवाय...इंदिरा एकादशी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Navratri Vrat Recipes: नवरात्रि के लिए पहले ही बना लें ये स्वादिष्ट फलाहारी नमकीन, नौ दिन तक नहीं होगी खराब -
प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण की हेमोरेजिक शॉक से हुई थी मौत, जानें क्या है यह गंभीर मेडिकल कंडीशन -
कौन थे मैड संधू? सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जिनकी गोली मारकर हुई हत्या, बिग बॉस में होनी थी एंट्री -
कौन हैं अविनाश मिश्रा? जो बने 'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर, ऋत्विक धनजानी और ओरी को हराकर जीते 20 लाख रुपए
इन राशि वालों से रहें सावधान, इन्हें आता है सबसे ज़्यादा गुस्सा

आमतौर पर गुस्सा आना कोई बहुत बड़ी बात नहीं होती लेकिन अगर यही गुस्सा हद से ज़्यादा बढ़कर आने लगे तो यह चिंता का विषय बन जाती है। हम में से कई लोग ऐसे होंगे जिन्हें बात बात पर क्रोध आता होगा या फिर छोटी छोटी बातों पर झुंझलाहट महसूस होती होगी लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि इन सब का नाता हमारी राशियों से भी होता है। जी हाँ, ज्योतिषशात्र के अनुसार राशियों का हमारे जीवन पर बहुत ही गहरा प्रभाव पड़ता है। हमारी राशियां न केवल हमें हमारे आज और आने वाले कल की जानकारी देती है बल्कि हमारे व्यक्तित्व को भी दर्शाती है।
आज अपने इस लेख में हम आपको उन राशियों के विषय में बताएंगे जिन्हें सबसे ज़्यादा क्रोध आता है तो आइए जानते हैं कौन कौन सी है वो राशियां।

वृषभ: वृषभ राशि वालों को जल्दी गुस्सा तो नहीं आता लेकिन अगर एक बार इन्हें गुस्सा आ जाए तो शांत करना बहुत ही मुश्किल हो जाता है। इन्हें कब किस बात पर क्रोध आ जाए, इसका अंदाज़ा लगाना मुश्किल है कई बार ये अपने गुस्से में ऐसे फैसले ले लेते हैं जिनके लिए इन्हें पछताना पड़ता है। ये अपना खुद का ही नुकसान कर बैठते हैं। इस राशि के लोग जल्दी अपनी गलती नहीं मानते, भले ही चीज़ें इनके पक्ष में न हो फिर भी ये बहस कर अपनी बात मनवाने की भरपूर कोशिश करते हैं। कहते हैं वृषभ राशि वालों से बहस में जीतना बहुत ही मुश्किल होता है इसलिए अगली बार इनसे उलझने से पहले भली भांति सोच विचार कर लें।
मिथुन: इस राशि के जातकों को गुस्सैल या झगड़ालू नहीं कह सकते क्योंकि यह बहुत ही मूडी किस्म के होते हैं इसलिए इनकी प्रतिक्रिया इनके मूड पर निर्भर करती है। हालांकि इनका मूडी स्वभाव कई बार सामने वाले के लिए परेशानी का सबब बन जाता है क्योंकि इन्हें कब गुस्सा आ जाए इसका पता नहीं चल पता इसलिए जीवनसाथी, प्रेमी या मित्र कोई भी इनके गुस्से का शिकार हो सकता है। इन्हें खुद ही अपने गुस्से की असली वजह नहीं पता होती। बेहतर होगा इनसे किसी भी विवादस्पद मुद्दे पर आप बात न ही करें।
सिंह: इस राशि के जातकों का गुस्सा इनके राशि चिन्ह के अनुसार यानी सिंह के समान बहुत ही भयानक होता है। गुस्से में ये सारी हदें पार कर देते हैं। इनसे गलत बात बिल्कुल भी बर्दाश नहीं होती इसलिए इनके गुस्से पर काबू करना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन होता है। ऐसी परिस्थिति में इन्हें अकेला छोड़ना ही सबसे बेहतर विकल्प होता है। इस राशि के लोग जितने अच्छे दोस्त साबित होते हैं उससे कई ज़्यादा बुरे दुश्मन। ये हार मानने वालों में से नहीं होते। अगर आप इनके साथ बहस में पड़ गए तो फिर इनसे पीछा छुड़ाना बहुत ही मुश्किल होता है।
कर्क: कर्क राशि वाले लोगों का स्वभाव भावुक होता है, छोटी छोटी बातें ये दिल से लगा लेते हैं। ऐसे लोग इन्हें बिल्कुल पसंद नहीं आते जो इनकी भावनाओं को ठेस पहुंचाते हों। अगर इन्हें गुस्सा आ भी जाए तो ये उसे दिल में दबा कर हफ़्तों, महीनों या फिर सालों तक रखते हैं। इनका ये गुस्सा अंदर ही अंदर ज्वालामुखी का रूप ले लेती है और जब यह ज्वालामुखी फटता है तो फिर सामने वाले का बचना नामुमकिन होता है। बेहतर होगा इस राशि के जातकों से बात करते वक़्त आप अपने शब्दों पर ख़ास ध्यान दें ताकि आपका कोई भी गलत शब्द इनके दिल को न दुखाए।
कन्या: इस राशि के लोगों को गुस्सा बहुत जल्दी आ जाता है और ऐसे में ये कई बार नासमझी भी कर देते हैं हालांकि इनका गुस्सा खतरनाक साबित होता फिर भी उसे नियंत्रण करने की क्षमता इनमें कम होती है। ये बहुत ज़्यादा सोचते हैं और कई बार तो दूसरों का गुस्सा खुद पर ही निकाल लेते हैं और अपने आपको शांत कर लेते हैं।
वृश्चिक: इस राशि का चिन्ह बिच्छू है और इस राशि के जातकों का गुस्सा बिल्कुल बिच्छू के डंक के समान ही होता है। सिंह राशि के बाद इनका गुस्सा सबसे ख़राब माना जाता है। कहते हैं गुस्सा हमेशा इनकी नाक पर होता है। छोटी छोटी बातों पर इन्हें गुस्सा आ जाता है और इनका अपने क्रोध पर ज़रा भी नियंत्रण नहीं होता, ऐसे में कई बार ये अपने हाथों अपना ही नुकसान कर बैठते हैं। इनसे बहस में जीतना भी बहुत ही मुश्किल होता है। कई बार ये गुस्से में ऐसे शब्दों का इस्तेमाल कर बैठते हैं जिसकी वजह से इनके अपनों की भावनाओं को ठेस पहुंच जाता है।
कुम्भ: इस राशि के लोगों का गुस्सा भीतर ही रहता है। ये अपने क्रोध को जल्दी बाहर नहीं आने देते और ये सबसे खतरनाक होता है क्योंकि समय आने पर यह लावा बनकर बाहर आता है जो सामने वाले के लिए बहुत ही घातक साबित होता है। कई बार सुलह होने के बाद भी ये बातों को अपने मन में दबा कर रखते हैं जो इनके झुंझलाहट की वजह बनती है इसलिए इस राशि के लोगों के गुस्से से दूर रहने में ही भलाई है क्योंकि इनके गुस्से का प्रभाव सामने वाले पर शारीरिक और मानसिक दोनों ही रूप से पड़ता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
