Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
इन राशि के लोगों से मिल सकता है धोखा, नहीं पसंद long term रिलेशनशिप
प्यार वो खूबसूरत चीज़ है जो जीवन में एक बार हर किसी को होता है। कुछ लोगों को प्यार में अपनी मंज़िल मिल जाती है तो वहीं कुछ लोगों का साथ बीच में ही छूट जाता है। कुछ ऐसे भी होते हैं जो अपने इस रिश्ते को निभाने में विश्वास नहीं रखते और छोटे से अंतराल के बाद उनका रिश्ता टूट जाता है लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि ये सब आपके राशि चक्र पर निर्भर करता है।
आज हम आपको उन राशियों के विषय में बताएंगे जिनके प्रेम सम्बन्ध ज़्यादा लम्बे समय तक नहीं चल पाते हैं।

मेष: मेष राशि का स्वामी मंगल होता है और ये बड़े ही कामुक स्वभाव के होते हैं। ये बहुत आकर्षक व्यक्तित्व वाले होते हैं साथ ही इनके बात करने का अंदाज़ भी काफी लुभाने वाला होता है। इनकी इन्हीं बातों के कारण कोई भी बड़ी ही आसानी से इनकी ओर आकर्षित हो जाता है। इस राशि के जातकों को नए नए लोगों से मिलना और जानना बेहद पसंद होता है। इन्हें प्यार तो होता है लेकिन रोमांस में इनकी ज़्यादा दिलचस्पी होती है। ये जल्दबाज़ी में प्यार करते हैं और जल्द ही इनका रिश्ता टूट भी जाता है। इतना ही नहीं जितनी जल्दी इनका रिश्ता टूटता है, उतनी जल्दी ये उस प्यार के जाल से बाहर भी आ जाते हैं।
मिथुन: इस राशि के जातकों को बंधनों में रहना पसंद नहीं होता है। इन्हें बाहर जाना लोगों से मिलना जुलना बेहद पसंद होता है। ये हमेशा कुछ नया करने की सोचते हैं। दिलों से खेलना ये बखूबी जानते हैं। ये इश्कबाज़ी करने से कभी नहीं कतराते। अगर ये प्यार में पड़ जाएं तो बहुत ज़्यादा दिन तक एक साथी के साथ इनका रिश्ता नहीं चल पता और ये नए नए प्रेम सम्बन्ध बनाने में माहिर होते हैं। इनका उत्सुक और चंचल स्वभाव इन्हें एक जगह टिकने नहीं देता और ये हमेशा यहां वहां भटकते रहते हैं। एक समय पर इनका कई लोगों से अफेयर रहता है।
धनु: इस राशि के जातक स्वतंत्रता प्रिय होते हैं। ये अपनी आज़ादी से किसी भी तरह का समझौता करना पसंद नहीं करते हैं, साथ ही इन्हें रोक टोक बिल्कुल पसंद नहीं होता है। ये अपने जीवन की हर ख़ुशी को पूरे उत्साह से जीने में यकीन रखते हैं लेकिन प्यार के मामले में इनकी सोच थोड़ी अलग होती है। यह एक रिश्ते को बहुत ज़्यादा समय तक नहीं निभा पाते क्योंकि ये बहुत जल्दी ऊबने लगते हैं। इन्हें नए नए लोगों से मिलना जुलना पसंद होता है क्योंकि इनका रिश्ता लम्बे समय तक नहीं टिक पता इसलिए बार बार प्रेम में पड़ना इनकी आदत बन जाती है। ये ऐसे पार्टनर ढूंढते हैं जो इनकी ही तरह खुले विचारों वाला हो।
मीन: इस राशि के जातक बड़े ही चंचल स्वभाव के होते हैं। ये बहुत आसानी से अपने रिश्ते में सेटल नहीं हो पाते हैं। इन्हें दोस्त यारों के बीच रहना, घूमना फिरना और मौज मस्ती करना बेहद पसंद होता है। इनका लक्ष्य बड़ा होता है और ये अपने लक्ष्य को लेकर भी बड़े ही गंभीर होते हैं इसलिए ऐसे रिश्ते इनके लिए ज़्यादा मायने नहीं रखते। इन्हें लम्बे समय तक प्यार में पड़ना पसंद नहीं होता है और ये उससे बाहर निकलकर दूसरी चीज़ों पर ध्यान केंद्रित करना पसंद करते हैं हालांकि इन्हें प्यार का असली मतलब पता होता है फिर भी ये एक रिश्ते में ज़्यादा लम्बे समय तक नहीं टिक पाते हैं।
मकर: मकर राशि वालों को भी अच्छे प्रेमियों की श्रेणी में नहीं रखा जा सकता क्योंकि इनका मूडी स्वभाव इनकी लव लाइफ को बहुत प्रभावित करता है। ये प्रेम तो करते हैं लेकिन इनके ज़िद्दीपन के कारण इनका रिश्ता ज़्यादा लम्बा नहीं टिक पता। अकसर इनकी आपस में अनबन रहती है। मन से चंचल होने कारण भी ये एक जगह नहीं रह पाते। इन्हें अपने लव पार्टनर से बहुत उमीदें होती हैं और जब वह इनकी उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाता तो ये उस रिश्ते को खत्म कर आगे बढ़ने में भरोसा करते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
