Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
जनवरी में होने वाले सूर्य ग्रहण का इन राशियों पर पड़ेगा सबसे ज़्यादा प्रभाव

जनवरी के पहले हफ्ते में ही सूर्य ग्रहण लगने वाला है और इसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर देखने को मिलेगा। इस आंशिक सूर्य ग्रहण के बाद भी इस पूरे साल में चार ग्रहण और लगने वाले हैं जिनमें से दो सूर्य ग्रहण और दो चंद्र ग्रहण होंगे।

साल की पहली आकाशीय घटना मकर राशि में होगी और ये चीन, कोरिया, जापान, उत्तरी प्रशांत महासागर और अलास्का के कुछ स्थानों से देखे जा सकेंगे। ये घटना 6 जनवरी को प्रातः 4 बजकर 8 मिनट से शुरू होकर सुबह 9 बजकर 18 मिनट तक रहेगी। इस लेख से जानें कि 6 जनवरी को लगने वाले आंशिक सूर्य ग्रहण से कौन सी राशियां सबसे ज़्यादा प्रभावित होने वाली हैं।

मेष
आपके नेतृत्व करने के गुण के कारण आपको कई सारी ज़िम्मेदारियां मिल जाती हैं और हक़ीक़त ये है कि आपको ऐसा करना अच्छा लगता है। ये सूर्य ग्रहण आपके लिए सकारात्मक रहने वाला है। आपको कार्यस्थल पर नई ज़िम्मेदारियां मिलने वाली हैं लेकिन आपको इस बात का ख्याल रखना है कि आपको सभी काम के लिए अपनी सहमति नहीं देनी है। आप सिर्फ उन कामों की ज़िम्मेदारी लें जो भविष्य में आपके लक्ष्य को पूरा करने में मदद करने वाले हैं। हाथ में कई सारा काम आ जाने से आप सही और ज़रूरी चीज़ों पर फोकस नहीं कर पाएंगे।

कर्क
ग्रहण के कारण तकरीबन हर राशि पर कोई ना कोई प्रभाव पड़ेगा। इस राशि के जो व्यक्ति किसी साझेदारी के काम से जुड़े हुए हैं उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। पार्टनर के साथ ये समय काफी संघर्षपूर्ण रहेगा। बहरहाल, आप यदि ठंडे दिमाग से काम लें तो इस कठिन वक़्त का सामना भी आप कर पाएंगे। साथ ही, आप परेशानी की जड़ तक पहुंच कर उसे सुलझा भी लेंगे। आप ऐसे सेक्टर में हैं जहां आपको लोगों से डील करना पड़ता है इसलिए आपको सौम्य और समझदार बर्ताव करने की ज़रूरत है।

तुला
आपके लिए ऐसा वक़्त आ गया है जहां आपको अपने मूल्यों और नैतिकताओं के बारे में दोबारा सोचना चाहिए। इस दौरान आपको अपने अस्तित्व पर ही शक होने लगेगा। आप अपने व्यक्तित्व को लेकर संशय में रहेंगे कि आखिर आपकी कौन सी खूबी आपके लिए सबसे ज़्यादा ज़रूरी है। आप कोशिश करें कि आपके लिए दूसरों द्वारा बनाई गयी धारणा को ही आप सही ना मानें। आप खुद के लिए जो महसूस करते हैं, उसपर भरोसा करें।

मकर
ये ग्रहण मकर राशि में ही होगा। यही वजह है कि इस दौरान आप खुद में उच्च ऊर्जा के प्रवाह को महसूस करेंगे। आप लोगों के आकर्षण का केंद्र बनेंगे। इतना ही नहीं, आप अपने सही फैसलों से लोगों पर अपनी सकारात्मक छाप छोड़ेंगे। आप में गज़ब का आत्मविश्वास रहेगा। बस आप इस बात का ध्यान रखें कि बोलते समय अपने शब्दों का चुनाव सही किया हो।



Click it and Unblock the Notifications
