Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार
झूठ बोलने के मामले में सबसे नीचले पायदान पर आती हैं ये राशियां
ज्योतिष शास्त्र ना सिर्फ व्यक्ति के बीते कल, आने वाले दिन और मौजूदा समय के बारे में बता सकता है बल्कि ये व्यक्ति की पर्सनालिटी से जुड़े गुणों के बारे में भी जानकारी देता है। ये सिर्फ व्यक्ति के बाहरी व्यक्तित्व, बोलने, काम करने के तरीके के बारे में ही नहीं बल्कि व्यक्ति जिस चीज को लेकर दिखावा करता है उसके राज भी खोलता है।

आज इस आर्टिकल में हम उन राशियों का जिक्र करेंगे जो झूठ बोलने के मामले में बिल्कुल भी अच्छी नहीं हैं। कुछ लोग ऐसे होते हैं जो चीजों को इतना ज्यादा बढ़ा चढ़ा कर और झूठ को ऐसे कहेंगे की सामने वाले को सच लगने लगेगा लेकिन झूठ बोलना सबके बस की बात नहीं है। आज हम उन राशियों की लिस्ट लेकर आए हैं जो झूठ ना ही बोले तो बेहतर है।

वृषभ
ये पारदर्शी रहना पसंद करते हैं और इन्हें बहुत सारे राज रखना बिल्कुल पसंद नहीं है। वृषभ राशि के लोगों का व्यक्तित्व ही ईमानदार होता है। इस बात की संभावना ज्यादा रहती है कि वृषभ राशि के पुरुषों की तुलना में महिलाएं ज्यादा सत्यवादी होती हैं। वृषभ राशि के लोगों को खुली किताब कहा जाए तो गलत नहीं होगा।

कन्या
कन्या राशि के लोग ईमानदार होते हैं लेकिन वो सही समय आने पर ही अपने दिल की बात कहते हैं। ये लोग परफेक्शनिस्ट होते हैं और इन्हें उस वक्त परफेक्ट महसूस नहीं होता है जब ये झूठ बोलते हैं। इनके दोस्त और परिवार इन्हें इतने अच्छे तरीके से जानते हैं कि वो इनके झूठ को तुरंत पकड़ भी लेते हैं। इस वजह से ये साफ़ सीधी बात कहने में ही यकीन करते हैं और झूठ बोलने से बचते हैं।

वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातक झूठ कहने के हिसाबी से काफी परिपक्व होते हैं। इनकी छठी इंद्री काफी मजबूत होती है। किसी स्थिति की हद हो जाने पर ही वृश्चिक राशि वाले झूठ बोलते हैं। दूसरों के मामलों में पड़ने के बजाय इन्हें अपने काम से मतलब होता है। इनका ये गुण इन्हें हमेशा सही रखता है। झूठ बोलने से इन्हें भारीपन महसूस होता है और ईमानदार बने रहने से ये अच्छा फील करते हैं।

धनु
झूठ और दिखावा ना करना ही इनके जिंदगी जीने का तरीका है। ये उन लोगों को नापसंद करते हैं और दूरी बना लेते हैं जो ईमानदार नहीं होते हैं। ये मुंहफट होते हैं और सीधे जवाब देते हैं। इनके लिए किसी चीज को लेकर ज्यादा सोच पाना मुश्किल होता है और झूठ बोलने वाले व्यक्ति को तो हर बात सोच समझकर कहनी होती है। इस वजह से ये झूठ बोलने के मामले में फिट नहीं बैठते हैं। ये दिल की बात कहते हैं और रिलैक्स हो जाते हैं।

मकर
मकर राशि के लोग ये ही जान पाने में नाकाम हो जाते हैं कि आखिर किस वजह से लोगों को झूठ बोलना पड़ता है। इनका मानना है कि आप जो भी काम करते हैं उसके पीछे कोई ना कोई अच्छा कारण छिपा होना चाहिए। मकर राशि वालों को आसानी से झूठ बोलना नहीं आ पाता है। ये कभी इस काम को नहीं सीख पाते हैं और जब भी झूठ बोलने का प्रयास करते हैं उसमें फेल हो जाते हैं।

मीन
ईमानदारी इनके रग रग में बसा हुआ है। जब भी ये झूठ बोलने की कोशिश करते हैं तो इनके अंदर का इमोशनल पक्ष सच को उजागर कर देने के लिए इन पर दबाव डालता है। ये बहुत निष्कपट और मासूम किस्म के होते हैं और इसलिए इनके दिल में जो होता है वो ये बोल देते हैं।



Click it and Unblock the Notifications