Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
इन राशियों के सामने ना बोले झूठ, झट से पकड़े जाएंगे आप
जब आपके सामने कोई झूठ बोल रहा होता है तब आप उस स्थिति को कैसे हैंडल करते हैं? आपको कौन से ऐसे संकेत मिलते हैं जो बताते हैं कि वो शख्स सच नहीं बोल रहा है?

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक कुछ ऐसी रशियां हैं जिनकी अंदर झूठ बोल रहे व्यक्ति को पहचानने की काबिलियत होती है। उन्हें सामने वाले के हावभाव, पलकों के झपकने या बात करने के दौरान दूसरी दिशा में देखने से इसका अंदाजा हो जाता है। हो सकता है कई बार इन संकेतों से झूठ बोलने वाले व्यक्ति के बारे में पता ना चल सके लेकिन कुछ लोगों के पास जन्म से ही ऐसी काबिलियत होती है जिससे वो ऑब्ज़र्व करके जान लेते हैं।

कन्या
कन्या राशि के जातकों के सामने झूठ बोलने के लिए आपके पास अच्छे टैलेंट की जरूरत है। ये चलते फिरते लाई-डिटेक्टर मशीन की तरह काम करते हैं। कन्या राशि के लोग बहुत तेज होते हैं और मिलने वाली सभी सूचनाओं का अध्ययन करते हैं और ये सब वो सामान्य तौर पर सिर्फ मजे के लिए करते हैं। अगर उनके सामने झूठ बोलने का प्रयास किया तो वो ये सभी जानकारियों का सही ढंग से इस्तेमाल भी कर सकते हैं। कमाल की बात ये है कि कन्या राशि के सेंस के बारे में जानकार झूठ बोलने वाला व्यक्ति हड़बड़ा जाता है और किसी दूसरे पर इल्जाम डालने लगता है।

मिथुन
मिथुन राशि के लोग बातचीत की कला में शीर्ष पर आते हैं और उनके सामने झूठ बोलने के बारे में सोचना ही बेवकूफी है। अगर मिथुन राशि के लोगों को जरा सा भी अंदाजा हो गया कि सामने वाला शख्स झूठ बोल रहा है तो वो जानते हैं कि उसे अपने ही जाल में फंसाने के लिए किस तरह के सवाल पूछने हैं।
मिथुन राशि के जातक क्या झूठ बोला जा रहा है उससे ही नहीं बल्कि किस तरीके से झूठ बोला गया है उसे लेकर भी सतर्क रहते हैं।

वृश्चिक
वृश्चिक राशि के लोगों के सामने झूठ बोलना एक खराब आईडिया है। इस राशि के लोगों को झूठ का भान होने में ज्यादा समय नहीं लगता है। ये नेचर से थोड़े खोजी और जासूस किस्म के होते हैं। ये सच का पता लगाए बिना नहीं मानते हैं, भले ही इसके पीछे इन्हें कितनी भी मेहनत और वक्त जाया क्यों ना करना पड़े।
झूठ का पता लगा लेने के बाद ये उस स्थिति को अपने तरीके से हैंडल करते हैं और जानते हैं कि उस व्यक्ति को क्या सजा देनी है।

मकर
मकर राशि के लोग खुद सच्चाई का साथ देने वाले होते हैं। ये कई बार किसी व्यक्ति की बात या उस पर विश्वास करने के लिए ज्यादा समय लेते हैं। ये सीधे सामने वाले व्यक्ति की आंखों में देखते हैं और उस शख्स ने एक बार जहां नजरें चुराई तब इन्हें उस बात में सच्चाई की गहराई का अंदाजा खुद ही हो जाता है। आपको प्रमाणित करना होगा कि आप सच कह रहे हैं अन्यथा ये आप पर विश्वास नहीं करेंगे।



Click it and Unblock the Notifications
