Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार
इन जातकों के लिए अपने एक्स को भुला पाना नहीं होता आसान, जिंदगीभर सताती है उनकी याद
रिलेशनशिप को खत्म करके आगे बढ़ पाना कुछ लोगों के लिए मुश्किल और कुछ कपल्स के लिए बहुत ज्यादा ही मुश्किल रहता है। कहते हैं वक़्त हर मर्ज़ की दवा है और समय बीतने के साथ चीजें ठीक हो जाती हैं। मगर कुछ राशियां ऐसी हैं जो जीवनभर अपने एक्स की याद से उबर नहीं पाती हैं। पुराने पार्टनर की याद उन्हें किसी न किसी रूप में परेशान करती है और उनके ज़ेहन में बनी रहती हैं। जानते हैं ऐसी कौन कौन सी राशियां हैं जो अपने एक्स पार्टनर को कभी नहीं भुला पाते हैं।

वृषभ राशि
ये जिनसे प्यार करते हैं, उन्हें आसानी से नहीं भूल पाते हैं। ये जल्दी किसी रिलेशनशिप में नहीं आते हैं और अगर रिश्ता कायम करते हैं तो उसमें अपना सबकुछ लगा देते हैं। शायद यही वजह है कि अपने एक्स को भुला पाना इनके लिए आसान नहीं होता है।

कर्क राशि:
जब कोई इनका दिल तोड़ता है तो ये बहुत ज्यादा मायूस हो जाते हैं। ये अपने एक्स की याद से बाहर नहीं आ पाते हैं। ये अपने जीवन में रिलेशनशिप को सबसे पहले प्राथमिकता देते हैं। अपने पार्टनर के प्रति ये काफी संवेदनशील और सपोर्टिव रहते हैं। यही वजह है जब रिश्ते में इन्हें धोखा मिलता है तो उससे उबरना इनके लिए बहुत कठिन हो जाता है।

कन्या राशि:
इन्हें जब दूसरा मौका मिलता है तो ये अपनी गलती को सुधारने का पूरा प्रयास करते हैं। कन्या राशि के जातक हर काम को परफेक्शन के साथ करते हैं, मगर रिलेशनशिप के मामले में उनका ये उसूल सही साबित नहीं हो पाता है। ये पूरी कोशिश करते हैं कि इनका एक्स इन्हें याद करे और वापस रिश्ते को सामान्य कर ले। इनके दिमाग में पूर्व रिश्ते से जुड़ी बातें चलती रहती हैं।

तुला राशि:
तुला राशि के जातक दिल के बहुत भोले होते हैं। ये एक्स के झूठे आंसू देखकर पिघल जाते हैं। इन्हें सच्चे और धोखेबाज इंसान में फर्क करने में काफी समय लग जाता है और इसी चीज का फायदा इनके एक्स उठा लेते हैं। वहीं तुला राशि के लोग बीच रिश्ते में फंसे रह जाते हैं। न ही वो आगे बढ़ पाते हैं और न ही वो अपने रिश्ते को पूरी तरह से खत्म कर पाते हैं।

मीन राशि:
मीन राशि के जातक काफी प्यारे और स्मार्ट होते हैं। यही वजह है कि इनके एक्स इन्हें छोड़कर रिश्ते से पूरी तरह बाहर नहीं जा पाते हैं। ये रिश्ता निभाने के मामले में काफी ईमानदार होते हैं और यही वजह है कि इनके एक्स को पछतावा होता है और वो वापस रिश्ते में आने का प्रयास करते हैं। कुछ लोगों को इसमें कामयाबी भी मिल जाती है। मगर कुछ मामलों में मीन राशि के लोग उन्हें स्वीकार नहीं कर पाते हैं।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications