Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
इस राशि के लोगों के लिए प्यार के तीन शब्द कह पाना है बहुत मुश्किल
क्या प्यार करना सच में मुश्किल है? शायद नहीं। मगर कई बार उसे स्वीकार कर पाना लोगों के लिए आसान नहीं होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं सबसे ज्यादा मुश्किल कब होती है, जब आप प्यार तो करते हैं लेकिन उसके बारे में जता नहीं पाते हैं।
उन्हें ऐसा करना कई बार सिर्फ दिखावा लगता है। लेकिन इस बात पर यकीन करने वाले लोगों को अपना नजरिया बदलना चाहिए। अपना प्यार जाहिर करने से रिलेशनशिप मजबूती के साथ आगे बढ़ता है।

हो सकता है आपके दोस्तों की लिस्ट में कुछ लोग हों जो 'आई लव यू' ना कहने के पीछे दूसरे कारण देते हों। कारण चाहे जो भी हो, लेकिन ऐसा करने वाले लोग वर्तमान समय में भी मौजूद हैं। हमने राशि के अनुसार उनका समूह तैयार किया है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ऐसी 5 रशियां हैं जिन्हें 'आई लव यू' कहने में मुश्किल होती है। देखें क्या आप भी हैं इस लिस्ट में शामिल।

मिथुन
मिथुन राशि के जातकों में दो चीजें कॉमन है। पहला की उन्हें जीवन में एक्सपेरिमेंट करना पसंद है मतलब वो नए लोगों से मिलना चाहते हैं और फिर वो ये परखते हैं कि किसके साथ वो कम्फर्टेबल रहेंगे। दूसरा, वो दोस्तों से जुड़ी कुछ आवश्यक शर्तों की लिस्ट तैयार करते हैं। उनकी लिस्ट में जो चीजें शामिल होती हैं वो दोस्तों में कई बार मिल पाना मुश्किल होती है। यही वजह है कि वो प्यार, लव जैसे भारी शब्दों का इस्तेमाल तब तक नहीं करते हैं जब तक उसके बारे में वो खुद निश्चित ना हों।

कन्या
जी हां, कन्या राशि के जातक प्रोफेशनल होते हैं। वो एक गाना लिखेंगे लेकिन उसे तब तक लोगों के सामने नहीं लाएंगे जब तक वो परफेक्ट तरीके से तैयार ना हो जाए। वो शॉप से ट्राउजर खरीद लेंगे मगर उसे तब तक नहीं पहनेंगे जब तक उसके साथ का परफेक्ट मैचिंग का टॉप नहीं ले आते हैं। यही बात उनके रिलेशनशिप पर भी लागू होती है। जब तक वो दिल से किसी को लेकर दृढ़ता से नहीं सोच पाते हैं तब तक वो 'आई लव यू' कहना ठीक नहीं समझते हैं।

वृश्चिक
वृश्चिक राशि के लोग बदलाव को जल्दी स्वीकार नहीं कर पाते हैं। वो स्थिति को देखते हैं और फिर अपने नजरिये से उसका अर्थ ढूंढते हैं और फिर उसके बाद उससे जोड़कर भविष्य देखते हैं। इसका मतलब है कि वो तब तक किसी बात को लेकर निश्चित नहीं होते हैं जब तक ये उसे सोचने के लिए अपना भरपूर समय ना ले लें। प्यार के मामले में भी ये अपना पूरा समय लेते हैं और तब तक 'आई लव यू' नहीं कहते हैं जब तक ये हर तरह से सोच विचार ना कर लें।

मकर
इस राशि के लोग प्रैक्टिकल, महत्वकांक्षी और लक्ष्य को पाने के लिए काम करने वाले होते हैं। मकर राशि के लोग सिर्फ और सिर्फ व्यापर पर फोकस करते हैं। ये लोगों के लुक, रवैये और काम की प्रशंसा करते हैं। ये लोगों को दिल में जगह देते है। लेकिन बहुत कम मामलों में ऐसा होता है कि बिजनस टू बिजनस रिलेशनशिप के अलावा ये किसी दूसरे रिश्ते में आए हों।

कुम्भ
ये आजादी ढूंढते हैं। और किसी रिलेशनशिप में इन्हें आजादी मिल जाए ये तो बहुत ही असामान्य है। इस वजह से ये सुरक्षित जोन में रहना पसंद करते हैं। ये प्यार के इजहार के लिए उन तीन जादुई शब्दों का इस्तेमाल तभी करेंगे जब इन्हें खुद की आजादी का एहसास होगा या फिर अगर इन्हें लगता है कि किसी खास व्यक्ति के साथ समय बिताने के लिए अपनी आजादी से समझौता किया जा सकता है। इस वजह से बहुत कम मौकों पर ही कुम्भ राशि के लोग 'आई लव यू' कहते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
