Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार
मोम की तरह होता है इन राशियों का दिल, बहुत जल्दी कर देते हैं माफ़

क्या आपकी अपने करीबी दोस्त से लड़ाई हुई है? या फिर अपने पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर आपकी बहस हो गयी है? या फिर आपकी बहन जो आपसे काफी दूर रहती है उसके साथ आपकी बोलचाल नहीं है? इसमें कोई दो राय आप इन लोगों के साथ बिताये अच्छे दिनों को याद करते होंगे और दोबारा से वो दिन आप वापस पाना चाहते होंगे।
लेकिन क्या उन्होंने आपको माफ़ कर दिया है? क्या वो उस वजह के बारे में सोचेंगे जिसकी वजह से ये विवाद हुआ और क्या वो लोग फिर से नई शुरुआत करने के लिए तैयार हैं? यहां आपको सारे जवाब मिल जाएंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ये शीर्ष पांच राशियां हैं जिनमें माफ़ करने की खूबी पाई जाती है।

मेष
तुनकमिज़ाजी मेष राशि के जातकों को इस लिस्ट में देखकर हैरान हो गए आप? जी हां, भले ही ये बहुत जल्दी चिड़चिड़े हो जाते हैं मगर इस राशि के जातकों का नेचर माफ़ कर देने वाला होता है। ये ज़रा सी गलती पर भी भड़क उठते हैं। इनका मज़ाक उड़ाया जाये तो इन्हें पसंद नहीं आता है और उससे ये परेशान हो जाते हैं। मगर इनका दिल बहुत जल्दी पिघल जाता है और रिलेशनशिप में ये दूसरा मौका दे देते हैं। लेकिन सिर्फ दूसरा मौका, तीसरा नहीं।

कर्क
कर्क राशि के जातक आपको तभी दूसरा मौका देंगे जब उन्हें आप पर दया आएगी। जिन लोगों से वो एक बार धोखा खा लेते हैं, उनसे वो सावधान रहना शुरू कर देते हैं। हो सकता है कि आप दोनों के बीच का बॉन्ड इस रिलेशनशिप के लिए उन्हें आपकी तरफ आकर्षित कर रहा हो लेकिन अब से वो हमेशा होशियारी दिखाएंगे।

तुला
तुला राशि वाले जातक बहुत दयालु होते हैं, वो आपको माफ़ तो कर देंगे लेकिन पहले जैसा भरोसा नहीं कर पाएंगे। वो एक बार फिर से आपके साथ पहले जैसा अच्छा बॉन्ड डेवेलप कर लेंगे, आपके साथ गॉसिप करेंगे, साथ खाना खाएंगे लेकिन आप पर फिर से विश्वास करने के मामले में एहतियात बरतेंगे।
कई बार ऐसा भी देखा गया है कि यदि उनकी किसी से बहस या लड़ाई हो जाये तो उसका ज़िम्मेदार वो खुद को ठहरा लेते हैं। वो ईमानदारी की इज़्ज़त करते हैं और अगर उनसे कोई ईमानदारी के साथ अपनी गलती स्वीकार कर ले तो वो उन्हें आसानी से माफ़ कर देते हैं।

धनु
धनु राशि के लोग आशावादी होते हैं और आप में भी आपकी खूबी को ही तलाशते हैं। अगर आप उन्हें किसी खराब परिस्थिति में लाकर खड़ा कर देंगे तब भी वो आपके सकारात्मक पक्ष को ही देखेंगे। हो सकता है कि आपकी गलती के लिए वो आपका मज़ाक उड़ाएं और फिर इस लड़ाई को यहीं खत्म कर दें। इस राशि के जातक झगड़ा देखकर दुखी हो जाते हैं और हो सकता है ऐसे में वो आपको माफ़ कर दे ताकि दोनों को मानसिक राहत मिल सके।

मीन
मीन राशि के जातक ज़्यादा चिंतन करने वाले और गंभीर किस्म के व्यक्ति माने जाते हैं। मगर ये लोगों पर बहुत जल्दी और बहुत ज़्यादा भरोसा कर लेते हैं। इन्हें आंख मूंदकर भरोसा करने वाला कहा जाये तो गलत नहीं होगा। जिन लोगों के साथ ये भावनात्मक तौर पर जुड़ जाते हैं, उनके साथ इनका रिश्ता काफी मज़बूत हो जाता है। इस वजह से ये सिर्फ एक नहीं बल्कि बार बार माफ़ी देते रहते हैं।



Click it and Unblock the Notifications