Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
अकेलेपन में गुजरता है इन 4 राशि वालों का जीवन
अपना सुख दुःख बांटने के लिए हमे किसी ना किसी की जरूरत पड़ती है चाहे वो अपने परिजन हो, दोस्त या अन्य रिश्तेदार, हमें अपनों का साथ चाहिए होता है। लेकिन कुछ ऐसे भी लोग होते हैं जिन्हें जीवन के उतार चढ़ाव को अकेले ही पार करना पसंद होता है यानी उन्हें इस बात से ज्यादा फर्क नहीं पड़ता है कि किसने उनका साथ दिया और किसने नहीं। इस तरह के लोग अपनी एक अलग ही दुनिया बसा लेते हैं। इन्हें अपने अकेलेपन को भी एन्जॉय करना बखूबी आता है।
ज्योतिषशास्त्र के अनुसार लोगों की यह आदत उनकी राशि से जुड़ी हुई है। जहां एक ओर कुछ लोगों को हमेशा भीड़भाड़ में रहना पसंद होता है, वहीं दूसरी ओर कुछ लोगों को एकांत में शांति मिलती है, उन्हें भीड़भाड़ में रहना नापसंद होता है। अगर आप इस बात को जानने के लिए उत्सुक हैं कि कहीं आपकी राशि भी तो इसमें शामिल नहीं है तो हमारा यह लेख जरूर पढ़ें। तो आइए जानते हैं वो कौन सी राशियां है जिन्हें अकेले रहना पसंद होता है।

कर्क:
कर्क राशि के जातकों को अकेले रहना पसंद होता है। एकांत में रहने से इन्हें मानसिक शांति मिलती है। इतना ही नहीं जहां लोगों को घूमने फिरने का शौक होता है। वहीं इन्हें घर पर ही रहकर समय व्यतीत करना अच्छा लगता है। ये नापतोल कर बोलने वाले होते हैं। इन्हें ऊंची आवाज में बात करने से और शोरगुल से सख्त नफरत होती है। इन्हें परिवार के साथ रहने में आनंद आता है।

कन्या:
इस राशि के जातक गंभीर स्वभाव के होते हैं। इन्हें अपनी दुनिया में ही मस्त रहना भाता है। लोगों के बीच रहने से अकसर ये कतराते हैं। दोस्त हो या फिर कोई और, बाहर जाकर मौज मस्ती करना इन्हें बोरियत भरा काम लगता है बल्कि घर पर रहकर अपना खाली समय बिताना इनका पसंदीदा टाइम पास होता है। इसके अलावा अपने खाली समय में बागवानी करना इन्हें अच्छा लगता है।

मकर:
मकर राशि वालों को अपनों के बीच रहना अच्छा लगता है लेकिन ज्यादा देर तक ये भीड़भाड़ में नहीं रह सकते हैं। इन्हें एकांत में रहने के लिए भी कुछ समय चाहिए होता है। इतना ही नहीं घूमना फिरना इन्हें पसंद नहीं होता और इनके ज्यादा दोस्त भी नहीं होते हैं। ये कम दोस्त बनाते हैं क्योंकि इन्हें जल्दी किसी पर भरोसा नहीं होता। लोगों के बीच रहकर ये ऊब जाते हैं। अकेले रहकर किताब पढ़ना या फिर म्यूजिक सुनना इन्हें होता है।

मीन:
इस राशि के जातकों को जीवन में संतुलन बनाकर चलना पसंद होता है। जहां एक ओर एकांत इन्हें पसंद होता है, वहीं दूसरी ओर ये अपनों को भी पर्याप्त समय देना चाहते हैं। लोगों के बीच आकर्षण का केन्द्र बनना इन्हें नापसंद होता है। स्वभाव से शांत होने के कारण इन्हें ज्यादा बोलने वाले लोग नहीं भाते हैं। ऐसे लोगों से बातें करना इन्हें थकान भरा काम लगता है।



Click it and Unblock the Notifications
