Latest Updates
-
डाइनिंग टेबल पर भूलकर भी न रखें ये 5 चीजें, वरना छिन सकती है सुख-समृद्धि -
LPG Cylinder Rules 2026: गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर! 1 मई से लागू होंगे ये 5 नए नियम -
तपती गर्मी में शरीर को अंदर से ठंडा रखेंगे ये 5 मसाले, लू और पेट की जलन से भी मिलेगी राहत -
30 अप्रैल या 1 मई कब है बुद्ध पूर्णिमा? जानें सही तिथि, महत्व और घर में बरकत लाने वाले खास उपाय -
Heatstroke: लू लगने पर शरीर में दिखते हैं ये 7 लक्षण, जानें लू लगने पर क्या करें इससे बचाव के जरूरी उपाय -
Flat Fire Safety Tips: गाजियाबाद की सोसाइटी में लगी भीषण आग, ऐसी इमरजेंसी जानें जान बचाने के 5 तरीके -
बिना किसी दर्द के झड़ जाएगा सालों पुराना मस्सा, बस चूने का ऐसे करें इस्तेमाल -
बुधवार या गुरुवार कब है नृसिंह जयंती? जानें सही तारीख और प्रदोष काल में पूजा का शुभ मुहूर्त -
International Labour Day: क्यों और कैसे हुई मजदूर दिवस की शुरुआत? जानें इसके पीछे का रोचक इतिहास -
कई समस्याओं का रामबाण इलाज है खरबूजे के बीज, फेंकने से पहले जान लें इनके जबरदस्त फायदे
अपनी ही राशि से इन राशियों का मेल रहता है बेहतर
ज्योतिषशास्त्र में विश्वास रखने वाले लोग राशि कंपैटिबिलिटी को भी मानते हैं। ज्योतिषाचार्यों को पता होता है कि आपकी राशि के लिए किस राशि का व्यक्ति सबसे ज्यादा उचित रहता है या किस राशि के साथ आपका तालमेल बेहतर रहता है।
ऐसी तीन राशियां हैं जो अपनी ही राशि वाले पार्टनर को डेट कर सकती हैं। अपनी ही राशि के व्यक्ति को डेट करने पर ये आदर्श जोड़ी भी कहला सकते हैं।

इसके अलावा अगर आप चाहें तो किसी और राशि के व्यक्ति के साथ भी अपने रिश्ते को बेहतर और मजबूत बना सकते हैं। रिश्ते में एक-दूसरे की बात को समझना बहुत जरूरी होता है।
तो चलिए जानते हैं उन राशियों के बारे में जो अपनी राशि के व्यक्ति को डेट कर सकते हैं।
सिंह और सिंह (23 जुलाई से 23 अगस्त)
सिंह राशि का इसी राशि के पार्टनर के साथ मेल एक आदर्श जोड़ी बनाती है। अगर इनमें से कोई एक पीछे भी हटता है तो दूसरा रिश्ते में संतुलन को बनाए रखता है। लेकिन ऐसा माना जाता है कि ये रिश्ता तभी सफल हो पाता है जब ये दोनों पूरी तरह से एक-दूसरे के लिए समर्पित हों।
ये दोनों ही एक-दूसरे का सम्मान करते हैं और प्रोत्साहित करते हैं। सिंह का सिंह से मेल बेहतरीत जोड़ी बनाता है।
तुला और तुला (24 सितंबर से 23 अक्टूबर)
तुला आर तुला राशि के जातक अपने रिश्ते में संतुलन और ईमानदारी को बनाए रखने का प्रयास करते हैं। अपनी इसी खूबी के कारण इस राशि का अपनी ही राशि के व्यक्ति के साथ तालमेल अच्छा रहता है। इन्हें पता होता है कि इनका पार्टनर इनके लिए क्या त्याग कर रहा है।
जब भी इनके रिलेशनशिप में एक पार्टनर कुछ गलत करता है तो दूसरा उसे तुरंत ठीक करने में लग जाता है। इस राशि के दोनों ही पार्टनर्स अपने रिश्ते को संभालने के लिए तैयार रहते हैं और भावनात्मक रूप से भी सपोर्ट करते हैं।
वृषभ और वृषभ (20 अप्रैल से 20 मई)
वृषभ राशि के जातक अपने हर रिश्ते में सुरक्षा की भावना चाहते हैं। इस चीज़ के लिए ये कुछ भी करने को तैयार रहते हैं क्योंकि इसी से इन्हें खुशी मिलती है। ये एकसाथ खुश रहते हैं क्योंकि इन दोनों के सोचने का तरीका एक ही है।
इन दोनों का ही लक्ष्य एक जैसा होता है और उसे पाने का तरीका भी साथ ही ये दोनों ही अपने रिश्ते के लिए ईमानदार भी होते हैं। इसके अलावा ये खुशी-खुशी अपने रिश्ते की कमियों को स्वीकार करते हैं और सब कुछ ठीक ना होने पर रिश्ते को खत्म भी कर देते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications