Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
इन तीन राशियों के लिए मुश्किलों से भरा है मई का महीना

सभी यह जानना चाहते हैं कि उनका आनेवाला समय कैसा होगा, लोग मासिक भविष्यवाणी के ज़रिए इस सवाल का जवाब तलाशते हैं। ताकि, उन चीजों से अवगत हो सकें जो हमारे रास्ते में आ रहे हैं।
यहां इस आर्टिकल में, हम उन राशियों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें मई महीने के दौरान कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। माना जाता है कि इन राशियों को मई महीने के दौरान सबसे ज़्यादा संघर्ष करना पड़ता है।
इस आर्टिकल के ज़रिए जानें कि इस महीने यानि की मई महीना किन राशियों के लिए भारी रहेगा। जानकारों ने यह भी बताया है कि इस महीने अगर इन राशियों के लोग किसी काम के लिए अथक प्रयास करते हैं, तो भी भाग्य का कम साथ मिलेगा और उन्हें इस समय के टल जाने का इंतज़ार करना होगा।

वृषभ: (20 अप्रैल-20 मई)
इस महीने आपको कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन ज़्यादातर चुनौतियां आपको लंबे समय के लिये एक सबक सिखाएंगी। वहीं, दूसरी तरफ, ब्रह्मांड वास्तव में इस महीने के दौरान आपको परेशान करने की कोशिश नहीं कर रहा है। महीने की शुरुआत में आपका स्वाभाव थोड़ा आक्रामक होगा लेकिन महीने के मध्य तक आपके स्वभाव में थोड़ी सौम्यता आएगी और इसके लिए आपको मंगल ग्रह को धन्यवाद देना चाहिए। यह भी भविष्यवाणी की गई है कि यदि आप अपनी बात दूसरों पर थोपने से नहीं बचें, तो नज़दीकी रिश्ते में खटास पैदा होगी। इन सबके अलावा,अगर आपको लगता है कि आपका कठिन दौर खत्म नहीं हो रहा, तो याद रखें कि यह समय शांत रहने और संयम बरतने का है क्योंकि खराब वक्त के बाद अच्छा वक्त भी आता है।
सिंह: (23 जुलाई- 23 अगस्त)
सिंह राशि के लिये मई का महीना थोड़ा परेशानी से भरा हो सकता है। ऐसा अनुमान है कि इस महीने आप कुछ समस्याओं में उलझे रहेंगे। विशेषज्ञों का मानना है कि आपके रास्ते में आने वाली परेशानी एक मूडी साथी, परिवार के सदस्य या करीबी दोस्त के रूप में आ सकती है। आपको बस इतना करना है कि आप जो कुछ भी कर रहे हैं उसे रोकें और अतीत में छोड़ी गई अधूरी चीजों को पूरा करें। दूसरी तरफ, आपका वर्कलोड बढ़ सकता है जिसकी वजह से आपको तनाव महसूस हो सकता है और संभव है कि गुस्से में आप अपना आपा भी खो दें। इसलिए, इस महीने अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें और संयम से काम लें।
वृश्चिक: (24 अक्टूबर-नवंबर 22)
वृश्चिक राशि वालों के लिए महीने के मध्य का समय मुश्किलों से भरा हो सकता है। यह एक हालिया फैसले का नतीजा होगा, जो आपके लिए चिंता का कारण बन सकता है। यह अनुमान लगाया गया है कि इस महीने तर्क या बहस से बचना आपके लिये कठिन होगा, लेकिन अच्छा यही होगा कि आप दूसरों के बारे में भी सोचें और चीज़ों को बेहतर बनाने के लिए समझौता करने से भी संकोच ना करें। इस महीने आपको अपनी बात कहने से ज़्यादा दूसरों की सुनने की ज़रूरत है, इससे आपकी कई परेशानी काफी हद तक कम हो सकती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
