Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
नाभि में डालें बस इस तेल की दो बूंदे , चेहरे पर फोड़े-फुंसियों का नहीं रहेगा नामोनिशान
Neem oil putting on naval : हमारी बॉडी की सारी नर्व्स का कनेक्शन नाभि से होता है। अगर हम प्रॉब्लम के हिसाब से नाभि पर तेल लगाएं तो कई हेल्थ इश्यूज का घरेलू उपचार हो सकता है। आयुर्वेद में भी नाभि के तेल से शरीर के अलग-अलग हिस्सों के इलाज के बारे में जिक्र मिलता है। अगर आप चेहरे की समस्या से परेशान हैं, तो जल्दी फायदा पाने के लिए रोजाना रात को सोने से पहले नाभि पर नीम तेल लगाएं, इससे चेहरे से जुड़ी 5 समस्याएं दूर होती है। जो सेहत के लिए फायदेमंद होता है। तो आइए जानते हैं नाभि में नीम का तेल लगाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।
बालों के लिए फायदेमंद
नाभि में नीम का तेल लगाने से बाल मजबूत होते हैं। इसमें मौजूद विटामिन ई बालों को घना और मजबूत बनाने में मदद करता है। साथ ही इसके उपयोग से बाल झड़ने की समस्या भी कम होती है।

पाचन क्रिया में करे सुधार
अगर आप रोजाना रात को सोने से पहले नाभि में नीम का तेल लगाते हैं, तो यह पेट के लिए फायदेमंद होता है। जी हां नाभि में तेल लगाने से ब्लोटिंग, गैस जैसी समस्याएं दूर होती है और पाचन क्रिया (Digestion) में सुधार होता है।
चेहरे को बनाएं सुंदर
नीम के तेल में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल गुण मौजूद होते हैं, जो त्वचा को जवां और खूबसूरत सा बनाए रखता है। अगर आप पिंपल्स, पिगमेंटशन, एक्जिमा और फोड़े-फुंसी की समस्या से परेशान है, तो डेली रुटीन में नीम का तेल नाभि में डालें। त्वचा पर भी निखार आएगा।
संक्रमण से होता है बचाव
अगर आप सर्दी-जुकाम जैसी समस्या से परेशान हैं, तो आप नाभि में नीम का तेल लगाए, इसमें मौजूद एंटी बैक्टीरियल गुण संक्रमण से आपको बचाएगां।
ऐसे लगाएं तेल
रोज रात को सोने से पहले, सीधे लेट जाएं और नीम के तेल की दो बूंदें अपनी नाभि पर डालें। तेल डालने के बाद कुछ देर सीधे ही लेटे रहें, ताकि तेल आसानी से नाभि के अंदर चला जाए। जब तेल नाभि के अंदर अच्छी तरह से अब्सॉर्ब हो जाए, तब आप अपनी सुविधानुसार सो जाइएं।



Click it and Unblock the Notifications
