Latest Updates
-
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय -
Teacher's Day 2026: 5 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस? जानिए क्या है इसका इतिहास और महत्व -
Teacher's Day 2026 Sanskrit Wishes: इन संस्कृत श्लोकोंं के जरिए गुरुजनों को भेजें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं -
Teacher’s Day 2026 Wishes: गुरु का ज्ञान...इन संदेशों के साथ अपने टीचर्स को भेजें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं -
Dahi Handi 2026: 5 या 6 सितंबर, कब है दही हांडी? जानें क्यों और कैसे मनाते हैं ये पर्व -
Janmashtami 2026: धन, प्रेम विवाह और संतान प्राप्ति के लिए जन्माष्टमी पर करें ये अचूक उपाय, पूरी होगी मनोकामना -
Happy Krishna Janmashtami 2026 Wishes: नंद के घर खुशियां आईं...जन्माष्टमी पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Janmashtami 2026: जन्माष्टमी पर तुलसी तोड़ सकते हैं या नहीं? जानें क्या हैं धार्मिक नियम -
Janmashtami 2026: जन्माष्टमी पर घूमने के लिए बेस्ट हैं ये 7 जगहें, दिखेगा कृष्ण भक्ति का खास रंग
Food For Hairs: गर्मी में टूटते, झड़ते बालों से हो गए हैं परेशान, अपनी डाइट में शामिल करें ये 21 हेल्दी फूड्स
गर्मी के मौसम में चिलचिलाती धूप न सिर्फ आपके हेल्थ पर प्रभाव डालती है, बल्कि आपके स्किन और बालों पर भी इसका असर देखने को मिलता है। गर्मी में धूप और पसीने के कारण बाल कमजोर होकर टूटने लगते हैं। जिससे निपटना मुश्किल हो जाता है।
धूप के कारण आपके बाल टूटने औ झड़ने का खतरा बहुत ज्यादा बढ़ जाता है। ऐसे में गर्मी के मौसम में अपने हेल्थ के साथ बालों का भी ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। इसलिए आपको बालों की केयर करने के लिए सही शैंपू, कंडीशनर, तेल लगाने के अलावा अपने खान-पान में भी बदलाव करने की जरूरत होती है। हेल्दी फूड्स आपको हाइड्रेटेड रखने में मदद करते हैं जिसके कारण आपके बाल टूटना और झड़ना बंद या कम हो सकता है।

बालों को हेल्दी रखने के लिए खाएं ये 21 फूड्स
1. अंडे
गर्मी के मौसम में अंडा खाना आपके सेहत के साथ बालों के लिए भी बहुत हेल्दी होता है। क्योंकि इसमें बायोटिन होता है जो बालों के विकास के लिए जरूरी है।
2. सैल्मन फिश
सैल्मन ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होता है जो बालों को पोषण देता है और ड्राइनेस होने से रोकने और टूटने से बचाने में मदद करता है।
3. बादाम
बादाम बायोटिन, विटामिन ई और स्वस्थ वसा से भरपूर होता है जो बालों को हेल्दी रखने में मदद करता है।
4. पालक
गर्मी में भी पालक खाने से आपका हेल्थ और बाल दोनों स्वस्थ रहते हैं, इसमें आयरन और विटामिन सी के गुण मौजूद होते हैं। ये दोनों ही हेल्दी बालों के विकास के लिए बहुत जरूरी होती है।
5. शकरकंद
शकरकंद बीटा-कैरोटीन से भरपूर होता है, जिसे शरीर बालों के विकास को बढ़ावा देने में मदद करने के लिए विटामिन ए में बदलता है।
6. ब्लूबेरी
ब्लूबेरी में एंटीऑक्सिडेंट्स और विटामिन सी अच्छी मात्रा में मौजूद होती है जो बालों टूटने से बचाने और बालों के विकास को बढ़ावा देने का काम करता है।
7. एवोकैडो
हेल्दी फेट, विटामिन ई और सी, और बायोटिन के गुणों से भरपूर एवौकैडो आपके बालों को हेल्दी रखने में मदद करता है।
8. ग्रीक योगर्ट
ग्रीक योगर्ट में प्रोटीन की मात्रा पाई जाती है जो आपके बालों को गर्मी में डैमेज होने से बचाने के लिए बहुत जरूरी है।
9. दाल
दालों में आयरल, प्रोटीन और बायोटिन के गुण मौजूद होते हैं जो आपके हेल्थ के साथ बालों के विकास के लिए भी जरूरी है।
10. गाजर
गाजर आपके हेल्थ के साथ बालो को भी हेल्दी रखने का काम करता है। इसमें बीटा-कैरोटीन के गुण मौजूद होते हैं जो बालों और स्कैल्प को स्वस्थ रखने में मदद करता है।
11. ब्रोकोली
गर्मी में ब्रोकोली खाने से आपके शरीर में विटामिन सी और आयरन की कमी पूरी होती है। जिसके कारण आपके बाल टूटने या झड़ने बंद हो सकते हैं।
12. कीवी
इसमें विटामिन सी होता है जो बालों को टूटने से रोकता है और उन्हें हेल्दी रखने में मदद करता है।
13. टमाटर
टमाटर लाइकोपीन से भरपूर होता है जो एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है, जिसके सेवन से बालों की ग्रोथ भी अच्छी होती है और डैमेज होने से भी बचाया जा सकता है।
14. अखरोट
अखरोट एक ऐसा ड्राई फ्रूट है जिसमें बायोटिन, विटामिन ई और हेल्दी फेट होता है। जिसका सेवन करने से बाल हेल्दी रहते हैं।
15. संतरा
संतरे में विटामिन सी होता है जो बालों को मजबूत बनाने और डैमेज होने से रोकने में मदद करता है।
16. किनोवा
किनोवा प्रोटीन, आयरन और बायोटिन से भरपूर होता है जो बालों को हेल्दी रखने में मदद करता है।
17. कद्दू के बीज
कद्दू के बीज में जिंक के गुण मौजूद होते हैं जो आपके बालों को हेल्दी रखने और मजबूती देने का काम करती है।
18. चना
इस मौसम में चना खाना आपके सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें प्रोटीन, आयरन और बायोटिन मौजूद होता है जो स्वस्थ बालों के विकास को बढ़ावा देते है।
19. पपीता
गर्मी के मौसम में पेट से जुड़ी समस्या बहुत ज्यादा बढ़ जाती है। जिसमें पपीता खाना आपके सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। पपीते में विटामिन ए और विटामिन सी मौजूद होता है जो आपके बालों और पेट को हेल्दी रखने में मदद करता है।
20. डार्क चॉकलेट
डार्क चॉकलेट में आयरन और जिंक के पाया जाता है जो आपके बालों को हेल्दी रखने का काम करती है।
21. स्ट्रॉबेरी
स्ट्रॉबेरी में विटामिन सी उचित मात्रा में पाया जाता है। जिसके सेवन से आपके बाल टूटने और झड़ने से बचते हैं। साथ ही ये आपके बालों को हेल्दी रखने में भी मदद करता है।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )



Click it and Unblock the Notifications