Latest Updates
-
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश
अक्षरा सिंह ने लॉन्च किया Akshara's Studio, पटना में मिलेंगे अब आईलैशेस-नेल्स एक्सटेंशन जैसे ब्यूटी ट्रीटमेंट
Akshara's Studio in Patna: भारतीय सिने जगत में बिहार का प्रतिनिधित्व करने वाली अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने बिहार के लोगों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर फैशन की सुविधा देने के लिए "Akshara's Studio" का शुभारंभ किया है। अक्षरा ने इस स्टूडियो की शुरुआत फ्रेजर रोड स्थित डुमरांव प्लेस में किया।
इस अवसर पर अक्षरा सिंह ने कहा कि सौन्दर्य व्यक्ति की आत्मा को प्रभावित करता है, क्योंकि यह व्यक्ति के अंदर आत्मा की तह में आनंद और सुख का अहसास कराता है। बिहार के लोग इस सुंदरता को महसूस कर अपने अंदर आत्मविश्वास पैदा करें, इसलिए हमने यहां पटना में "Akshara's Studio" का शुभारंभ किया है।

अक्षरा स्टूडियो में मिलेंगी कई तरह की बेहतरीन सुविधाएं
फैशन और खासतौर से ब्यूटी के क्षेत्र में अक्षरा सिंह का यह स्टूडियो ख़ास मायने रखता है। इस स्टूडियो में नेल्स एक्सटेंशन, माइक्रो ब्लेडिंग और आईलैशेस एक्सटेंशन जैसी कई सुविधाएं महिलाओं के लिए उपलब्ध होंगी। इसके लिए एक्सपर्ट्स की मदद ली जाएगी। इतना ही नहीं, बाहर से आये ये एक्सपर्ट्स इस सेक्टर में करियर बनाने वाले लोगों को ट्रेनिंग भी देंगे।

स्टूडियो के लॉन्च पर अक्षरा ने कहा कि फैशन का दायरा आज के दौर में बढ़ा है। स्त्री - पुरुष सभी सुंदर दिखना चाहते हैं और यह उनका हक है। इससे उनकी पर्सनालिटी में निखार आता है। इसलिए यह पटना और बिहार के लिए ब्यूटी वर्ल्ड में महत्वपूर्ण योगदान होने वाला है। मैं अपने शहर के लोगों से आग्रह करूंगी कि आप इस स्टूडियो को एक बार सेवा का मौका दें और खुद अन्य ब्यूटी स्टूडियो से फर्क महसूस कर लें।
पॉकेट फ्रेंडली दामों पर मिलेंगे ये ट्रीटमेंट
अक्षरा सिंह का "Akshara's Studio" इसलिए भी स्पेशल हो जाता है क्योंकि यहां आपकी जेब का पूरा ख्याल रखा जाएगा। इस ब्यूटी स्टूडियो में आपको मध्यम रेंज के दामों में दिल्ली और मुंबई जैसे महानगरों के पार्लर और सेलोन की सुविधाएं देने की कोशिश की जाएगी। भोजपुरी अदाकारा अपना यह प्रोजेक्ट बिहार के साथ साथ झारखंड और यूपी में भी बढ़ाने की योजना बना रही हैं।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
